duniya ke 10 sabse chote desh : दुनिया के नक्शे पर हैं ये देश सबसे छोटे | Top 10 Smallest Countries in the World 2022

दुनिया के 10 सबसे छोटे देश | duniya ke 10 sabse chote desh | विश्व के 10 सबसे छोटे देशों की सूची 2022 | Top 10 Smallest Countries in the World |  duniya ka sabse Chhota desh kaun sa hai ? Smallest Country

duniya ke 10 sabse chote desh : दोस्तों, इस लेख के माध्यम से हम आप को दुनिया के 10 सबसे छोटे देश (Top 10 Smallest Countries in the World) के बारे में बताने जा रहे हैं। इस दुनिया में करीब 194 देश है। जब भी हम देश शब्द सुनते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में जमीन का बड़ा हिस्सा और बहुत सारे लोग आता है। या फिर कभी कभी छोटे हिस्से का भी ध्यान आ ही जाता है।

दुनिया में कुछ देश इतने छोटे भी है की दूसरे देशों के शहर भी उनसे आकार मे बड़े होते हैं। इस दुनिया में ऐसे भी देश हैं जिनका क्षेत्रफल 400 वर्ग किलोमीटर से भी कम है। अगर हम duniya ke 10 sabse chote desh के area को जोडें तब भी वह भारत के उत्तर – प्रदेश से छोटे ही होंगे। जोकि एक हैरान करने वाला तथ्य भी है।

दुनिया के 10 सबसे छोटे देश (duniya ke 10 sabse chote desh)

#10 : Malta

 duniya ke 10 sabse chote deshTop 10 Smallest Countries in the World की सूची में दसवें स्थान पर माल्टा देश का नाम है। यह देश Mediterranean Sea के बीच मौजूद है। Republic of Malta नाम का ये देश कुल तीन द्वीप गोजों (Gozo), कोमीनो (Comino) और माल्टा (Malta) से मिलकर बना है। यहाँ की कुल आबादी करीब 4.50 लाख है। इसकी वजह से ही इसे दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाले देश में गिना जाता है।

Malta की खिली धूप वाला मौसम, खूबसूरत समुद्र तट और यहाँ के समृद्धीय इतिहास की वजह से ही पूरी दुनिया से पर्यटक माल्टा की ओर खिंचे चले आते हैं। माल्टा देश 316 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल पर फैला हुआ है और यह दुनिया का दसवां सबसे छोटा देश है।

Country Malta
Capital  Valletta
Area 316 sq. km
Population 4.5 lakh Approx.

#9 : Maldives

duniya ke 10 sabse chote deshduniya ke 10 sabse chote desh की सूची में नवें स्थान पर मालदीव का नाम है। एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाने वाला यह देश अपने क्षेत्रफल और आबादी दोनों के लिहाज से एशिया का सबसे छोटा देश है। मालदीव में कुल 1192 कोरल आइलैंड है जो 90000 वर्ग किलोमीटर के area में फैले हुए हैं। जिसके कारण मालदीव को दुनिया का सबसे बड़ा बिखरा हुआ देश माना जाता है।

एक समय Maldives पुर्तगाल, डच, ब्रिटेन जैसे कई यूरोपियन देशों की कॉलोनी बना हुआ था। साल 1965 में इस देश को आजादी मिली और आज के समय में मालदीव एक पर्यटक अर्थव्यवस्था बन कर उभरा है। जिसके सफेद रंग के समुन्द्र तट और शीशे जैसा नीला पानी सारी दुनिया के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। मालदीव का कुल क्षेत्रफल करीब 300 वर्ग किलोमीटर है।

Country Maldives
Capital  Male
Area 300 sq. km
Population 5.31 lakh Approx.

यह पढ़ें 👉 10 Largest Exporting Countries In The World

#8 : Saint Kitts And Nevis

duniya ke 10 sabse chote deshवेस्ट इंडीज की माँ कैरेबिया में मौजूद इन दो आइलैंड सेंट किट्स और नेविस पर सबसे पहले यूरोप के देशों द्वारा कब्जा किया गया था। ये दोनों आइलैंड  का कुल एरिया 261 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है। यहाँ की अर्थव्यवस्था सबसे ज्यादा पर्यटन, खेती और लघु उद्द्योगों पर निर्भर करती है।

समुंद्र से घिरे होने के कारण ये islands दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है। एक समय पर यहाँ से चीनी का बहुत ही ज्यादा निर्यात किया जाता था। अब उन्ही बागानों मे फैन्सी होटल और रिज़ॉर्ट का निर्माण किया गया है, जो वहाँ जाने वाले सैलानियों को ज्यादा लुभाते हैं।

Country Saint Kitts And Nevis
Capital Basseterre
Area 261 sq. km
Population 52,834 

