भारत में हर वर्ष 26 जनवरी को एक राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है जिसे हम सभी गणतन्त्र दिवस के रूप में जानते हैं। ऐसा इसलिए है क्यूंकि 26 जनवरी, 1950 के दिन ही भारत का संविधान लागू हुआ और भारत एक लोकतांत्रिक सरकार के साथ स्वतंत्र गणराज्य बना था। यह देश के लिए स्वतन्त्रता सेनानियों व महापुरुषों के संघर्षों और बलिदानों का परिणाम है जिससे देश को आजादी मिली और देश का अपना संविधान बन पाया। आइए इस पर्व को देश के कुछ महापुरुषों के सुविचारों को याद कर मनाते हैं जिसे हमने 26 January Quotes in Hindi 2023 के रूप में निरूपित किया है।
26 जनवरी पर सुविचार (26 January Quotes in Hindi 2023)
वैसे तो यह पर्व पूरे देश में लोकतंत्र के जश्न और स्वतन्त्रता सेनानियों के संघर्षों को याद करने के लिए मनाया जाता है। लेकिन इस पर्व के जश्न का सबसे विहंगम दृश्य देश की राजधानी नई दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) के रूप में देखने को मिलता है। इसमें थल सेना, नौसेना, वायु सेना, अर्धसैनिक बलों, राज्य पुलिस बलों की कई रेजीमेंटों के साथ-साथ उनके बैंड भी शामिल रहते हैं। इस परेड की अध्यक्षता भारत के मौजूदा राष्ट्रपति करते हैं। इस महत्वपूर्ण दिन पर, 26 January Quotes in Hindi लेख के माध्यम से कुछ उद्धरण और शुभकामनाएं या संदेश जिन्हें अपने दोस्तों और करीबियों आदि के साथ साझा कर सकते हैं।
-1-
“एक राष्ट्र की संस्कृति उसके लोगों के हृदय और आत्मा में बसती है।” – महात्मा गांधी |
-2-
“संविधान केवल वकीलों का एक दस्तावेज नहीं है, यह जीवन का वाहन है और इसकी भावना हमेशा युग की भावना है।” – डॉ. भीमराव अंबेडकर |
-3-
“कानून की पवित्रता तभी तक कायम रह सकती है जब तक वह लोगों की इच्छा की अभिव्यक्ति है।” – भगत सिंह |
-4-
“एक व्यक्ति एक विचार के लिए मर सकता है, लेकिन वह विचार, उसकी मृत्यु के बाद, एक हजार जन्मों में अवतरित होगा।” – नेताजी सुभाष चंद्र बोस |
-5-
“इतिहास की शुरुआत में, भारत ने अपनी अंतहीन खोज की शुरुआत की, और पथविहीन शताब्दियां उसके प्रयास, उसकी सफलता और उसकी असफलताओं की भव्यता से भरी हुई हैं। अच्छे और बुरे भाग्य के माध्यम से, उसने [भारत] उस खोज को कभी नहीं खोया है या उन आदर्शों को नहीं भूला है जिन्होंने उसे ताकत दी थी।” – पं. जवाहर लाल नेहरू |
-6-
“एक विचार लो, अपने आप को उसके लिए समर्पित करो, धैर्य से संघर्ष करो, और सूर्य तुम्हारे लिए उदय होगा।” – स्वामी विवेकानंद |
-7-
“हर भारतीय को अब यह भूल जाना चाहिए कि वह राजपूत, सिख या जाट है। उसे याद रखना चाहिए कि वह एक भारतीय है।” – सरदार वल्लभभाई पटेल |
-8-
“स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा।” – बाल गंगाधर तिलक |
-9-
“हम शांति और शांतिपूर्ण विकास में विश्वास करते हैं, न केवल अपने लिए बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए।” – लाल बहादुर शास्त्री |
-10-
“दूसरों को अपने से बेहतर करते हुए न देखें, हर दिन अपने खुद के रिकॉर्ड को तोड़ें, क्योंकि सफलता आपके और आपके बीच की लड़ाई है।” – चंद्रशेखर आजाद |
इसे पढ़ें👉 गणतन्त्र दिवस क्या है ? 26 जनवरी क्यों मनाया जाता है ? इतिहास, महत्व, संविधान
गणतन्त्र दिवस पर शुभकामनाएँ (Republic Day Wishes in Hindi)
- आइए, हम उन लोगों को धन्यवाद देकर गणतंत्र दिवस मनाएं जिन्होंने हमारे लिए अपना बलिदान दिया। 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
- गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं! एक देश अपने नागरिकों से मजबूत होता है, और नागरिक इसके संविधान से मजबूत होते हैं। जय हिन्द!
