आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 परीक्षा पाठ्यक्रम | IBPS Clerk Syllabus 2022 | आईबीपीएस क्लर्क पाठ्यक्रम 2022 | IBPS Clerk XII Syllabus
बैंकिंग क्षेत्र की नौकरी को 9am to 5pm की सबसे सहज और सुविधाजनक नौकरियों में से एक माना जाता है। हर साल देश के लाखों युवा इसके अलग-अलग सेक्टर में निकलने वाली भर्तियों में आवेदन करते हैं। IBPS भी उन्हीं में से एक सबसे बड़ी संस्था है जो प्रत्येक वर्ष क्लर्क और ऑफिसर पदों पर उम्मीदवारों के लिए भर्तियाँ निकालती रहती है। इस साल भी IBPS ने Clerk bharti के लिए आवेदन फॉर्म जारी किया, जिसकी प्रारम्भिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी हो चुका है। जिन उम्मीदवारों (महिला/ पुरुष) ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है वे सभी अपना IBPS Clerk Pre Admit Card 2022 download कर सकते हैं।
इस लेख में आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नवीनतम IBPS Clerk Syllabus का विवरण दिया गया है, जिससे कि उम्मीदवार (महिला/ पुरुष) अपनी तैयारी सही रुख में और सटीक विषयों पर कर सकें।
आईबीपीएस क्या है ( what is IBPS in Hindi )?
आईबीपीएस (IBPS) जिसका पूरा नाम का बैंकिंग व्यक्तिगत चयन संस्थान (Institute of Banking Personnel Selection) है। यह एक ऐसी संस्था है जो भारत के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कर्मचारी (staff) भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से एक सामान्य परीक्षा आयोजित करती है। IBPS बैंक परीक्षा की मदद से, बैंक क्लर्क (Bank Clerk), परिवीक्षाधीन अधिकारी (Probationary Officer) और विशेषज्ञ अधिकारी (Specialist Officer) के पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती होती है। इसके साथ ही IBPS क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) के लिए भी एक परीक्षा आयोजित करता है, जो क्लर्क, परिवीक्षाधीन अधिकारियों और विशेषज्ञ अधिकारियों के लिए बैंक कर्मचारियों को नियुक्त करने में मदद करता है।
IBPS के माध्यम से होने वाली इस परीक्षा में तीन चरण होते हैं। पहला चरण- प्रारम्भिक (prelims) है, दूसरा चरण- मुख्य (mains) है और तीसरा चरण- व्यक्तिगत साक्षात्कार (interview) है। तीनों चरणों को पूरा करने वालों को ही नियुक्ति पत्र भेजा जाता है, जिसमें उस बैंक का उल्लेख होता है जिसके लिए उन्हें भर्ती किया गया है। लिखित परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक और अंतिम मेरिट सूची तैयार करने के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार में 20 प्रतिशत अंक होते हैं।
IBPS Clerk Recruitment 2022 notification
1 जुलाई 2022 को, IBPS ने क्लर्क भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। यह परीक्षा आईबीपीएस द्वारा आयोजित 12वां संस्करण है यानि IBPS Clerk XII Recruitment 2022। इच्छुक उम्मीदवार IBPS Clerk Recruitment 2022 notification को पढ़ सकते हैं। अधिसूचना की लिंक नीचे दी गई है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में रुचि रखते हैं और भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं, उन्होंने इस परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को 21 जुलाई 2022 से पहले तक भर लिया है।