#7 : Marshall Islands

 Top 10 Smallest Countries Of World मार्शल आइलैंड जिसे आधिकारिक तौर पर गणतंत्र ऑफ मार्शल आइलैंड भी कहा जाता है, ये एक आइलैंड देश है जो की अमेरिकी द्वीप हवाई (Hawaii) और ऑस्ट्रेलिया के बीच में स्थित है। इस देश को मैक्रोनेशियन का हिस्सा भी माना जाता है। इस आइलैंड के आस-पास का area बहुत ज्यादा जैव विविधता से घिरा हुआ है। यहाँ करीब 800 से भी ज्यादा प्रजातिया की मछलिया और 160 कोरल  प्रजातिया पाई जाती है।  इस आइलैंड के पास अक्सर कोई ना कोई जहाज खराब हो जाता है। 181 वर्ग किलोमीटर की एरिया के साथ मार्शल आइलैंड को दुनिया का सातवा सबसे छोटा देश माना जाता है ।

Country Marshall Islands
Capital Majuro
Area 181 sq. km
Population 58,791 Approx.

इसे भी पढ़ें 👉  Top 10 Strongest Military Forces In The World : कोई भी देश इनसे टकराना न चाहे

#6 : Liechtenstein

 Top 10 Smallest Countries Of World जर्मन बोलने वाले लोगों का यह देश लिचेंस्टीन दुनिया का अकेला ऐसा देश है जो पूरी तरह से Alps Mountain पर मौजूद है। स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मे बसे लिचेंस्टीन की GDP दुनिया में सबसे ज्यादा है और यहाँ बेरोजगारी दर सबसे कम मात्र 1.5 प्रतिशत है। लिचेंस्टीन तक जाना थोड़ा सा मुश्किल है ऐसा इसलिए क्यूंकी इस देश मे एक भी एयरपोर्ट नहीं बना हुआ है ।

आल्प्स पर स्थित Liechtenstein देश जहाँ आज भी एक प्रिंस प्रशासन चलता है। यहाँ तक पहुचने के लिए यात्रियों को स्विट्ज़रलैंड के Zurich एयरपोर्ट से उड़ान लेनी होती है। 160 वर्ग किलोमीटर में फैला यह देश दुनिया का दुनिया के 10 सबसे छोटे देशों की सूची में छठवें स्थगन पर आता है।

Country Liechtenstein
Capital Vaduz
Area 160 sq. km
Population 38,896 Approx.

#5 : San Marino

 Top 10 Smallest Countries Of World duniya ke 10 sabse chote desh की सूची में पाचवें स्थान पर सैन मरिनो देश का नाम आता है। यूरोप और इटली से घिरा हुआ यह देश Republic of San Marino के नाम से भी जाना जाता है , 61 वर्ग किलोमीटर तक फैला ये देश दुनिया का पाचवाँ सबसे छोटा देश है। सैन मरिनो को दुनिया के सबसे पुराने संप्रभु देशों से माना जाता है और यहाँ की GDP बाकी कई दूसरे देशों से ज्यादा है। यह यूरोप का तीसरा सबसे छोटा देश है जिसकी आबादी करीब 30,000 है और जहाँ की बेरोजगारी दर भी सबसे कम मानी  जाती है।

Country Sam Marino
Capital Sam Marino
Area 61 sq. km
Population 33,860 Approx.

#4 : Tuvalu

 Top 10 Smallest Countries Of World Top 10 Smallest Countries in the World की सूची में चौथे स्थान पर तुवालु देश है। तुवालु का पुराना नाम Ellice आइलैंड है और ये प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित है। तुवलु का कुल area मात्र 26 वर्ग किलोमीटर है। जो इसे दुनिया का चौथा सबसे छोटा देश बनाता है। इस आइलैंड पर करीब 11,000 लोग रहते है। यहाँ पर करीब 8 किलोमीटर तक फैला सड़क तंत्र है और जहाँ सिर्फ एक ही अस्पताल है जो की मुख्य आइलैंड पर बना हुआ है।

Tuvalu देश कभी ब्रिटेन सरकार के अधीन हुआ करता था। लेकिन साल 1978 में इसे आजादी मिल गई। दुनिया से इतना दूर स्थित होने के कारण तुवालु में पर्यटन का कोई दायरा नहीं है। यहाँ बहुत कम लोग ही आते हैं। साल 2010 के दौरान तुवालु में 2000 से भी कम लोग बाहर से आये और उनमें से 65 प्रतिशत लोग व्यापार के सिलसिले मे वहाँ रुके थे।

Country Tuvalu
Capital Funafuti
Area 26 sq. km
Population 11,000 Approx.