- आइए, इस दिन पर वादा करें कि हम अपनी विरासत और लोकाचार को समृद्ध व संरक्षित करेंगे। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
- गर्व करें कि आप ऐसे देश में रहते हैं जिसका इतना समृद्ध इतिहास और विरासत है। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
- गणतंत्र होना मानव जाति की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। आइए एक संकल्प लें कि हम इसे कभी न खोते हुए अपने भाईचारे को बरकरार रखेंगे। 26 जनवरी की शुभकामनाएं!
- आज का दिन अपने राष्ट्र के प्रति हमारे प्रेम को दिखाने का है। गणतंत्र दिवस 2023 की शुभकामनाएं।
- इस पवित्र पर्व पर उन सभी वीरों को नमन जो देश की सुरक्षा के लिए सरहदों पर तैनात हैं। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
- हमारे महापुरुषों ने वर्षों तक वीरतापूर्ण संघर्ष किया ताकि आने वाली पीढ़ियां स्वतंत्रता और सम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सकें। यह उन्हें याद करने का दिन है। आप सभी को गणतंत्र दिवस 2023 की बहुत बहुत बधाई!
- 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, हम आपके अच्छे दिन, समृद्ध वर्ष और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। हमें अपने देश पर गर्व है।
- आज 26 जनवरी है, हमारे राष्ट्रीय नायकों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का ऐतिहासिक दिन, जिन्होंने हमें एक गणतंत्र राष्ट्र देने के लिए वर्षों संघर्ष किया। 26 जनवरी-गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
- आइए तिरंगे के उस संदेश को प्रसारित करें जो लोगों के बीच शांति, मानवता और समृद्धि को दर्शाता है। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
- चलो फिर से खुद को जगाते हैं; अनुशासन का डंडा फिर घुमाते हैं; याद करें उन शूरवीरों को क़ुरबानी; जिनके कारण हम इस लोकतंत्र का आनंद उठाते हैं।
- आज़ादी की कभी शाम ना होने देगे शहीदो की कुर्बानी बदनाम ना होने देगे बची है जो 1 बूँद भी लहू की तो भारत माँ का आँचल नीलाम ना होने देगे। Happy Republic Day 2023!
इसे पढ़ें👉 50+ Time Management Quotes in hindi / समय पर सुविचार
26 January Shayari in Hindi 2023
-1-
देश के वीर जवानों की यादों का मेला है
खून की बूंद बूंद ने इंकलाब बोला है।
-2-
चले गए तोहफा देकर कैसे उनको एहसान उतारा जाए
दे दो मौका फौजी बनने का दुश्मनों को फिर सूली उतारा जाए।
-3-
खून से लिखी कहानी है भारत के इतिहास की,
ये मेरी नहीं खुद भारत माता की जुबानी है,
मेरी तो छोड़ ही दो,
भारत की आजादी के पीछे न जाने कितनों की कुर्बानी है।
-4-
महान देशभक्तों के बलिदान से आजाद हुए हैं हम,
इसलिए उनके सम्मान में आज इकट्ठा हुए हैं हम।
-5-
तैरना है तो समंदर में तैरो नदी नालों में क्या रखा है,
प्यार करना है तो वतन से करो इस बेवफ़ा लोगों में क्या रखा है
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
-6-
भारत के गणतंत्र का, सारे जग में मान; दशकों से खिल रही,
उसकी अद्भुत शान; सब धर्मों को देकर मान रचा गया इतिहास;
इसीलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास। गणतंत्र दिवस की बधाई!