IBPS Clerk XII Syllabus 2022 Overview
भर्ती परीक्षा का नाम | IBPS Clerk 2022 / IBPS Clerk XII |
द्वारा जारी | बैंकिंग व्यक्तिगत चयन संस्थान (IBPS) |
पद का नाम | क्लर्क |
चयन प्रक्रिया |
|
परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन |
परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न | वस्तुनिष्ठ प्रकार के (MCQs) |
IBPS Clerk Exam के अंक |
|
परीक्षा के लिए समय अवधि |
|
अंकन प्रणाली | प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर पर 1 अंक जबकि गलत उत्तर पर -1/4 या -0.25 अंक |
परीक्षा की भाषा | अंग्रेजी या हिंदी, अंग्रेजी भाषा के पेपर को अंग्रेजी में ही हल करना होगा। |
IBPS Clerk 2022 important dates
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ | 01/07/2022 |
ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि | 21/07/2022 |
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 21/07/2022 |
पीईटी प्रशिक्षण (PET Training) | अगस्त 2022 |
प्रवेश पत्र उपलब्ध (Pre Exam) | 17/08/2022 |
परीक्षा तिथि (Pre Exam) | सितंबर 2022 |
प्रवेश पत्र उपलब्ध (Main Exam) | परीक्षा से पहले उपलब्ध |
परीक्षा तिथि (Main Exam) | अक्टूबर 2022 |
यह पढ़ें 👉 IBPS PO Recruitment 2022 Online Form : बैंक में अधिकारी रैंक पर नियुक्ति के लिए भर्ती
Eligibility Criteria for IBPS Clerk Recruitment 2022
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 के लिए योग्यता-
शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification)
- भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में किसी भी विषय में स्नातक डिग्री (graduation)।
आयु सीमा (age limit)
- न्यूनतम आयु सीमा : 20 वर्ष,
- अधिकतम आयु सीमा : 28 वर्ष,
- IBPS Clerk XII Recruitment 2022 नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट।
IBPS Clerk Recruitment 2022 state wise vacancy details
सभी राज्यों को मिलाकर IBPS क्लर्क भर्ती के कुल 6035 पदों पर नियुक्तियों की अधिसूचना जारी है। राज्यवार पदों का विवरण निम्नलिखित है-
राज्य | कुल पद | राज्य | कुल पद |
अंडमान और निकोबार | 04 | आंध्र प्रदेश | 209 |
अरुणांचल प्रदेश | 14 | असम | 157 |
बिहार | 281 | चंडीगढ़ | 12 |
छतीसगढ़ | 104 | दादरा नगर / दमन दीव | 01 |
दिल्ली NCT | 295 | गोवा | 71 |
गुजरात | 304 | हरियाणा | 138 |
हिमांचल प्रदेश | 91 | जम्मू और कश्मीर | 35 |
झारखंड | 69 | कर्नाटक | 358 |
केरल | 70 | लक्षदीप | 05 |
मध्य प्रदेश | 309 | महाराष्ट्र | 775 |
मणिपुर | 04 | मेघालय | 06 |
मिजोरम | 04 | नागालैंड | 04 |
उड़ीसा | 126 | पुडुचेरी | 02 |
पंजाब | 407 | राजस्थान | 129 |
सिक्किम | 11 | तमिलनाडु | 288 |
तेलंगाना | 99 | त्रिपुरा | 17 |
उत्तर प्रदेश | 1089 | उत्तराखंड | 19 |
पश्चिम बंगाल | 528 | कुल | 6035 |
इसे भी पढ़ें 👉 UPSSSC PET Syllabus PDF 2022 : परीक्षा में क्या-क्या पूछा जाएगा, कहाँ से आएंगे प्रश्न ?
IBPS Clerk XII Exam Date 2022
कुछ दिनों पहले आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी की गई थी जिसमें प्रारम्भिक परीक्षा की तिथि सितंबर माह में अपेक्षित है। योग्य महिला / पुरुष उम्मीदवार प्रारंभ तिथि 1 जुलाई 2022 से अंतिम तिथि 21 जुलाई 2022 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। आयोग द्वारा आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद सभी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (admit card) जारी कर दिये गए हैं। प्रारम्भिक परीक्षाओं के तुरंत बाद, जो भी उम्मीदवार पास होंगे, उनके लिए मुख्य परीक्षाओं के प्रवेश पत्र (admit card) जारी किए जाएंगे। IBPS Clerk 2022 Mains Exam date अक्टूबर 2022 में निर्धारित है।
IBPS Clerk Syllabus 2022
हर साल बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए क्लर्कों की भर्ती परीक्षा आयोजित की जाती है। आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा 2022 में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण विषयों को जानने के लिए उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम को जानना जरूरी। यह उम्मीदवारों को आगामी परीक्षा के लिए अच्छी तरह से तैयार करने में मदद करेगा। आईबीपीएस प्रारम्भिक परीक्षा (Prelims) और मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए पाठ्यक्रम निर्धारित करता है। यहाँ पर आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 की दोनों परीक्षाओं नवीनतम आईबीपीएस क्लर्क पाठ्यक्रम दिया गया है।
IBPS Clerk Prelims Exam Syllabus 2022
आईबीपीएस क्लर्क प्रारम्भिक परीक्षा पाठ्यक्रम में तीन विषय होते हैं जो वस्तुनिष्ठ प्रकार के पेपर बनाते हैं, ये विषय हैं तार्किक क्षमता (Reasoning Ability),अंग्रेजी भाषा (English Language) और मात्रात्मक दक्षता (Quantitative Aptitude)। IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए नवीनतम पाठ्यक्रम का विवरण कुछ इस प्रकार है:
A- तार्किक क्षमता (Reasoning Ability)
Seating Arrangements, Puzzles, Inequalities, Syllogism, Input-Output, Data Sufficiency, Blood Relations, Order and Ranking, Alphanumeric Series, Distance and Direction, Verbal Reasoning |
B- अंग्रेजी भाषा (English Language)
Cloze Test, Reading Comprehension, Spotting Errors, Sentence Improvement, Sentence Correction, Para Jumbles, Fill in the Blanks, Para/Sentence Completion |
C- मात्रात्मक दक्षता (Quantitative Aptitude)
Number Series, Data Interpretation, Simplification/ Approximation, Quadratic Equation, Data Sufficiency, Mensuration, Average, Profit and Loss, Ratio and Proportion, Work, Time, and Energy, Time and Distance, Probability, Relations, Simple and Compound Interest, Permutation and Combination |
IBPS Clerk Mains Exam Syllabus 2022
IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा परिणाम के अनुसार, पेपर को चार खंडों में विभाजित किया गया है। इसमें एक अतिरिक्त सेक्शन होगा जिसे सामान्य जानकारी (General Awareness) कहा जाता है। इस खंड में मुख्य रूप वित्तीय जानकारी (Financial awareness) पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि तार्किक क्षमता (Reasoning Ability) खंड के साथ कंप्यूटर ज्ञान (Computer Aptitude) पर आधारित प्रश्न होंगे। IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा के लिए नवीनतम पाठ्यक्रम का विवरण कुछ इस प्रकार है:
A- तार्किक क्षमता (Reasoning Ability) और कंप्यूटर ज्ञान (Computer Aptitude)
|
B- अंग्रेजी भाषा (English Language)
Cloze Test, Reading Comprehension, Spotting Errors, Sentence Improvement, Sentence Correction, Para Jumbles, Fill in the Blanks, Para/Sentence Completion |
C- मात्रात्मक दक्षता (Quantitative Aptitude)
Number Series, Data Interpretation, Simplification/ Approximation, Quadratic Equation, Data Sufficiency, Mensuration, Average, Profit and Loss, Ratio and Proportion, Work, Time, and Energy, Time and Distance, Probability, Relations, Simple and Compound Interest, Permutation and Combination |
C- सामान्य जानकारी (General Awareness)
Current Affairs, Banking Awareness, GK Updates, Currencies, Important Places, Books and Authors, Awards, Headquarters, Prime Minister Schemes, Important Days |
इसके अलावा IBPS Clerk 2022 Syllabus की विस्तृत जानकारी के लिए IBPS Clerk Recruitment 2022 की पूर्ण अधिसूचना (notification) आवश्य पढ़ें। जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
Some Important Links
Download Admit Card | CLICK HERE ⬅ |
IBPS Clerk Exam Pattern 2022 | CLICK HERE ⬅ |
IBPS Clerk Online Form | CLICK HERE ⬅ |
Download Notification | CLICK HERE ⬅ |
IBPS Official Website | CLICK HERE ⬅ |
HindiMain Home पर जाएं | CLICK HERE ⬅ |
नोट – सरकारी जॉब, प्राइवेट जॉब, आउट सोर्सिंग जॉब, सरकारी रिज़ल्ट, एडमिट कार्ड व अन्य जॉब से संबन्धित सभी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए नीचे दिये गए WhatsApp Group, Telegram Group, Facebook Page से जुड़ें
Facebook Page से जुड़ें | CLICK HERE ⬅ |
WhatsApp Group से जुड़ें | CLICK HERE ⬅ |
Telegram Channel से जुड़ें | CLICK HERE ⬅ |
Other Latest Jobs/ Exams
IBPS Clerk Recruitment 2022 FAQs
1. आईबीपीएस क्लर्क 2022 परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर- उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर किया जाएगा: प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा। हालांकि, मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को अंतिम चयन के लिए लिया जाएगा।
2. आईबीपीएस क्लर्क 2022 परीक्षा में प्रश्न की भाषा क्या होगी?
उत्तर- प्रश्न पत्र द्विभाषी (bilingual) होगा, यानी अंग्रेजी और हिंदी में। हालांकि, अंग्रेजी भाषा के पेपर के मामले में, भाषा केवल अंग्रेजी होगी।
3- IBPS Clerk XII Prelims Exam date कब है?
उत्तर- सितंबर 2022।
4- IBPS Clerk XII Main Exam date कब है?
उत्तर- अक्टूबर 2022 (अपेक्षित)।
अन्य पढ़ें 👇
- Lucknow kyun famous hai ? नवाबों के शहर ‘लखनऊ’ के बारे में कुछ खास बातें
- EPF New Rate of Interest 2021-22 | नया ब्याज दर | EPF Passbook Login
- Finance क्या है? इसके फायदे और नुकसान क्या है? जाने पूरी जानकारी
- Technology Facts in Hindi : तकनीकी या प्रौद्योगिकी से जुड़े रोचक तथ्य
- Top 10 Best Personal Loan App in India |10 सबसे अच्छे पर्सनल लोन App | Instant Personal Loan
प्रिय दोस्तों, इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद! जिसके माध्यम से हमने ‘IBPS Clerk Syllabus 2022′ के विषय में जानकारी साझा की। आशा है कि इससे संबन्धित जानकारी आप तक पहुंची हो। इस पोस्ट को शेयर जरूर करें ताकि अन्य भी इस जानकारी से अवगत हो सकें। और ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए आपके अपने ब्लॉग HindiMain.co.in को subscribe करें। लेख में दी गई जानकारी का मुख्य स्रोत ऑनलाइन माध्यम है और हमारा प्रयास कि आप तक सही जानकारी पहुंचे। आप किसी भी पुष्टि के लिए जानकारी से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जाएं ।
हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं!
related searches-
IBPS Clerk Syllabus 2022 | IBPS Clerk 2022 | IBPS Clerk 2022 Syllabus | IBPS Clerk XII Syllabus | IBPS Clerk XII Syllabus 2022 | IBPS Clerk Latest Syllabus | IBPS Clerk 2022 mein kaun se vishayon se prashn puche jayenge ? IBPS Clerk Exam 2022 | IBPS Clerk 12 Syllabus 2022 | IBPS Clerk Exam Syllabus | IBPS Clerk Exam Syllabus 2022 | IBPS Clerk 2022 full syllabus | IBPS Clerk 2022 Latest Syllabus | IBPS Clerk ke liye nayaa pathyakram kya hai ?