इसे भी पढ़ें 👉 World’s 10 Deepest Sea and Ocean : दुनिया का सबसे गहरा समंदर जिसमें 10 बुर्ज खलीफा एक कतार में डूब जाएं

#3 : Nauru

 Top 10 Smallest Countries Of World ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट के करीब स्थित ये आइलैंड देश नौरू, दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड है। 1980 के दशक में यह देश पूरी दुनिया में फॉस्फेट खनन के लिए जाना जाता था। लेकिन अभी ये देश शांति से जी रहा है, जहाँ बहुत सारे पर्यटक भी आते हैं। पहले नौरू प्लेज़न्ट ( Pleasant ) आइलैंड के नाम से जाना जाता था। duniya ke 10 sabse chote desh की सूची में यह देश तीसरे स्थान पर है।

आज के वक्त में इसके फॉस्फेट संसाधन पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं और देश के 90 प्रतिशत से भी ज्यादा लोग बेरोजगारी के शिकार हैं। सिर्फ 10 प्रतिशत लोगों की ही वहाँ की सरकार रोजगार प्रदान कर पाती है। नौरू को दुनिया मे मोटापे से ग्रसित लोगों का देश भी कहा जाता है । यहाँ के 97 प्रतिशत पुरुष और 93 प्रतिशत तक महिलाएं अधिक वजन के हैं।  इसी कारण यहाँ पर मधुमेह के ज्यादा मामले देखने को मिलते हैं। ये देश 21 वर्ग किलोमीटर की area में फैला हुआ है।

Country Nauru
Capital Yaren
Area 21 sq. km
Population 12,581 Approx.

#2 : Monaco

 Top 10 Smallest Countries Of World

फ़्रांस के पास स्थित मोनाको देश, दुनिया के सबसे ज्यादा लखपतियों और करोड़पतियों वाला देश है। इसका क्षेत्रफल कुल 2 वर्ग किलोमीटर तक है। यह अपने महंगे समान, जुआ और हॉटेलों के लिए मशहूर है। यह देश दुनिया के अमिर और जाने – माने लोगों की पसिंदीदा जगह है। मोनाको तीन तरफ से फ़्रांस और एक तरफ से Mediterranean Sea से घिरा हुआ है। इसलिए यहाँ ररहने वाले ज्यादातर लोग फ्रेंच ही बोलते हैं।

38,000 लोगों की आबादी वाला यह देश Monaco दुनिया का सबसे ज्यादा घनी आबादी वाला देश है। यहाँ हर साल Formula One Race का आयोजन किया जाता है जिसके पथ मार्ग  यहा के गलियों से होकर गुजरते है । लोगों के लिए ये रेस  बहुत ज्यादा लोकप्रिय और रोमांचक होती है ।

Country Monaco
Capital Monte Carlo
Area 2 sq. km
Population 38,000 Approx.

#1 : Vatican City

 Top 10 Smallest Countries Of World

Duniya ke 10 sabse chote Desh की सूची में सबसे पहला स्थान है वेटिकन सिटी का। इसे Holy See के नाम से भी जाना जाता है, सिर्फ 0.44 वर्ग किलोमीटर एरिया तक फैला यह देश दुनिया का सबसे छोटा देश है। यह देश इटली की राजधानी रोम के पास स्थित है जो पूरी दुनिया के कैथलिक ईसाई धर्म का केंद्र है। दुनिया का सबसे बड़ा Saint Peter’s Basilica भी यहीं मौजूद है।

Vatican City में Renessa के समय बने कुछ बेहतर उम्दा चित्र जैसे- The Creation of Adam इत्यादि रखे हुए हैं। इस देश की आय रोमन कैथलिक चर्च के दुनिया में फैले 1 मिलियन से भी ज्यादा सदस्यों द्वारा किए जाने वाले योगदान से और बाकी आय डाक टिकट, पर्यटक ममेंटों (Memento) और म्यूज़ियम की सेवा शुल्क से आती है।

Country Vatican City
Capital Vatican City
Area 0.44 sq. km
Population 825 Approx.

इसे भी पढ़ें 👉 Top 10 longest rivers of the world | दुनिया की 10 सबसे लम्बी नदियाँ जो पृथ्वी के लिए हैं वरदान

Smallest Country FAQs

प्रिय दोस्तों, इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद! जिसके माध्यम से हमने ‘Duniya ke 10 sabse chote Desh (Top 10 Smallest Countries Of World)’ के विषय में जानकारी साझा की। आशा है कि इससे संबन्धित जानकारी आप तक पहुंची हो। इस पोस्ट को शेयर जरूर करें ताकि अन्य भी इस जानकारी से अवगत हो सकें। और ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए आपके अपने ब्लॉग Hindimain.co.in को जरूर से फॉलो करें।

अपना प्रश्न पूछें या सलाह दें

%d bloggers like this: