FPO क्या है | रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2022 | Online Apply | कार्य क्षेत्र और लाभ 

   Former Producing Company (FPO) Online Registration 

मोदी सरकार किसान और कृषि को आगे बढ़ाने के लिए अगले पांच साल के लिए 5000 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। किसानों को आर्थिक सहायता देकर उन्हें समृद्ध बनाने का प्लान केंद्र सरकार कर रही है। इसके लिए उन्हें एक कंपनी यानी किसान उत्‍पादक संगठन (FPO-Farmer Producer Organization) बनाना होगा। सरकार ने 10,000 नए किसान उत्पादक संगठन बनाने की मंजूरी दे दी है।

जिसका शुभारंभ भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के चित्रकूट से किया था अगले 5 साल में इस पर 5000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका रजिस्ट्रेशन कंपनी एक्ट में ही होगा, इसलिए इसमें वही सारे फायदे मिलेंगे जो एक कंपनी को मिलते हैं। यह संगठन कॉपरेटिव पॉलिटिक्स से बिल्कुल अलग होंगे यानी इन कंपनियों पर कॉपरेटिव एक्ट नहीं लागू होगा।

FPO क्या है ( What is FPO ) | FPO का Full Form क्या है ? 

FPO का full form है Former Producing Company (किसान उत्‍पादक संगठन). FPO किसानो का एक ऐसा संघठन है जो मिलकर एक कंपनी का निर्माण करते है और कृषि से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियां चलते है। एक FPO बनाने के लिए,किसानो का एक समूह बनाकर आप कंपनी एक्ट में रजिस्टर्ड करवा सकते हैं। इसका रजिस्ट्रेशन कंपनी एक्ट में ही होगा, इसलिए इसमें वही सारे फायदे मिलेंगे जो एक कंपनी को मिलते हैं। यह संगठन कॉपरेटिव पॉलिटिक्स से बिल्कुल अलग होंगे यानी इन कंपनियों पर कॉपरेटिव एक्ट नहीं लागू होगा।

FPO की भूमिका क्या है ?

FPO की भूमिका सदस्य किसानों के लिए एक एग्रीगेटर के रूप में कार्य करना है जिसमें इनपुट से लेकर आउटपुट तक शामिल है जो सदस्य किसानों की पैमाने की अर्थव्यवस्था और सौदेबाजी की शक्ति को बढ़ाएगा। बिना बिके लॉट के मामले में, FPO/FPC द्वारा लॉजिस्टिक व्यवस्था की जानी है।

FPO से किसानो को सीधे कैसे लाभ होगा –

 

  • FPO लघु व सीमांत किसानों का एक समूह होगा।
  • FPO से जुड़े किसानों को न सिर्फ अपनी उपज का बाजार मिलेगा बल्कि खाद, बीज, दवाइयों और कृषि उपकरण आदि खरीदना आसान होगा।
  • अगर अकेला किसान अपनी पैदावार बेचने जाता है, तो उसका मुनाफा बिचौलियों को मिलता है। एफपीओ सिस्टम में किसान को उसके उत्पाद के भाव अच्छे मिलते हैं, क्योंकि यहां बिचौलिए नहीं होंगे।
  • सेवाएं सस्ती मिलेंगी और बिचौलियों के मकड़जाल से मुक्ति मिलेगी।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक ये 10,000 नए एफपीओ 2019-20 से लेकर 2023-24 तक बनाए जाएंगे। इससे किसानों की सामूहिक शक्ति बढ़ेगी। और भारत सरकार इन FPO पर अगले पांच साल के लिए 5000 करोड़ रुपये खर्च करेगी ।

जबकि  2011 से ही FPO को भारत सरकार द्वारा  लघु किसान कृषि व्यवसाय संघ (Small Formers’ Agri-Business Consortium) (SFAC) , नाबार्ड ,प्रदेश सरकार और NGOs लगातार बढ़ावा दे रही है।

भारत मे किसानो की स्थिति-

 

भारत मे छोटे और सीमांत किसानों की संख्या देश में लगभग 86.2% फीसद हैं, जिनके पास औसतन 1.1 हेक्टेयर से कम जोत है। इन छोटे, सीमांत और भूमिहीन किसानों को खेती के समय भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनमें प्रौद्योगिकी, उच्चगुणवत्ता के बीज, उर्वरक, कीटनाशक और समुचित वित्त की समस्याएं शामिल हैं।

  What is e-Shram Yojana | ई-श्रम योजना क्या है, कैसे रजिस्ट्रेशन करें   

एक FPO (Former Producer Organization) क्या -क्या कार्य करेगी ?-

  • किसानों की Competitiveness को बढ़ाना और बाजार के अवसरों को उभरने में उनका मदद करना और उनका लाभ बढ़ाना है।
  • किसान उत्पादक संगठन का मुख्य उद्देश्य उत्पादकों के लिए अपने स्वयं के संगठन के माध्यम से बेहतर आय सुनिश्चित करना है।
  • किसान उत्पादक संगठन (FPO) के प्रमुख कार्यों में बीज, मशीनरी, बाजार लिंकेज और उर्वरक, प्रशिक्षण, नेटवर्किंग, वित्तीय और तकनीकी सलाह की आपूर्ति शामिल है।
  • कृषि विपणन में, बिचौलियों की एक श्रृंखला होती है, जो अक्सर गैर-पारदर्शी रूप से काम करते हैं, जिससे ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जहां उत्पादक को मूल्य का केवल एक छोटा सा हिस्सा प्राप्त होता है, जिसका Payment अंतिम उपभोक्ता करता है। इन बिचौलियों के श्रृंखलाओ को दूर करना।
  • संचय के माध्यम से, प्राथमिक उत्पादक पैमाने की अर्थव्यवस्थाओं का लाभ उठा सकते हैं। किसान उत्पादकों के पास उपज के थोक खरीदारों और आदानों के थोक आपूर्तिकर्ताओं के रूप में बेहतर सौदेबाजी की शक्ति होती है।
    What is NPS Yojana | राष्ट्रीय पेंशन योजना क्या है  

Press Information Bureau Government of India Ministry of Agriculture & Farmers Welfare

 Download  करने के लिए यहाँ क्लिक करे 

FPO के प्रमुख उद्देश्य | Purpose Of FPO :-

  • प्रारंभ में, किसान उत्पादक संगठन में न्यूनतम सदस्य उत्तर पूर्व और पहाड़ी क्षेत्रों में 100 और मैदानी क्षेत्रों में 300 हैं।
  • किसान उत्पादक संगठन क्लस्टर-आधारित व्यावसायिक संगठनों के माध्यम से गठित और प्रचारित होते हैं और एजेंसियों को लागू करके राज्य या क्लस्टर स्तर पर लगे होते हैं।
  • FPO द्वारा विशेषज्ञता और बेहतर ब्रांडिंग, विपणन, प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए किसान उत्पादक संगठन को “एक जिला एक उत्पाद” के तहत बढ़ावा दिया जाता है।
  • किसान उत्पादक संगठन पर्याप्त प्रशिक्षण और सहयोग प्रदान करता है और सीबीबीओ प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान करता है।;
  • आकांक्षी जिलों के प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम एक FPO के साथ आकांक्षी जिलों में किसान उत्पादक संगठन के गठन को प्राथमिकता दी जाती है।
  • FPO किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम करेंगे, 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के सपने को साकार करने के लिए किसानों को सशक्त बनाएंगे। अब तक किसान केवल फसलों के उत्पादक थे, लेकिन अब PM मोदी FPO योजना के माध्यम से, वे व्यापारियों के साथ अपनी उपज की कीमतों पर बातचीत करने में सक्षम होंगे। व्यापार।

FPO (Former Producer Organization) रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवश्यक Document –

FPO कंपनी बनाने के लिए 10 लोगो (किसानो) की जरूरत पड़ती हैं  जो कि यही किसान कंपनी के मुख्य शेयरधारक (Shareholder) रहेंगे और और इन्ही 10 मेम्बर में से कोई एक कंपनी का डाइरेक्टर बन सकता हैं और कोई एक CEO बन सकता हैं। सभी Members का आवश्यक Document नीचे दी गयी हैं-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • खसरा – खतौनी (7/12 Extrat and Former Certificate)
  • फोटो
  • बैंक स्टेटमेंट लास्ट  3 महीने का
  • Rent Agreement यदि ऑफिस किराए के मकान मे है
  • बिजली बिल (latest)
  • ईमेल id
  • मोबाइल नंबर
    Bijli Bill Mafi Yojana 2021| एकमुश्त समाधान योजना 2021   

 

FPO (Former Producer Organization) का रजिस्ट्रेशन कैसे कराये –

  • यदि आप CSC संचालक है तो यह आप के लिए बहुत अच्छा है आप सिर्फ अपने District Manager से संपर्क कर के सभी आवश्यक डॉकयुमेंट दे आप के District Manager सभी Process करा देंगे और आप का  Consulting Charge भी बहुत कम लगेगा।
  • यदि आप CSC संचालक नहीं है तो आप को किसी CA (Chartered Accountant) से संपर्क करे ओ आप का सभों Process करा देंगे।

PM किसान FPO योजना में Payment कैसे होगा :-

PM किसान उत्पादक संगठन (FPO) योजना 2021 में Payment इस प्रकार किया जाएगा:-

  • संपूर्ण Payment FPO/FPC के एक बैंक खाते में जमा किया जाएगा।
  • व्यक्तिगत सदस्यों के लिए राशि के Payment के वितरण के बाद किसानों को FPO/FPC द्वारा किया जाना है।
  • FPO/FPC को एमआईएस और FPO/FPC द्वारा Execution व्यापार से संबंधित रिपोर्ट देखने के लिए ई-एनएएम डैशबोर्ड तक पहुंच प्रदान की जाएगी।

 PM Modi सरकार का कितना FPO बनाने का टारगेट है ?