-7-
असली गणतंत्र तभी बनता है,
जब संविधान कागज से निकलकर आम लोंगो के जिंदगी में शामिल हो जाये;
आओ कुछ ऐसा कर दिखाएं कि सब को हम पर मान हो जाये,
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
-8-
वतन हमारा मिसाल मोहब्बत की,
तोड़ता है दीवार नफ़रत की, मेरी खुश नसीबी,
मिली ज़िंदगी इस चमन में भुला ना सके
कोई इसकी ख़ुश्बू सातों जनम में।
-9-
आओ झुक कर सलाम करे उनको,
जिनके हिस्से मे ये मुकाम आता है;
ख़ुसनसीब होता है वो खून जो देश के काम आता है,
हैपी रिपब्लिक डे!
-10-
इस दिन के लिए वीरों ने अपना खून बहाया है,
झूम उठो ऐ देशवासियों गणतंत्र दिवस फिर आया है;
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
इसे भी पढ़ें 👉 Independence Day Quotes & Wishes in hindi
-1-
अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नही
सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नही।
-2-
सारे जहाँ से अच्छा,
हिन्दोस्ताँ हमारा
हम बुलबुलें हैं इसकी,
यह गुलिस्ताँ हमारा।
-3-
फना होने की इज़ाजत ली नहीं जाती,
ये वतन की मोहब्बत है जनाब
पूछ के नहीं की जाती।
-4-
न तेरा है न मेरा है ये हिंदोस्तां सबका है,
नहीं समझी गई ये बात तो नुकसान सबका है।
-5-
कुछ तो बात है मेरे देश की मिट्टी में साहेब
सरहदें कूद के आते हैं यहाँ दफ़न होने के लिए।
-6-
एक है अपना जहाँ, एक है अपना वतन
अपने सभी सुख एक हैं, अपने सभी ग़म एक हैं
आवाज़ दो हम एक हैं।
-7-
गुलामी क्या थी ये हम क्या जानें,
हमने तो हमेशा आजादी में सांस ली है,
गुलामी क्या है ये तो वो ही बता पाएंगे,
जिन्होंने आजादी के लिए कुर्बानी दी है।
-8-
जान तो कर दी हमने वतन के नाम पर,
शान तो कर दी हमने वतन के नाम पर,
कुर्बानियो से पाई है हमने आज़ादी,
हमारा वतन तो लाखों में एक है,
आन भी कर दी हमने वतन के नाम पर।
-9-
ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे पिछड़े चमन तुझ पे दिल कुर्बान।
-10-
गर कुछ कर गुजरने की तमन्ना उठती हो दिल में,
तो भारत माँ का नाम सजा लो दुनिया की महफिल में।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें!
-11-
लंदन देखा, पेरिस देखा, और देखा जापान,
सारे जग में कहीं नहीं है, दूसरा हिंदुस्तान।
आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
दोस्तों, इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद जिसमें हमने 26 January Quotes in Hindi, wishes, status आदि साझा किए हैं। यदि आप को यह लेख अच्छा लगे तो इसे share जरूर करें और इसी तरह के अन्य पोस्ट पढ़ने के लिए आप की अपनी ब्लॉग HindiMain.co.in को subscribe करें।
आप सभी को गणतंत्र दिवस 2023 की ढेर सारी शुभकामनाएँ!
related tags-
हैप्पी रिपब्लिक डे 2023 संदेश, रिपब्लिक डे अनमोल वचन हिन्दी 2023, Republic Day Quotes in Hindi, 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, गणतंत्र दिवस 2023 देशभक्ति संदेश, Happy Republic Day Quotes, Happy Republic Day 2023 Messages
बहुत ही अच्छे विचार पढ़ने को मिले