 

केंद्रीय बजट 2019-20 में, सरकार ने अगले पांच वर्षों में किसानों के लिए पैमाने की अर्थव्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 10,000 नए किसान उत्पादक संगठन (FPO) के गठन की घोषणा की। केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही।

श्री ठाकुर ने कहा कि बजट घोषणा के अनुसरण में, कृषि सहकारिता और किसान कल्याण विभाग (डीएसी एंड एफडब्ल्यू) में सरकार ने 10,000 नए बनाने और बढ़ावा देने के लिए “किसान उपज संगठनों (FPO) का गठन और संवर्धन” नामक एक नई केंद्रीय क्षेत्र की योजना को मंजूरी दी है। 

पांच साल (2019-20 से 2023-24) के लिए 4,496 करोड़ रुपये के कुल budgetary provision वाले FPO 2024-25 से 2027-28 की अवधि के लिए 2,369 करोड़ रुपये की प्रतिबद्ध देनदारी के साथ इसके एकत्रीकरण और गठन से प्रत्येक FPO को पांच साल के लिए हैंडहोल्डिंग किया जायेगा ।

FPO क्या है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2022। कार्य क्षेत्र और लाभ

अब तक कितना FPO बन चुका है?

 

पिछले 8-10 वर्षों में भारत सरकार, राज्य सरकारें, नाबार्ड और अन्य संगठन, के प्रयास से वर्तमान में लगभग 5000 FPO (FPC सहित) हैं। इनमें से लगभग 3200 FPO निर्माता कंपनियों के रूप में Registered हैं और शेष सहकारी समितियों/समितियों आदि के रूप में Registered हैं।

FAQs:-

 

1: किस राज्य में सबसे ज्यादा FPO है?

    Rajasthan मे कुल 50 FPO बन चुकी है।

2: FPO India क्या है?

    Farmer Producer Organisations (एफपीओ) | नेशनल कॉन्क्लेव। भारत अंतरराष्ट्रीय कृषि बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है,  जबकि इसके अधिकांश (82%) किसानों के पास भूमि की छोटी या सीमांत जोत है और दुष्चक्र में फंसे कृषि के कठिन परिश्रम के साथ रहना जारी रखते हैं।

3: FPO के CEO का क्या काम होता है?

    CEO को बैंक खाते का संचालन करना होता है या किसी अन्य व्यक्ति को बैंक खाते को संचालित करने के लिए अधिकृत करना होता है।

4: किसान उत्पादकों को किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है?

  • निर्माता कंपनी पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • पैन कार्ड की स्कैन कॉपी।
  • वोटर आईडी/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस की स्कैन कॉपी।
  • नवीनतम बैंक स्टेटमेंट / टेलीफोन या मोबाइल बिल / बिजली या गैस बिल की स्कैन कॉपी।
  • पासपोर्ट के आकार की तस्वीर।

5: FPO में व्यक्तियों की न्यूनतम संख्या कितनी है?

    पहाड़ी क्षेत्रों और पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर प्रत्येक FPO में न्यूनतम 300 किसान सदस्य होने चाहिए.

6: फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FPO) क्या है?

FPO किसानो का एक ऐसा संघठन है जो मिलकर एक कंपनी का निर्माण करते है और कृषि से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियां चलते है। एक FPO बनाने के         लिए,किसानो का एक समूह बनाकर आप कंपनी एक्ट में रजिस्टर्ड करवा सकते हैं।

7: FTO का मतलब क्या होता है?

यहाँ FTO की फुल फॉर्म Fund Transfer Order हैं। जिसका मतलब हैं कि “राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी के आधार नंबर, बैंक खाता संख्या और बैंक के IFSC कोड सहित अन्य विवरणों की शुद्धता सुनिश्चित कर ली गई हैं”। आपकी किस्त राशि तैयार हैं और सरकार द्वारा इसे आपके बैंक खाते में भेजने के आदेश दे दिए गये है।

इसे भी पढे-

 

 

 

दोस्तो मैंने इस पोस्ट के माध्यम से FPO क्या है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2021। कार्य क्षेत्र और लाभ के बारे  जानकारी दी यदि आप को यह लेख अच्छा लगे तो इसे शेयर जरूर करे और इसी तरह के अन्य पोस्ट पड़ने के लिए आप की अपनी ब्लॉग hindimain.co.in को सब्सक्राइब करे।

अपना प्रश्न पूछें या सलाह दें

%d bloggers like this: