गणतंत्र दिवस भाषण और निबंध : हर साल 26 जनवरी को भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाता है क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इसे हम सभी राष्ट्रीय पर्व के रुप में मनाते है और इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। … भारतीय संसद में भारत के संविधान के लागू होते ही हमारा देश पूरी तरह से लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया।हमारा संविधान लगभग 2 साल 11 महीने और 18 दिनों डॉ. भीमराव अंबेडकर के द्वारा 26 नवंबर 1949 तक तैयार हो गया था. तथा 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ और इस दिन को तब से गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है।
गणतंत्र दिवस भाषण/ 26 जनवरी पर भाषण (Indian Republic Day Speech in Hindi)
भारत के आजाद होने के बाद संविधान सभा का गठन हुआ। संविधान सभा ने अपना काम 9 दिसंबर 1946 से शुरू किया | इसमे एक प्रश्न और उठता है कि हमारा संविधान 26 नवंबर 1949 को बन कर तैयार हो गया तो फिर उसे 26 जनवरी 1950 को क्यो लागू किया गया । क्योकि भारत को पूर्ण गणराज्य का दर्जा दिलाने की मुहीम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की अध्यक्षता में हुई थी. लाहौर में अधिवेशन के दौरान भारत को पूर्ण गणराज्य बनाने का प्रस्ताव पेश हुआ था. यह प्रस्ताव 26 जनवरी, 1929 को पेश किया गया था जिसे अंग्रेजी हुकूमत ने ठुकरा दिया था. इस दिन को चुनने की मुख्य वजह लाहौर कांग्रेस अधिवेशन है. इसके लिए ही 26 जनवरी के दिन भारतीय सविंधान को लागू किया गया और तब से इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
जो भरा नहीं है भावों से,बहती जिसमें रसधार नहीं
वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमे स्वदेश का प्यार नहीं
नफरत बुरी है ना पालो इसे,दिलों में खलिश है निकालो इसे,
न तेरा, न मेरा, न इसका न उसका,ये सबका वतन है संभालो इसे
तैरना है समुद्र में तेरो, नदी नालों में क्या रखा हैं,
प्यार करना है तो वतन से करों, इन बेवफा लोगों में क्या रखा हैं।
प्रस्तावना
हमारी मातृभूमि भारत लंबे समय तक ब्रिटिश शासन की गुलाम रही जिसके दौरान भारतीय लोग ब्रिटिश शासन द्वारा बनाये गये कानूनों को मानने के लिये मजबूर थे, भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा लंबे संघर्ष के बाद अंतत: 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली। लगभग ढाई साल बाद भारत ने अपना संविधान लागू किया और खुद को लोकतांत्रिक गणराज्य के रुप में घोषित किया। लगभग 2 साल 11 महीने और 18 दिनों भारतीय सविधान के बाद 26 जनवरी 1950 को हमारी संसद द्वारा भारतीय संविधान को पास किया गया। खुद को संप्रभु, लोकतांत्रिक, गणराज्य घोषित करने के साथ ही भारत के लोगों द्वारा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाने लगा।
ना जियो धर्म के नाम पर,ना मरों धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,बस जियो वतन के नाम।
काँटों में भूल खिलाएं, इस धरती को स्वर्ग बनायें,
आओ सबको गले लगायें, हम गणतंत्र का पर्व मनाएं।
आन देश की शान देश की, देश की हम संतान है,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है
गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है ?
गणतंत्र दिवस मनाने का मुख्य कारण यह है कि इस दिन हमारे देश का संविधान प्रभाव में आया था। हालांकि इसके अलावा इस दिन का एक और इतिहास भी है, जोकि काफी रोचक है। इसकी शुरुआत दिसंबर 1929 में लाहौर में पंडित नेहरु के अध्यक्षता में संपन्न हुई भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन से हुई थी। जिसमें कांग्रेस द्वारा इस बात की घोषणा की गई की यदि 26 जनवरी 1930 तक भारत को स्वायत्त शासन (डोमीनियन स्टेटस) नही प्रदान किया गया तो इसके बाद भारत अपने आप को पूर्णतः स्वतंत्र घोषित कर देगा,
लेकिन जब यह दिन आया और अंग्रेजी सरकार द्वारा इस मुद्दे पर कोई जवाब नही दिया गया तो कांग्रेस ने उस दिन से पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्ति के लक्ष्य से अपना सक्रिय आंदोलन आरंभ कर दिया। यहीं कारण है कि जब हमारा भारत देश आजाद हुआ तो 26 जनवरी के दिन के इस दिन संविधान स्थापना के लिए चुना गया।
भारतीय गणतंत्र दिवस का इतिहास (History of Indian Republic Day)
भारतीय गणतंत्र दिवस का इतिहास काफी रोचक है, इसकी शुरुआत 26 जनवरी 1950 को हुई थी। जब हमारे देश में ‘भारत सरकार अधिनियम’ को हटाकर भारत के संविधान को लागू किया, तब से इसी के उपलक्ष्य में हमारे देश के संविधान और गणतंत्र को सम्मान प्रदान करने के लिए हर वर्ष 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम मनाया जाता है। हालांकि इस दिन से जुड़ा एक और भी इतिहास है और इसकी शुरुआत 26 जनवरी 1930 को हुई थी क्योंकि यह वह ऐतहासिक दिन था, जब कांग्रेस ने पहली बार पूर्ण स्वराज की मांग रखी थी।
इसकी शुरुआत तब हुई, जब सन् 1929 में लाहौर में पंडित जवाहर लाल नेहरु के अध्यक्षता में हुए काग्रेंस अधिवेशन के दौरान यह प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि 26 जनवरी 1930 तक अंग्रेजी सरकार भारत को ‘डोमीनियन स्टेटस’ नही प्रदान करती तो भारत अपने आप को पूर्णतः स्वतंत्र घोषित कर देगा। इसके बाद जब 26 जनवरी 1930 तक अंग्रेजी हुकूमत ने कांग्रेस के इस मांग का कोई जवाब नही दिया। तो उस दिन से कांग्रेस ने पूर्ण स्वतंत्रता के निश्चय के लिए अपना संक्रिय आंदोलन आरंभ कर दिया और जब 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ, तो भारत सरकार ने 26 जनवरी के ऐतहासिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए। इस दिन को गणतंत्र स्थापना के लिए चुना।
गणतंत्र दिवस का महत्व
26 जनवरी के दिन मनाया जाने वाला हमारा यह गणतंत्र दिवस का पर्व हमारे अंदर आत्मगौरव भरने का कार्य करता है तथा हमें पूर्ण स्वतंत्रता की अनुभूति कराता है यही कारण है कि इस दिन को पूरे देश भर में इतने धूम-धाम तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है गणतंत्र दिवस का यह पर्व हम सबके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि वह दिन है जो हमें हमारे संविधान का महत्व समझाता है। भले ही हमारा देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हो गया था, परन्तु इसे पूर्ण रुप से स्वतंत्रता की प्राप्ति 26 जनवरी 1950 को मिली क्योंकि यह वह दिन था।
जब हमारे देश का संविधान प्रभावी हुआ और हमारा भारत देश विश्व पटल पर एक गणतांत्रिक देश के रुप में स्थापित हुआ। आज के समय यदि हम स्वतंत्र रुप से कोई भी फैसला ले सकते हैं या फिर किसी प्रकार के दमन तथा दुर्वव्यस्था के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं, तो ऐसा सिर्फ हमारे देश के संविधान और गणतांत्रिक स्वरुप के कारण संभव है। यहीं कारण है कि हमारे देश में गणतंत्र दिवस को एक राष्ट्रीय पर्व के रुप में मनाया जाता है।
भारत का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस कोई साधरण दिन नही है, यह वह दिन है जब हमारे भारत देश को पूर्ण रूप से स्वतंत्रता की प्राप्ति हुई क्योंकि भले ही भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हो गया था, लेकिन यह पूर्ण रुप से स्वतंत्र तब हुआ जब 26 जनवरी 1950 के दिन ‘भारत सरकार अधिनियम’ को हटाकर भारत के नवनिर्मित संविधान को लागू किया गया। इसलिए उस दिन से 26 जनवरी के इस दिन को भारत में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। यह भारत के तीन राष्ट्रीय पर्वों में से एक है इसके अलावा अन्य दो गांधी जयंती और स्वतंत्रता दिवस है। इस दिन पूरे देश भर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है, यहीं कारण है कि विद्यालय तथा कार्यालय जैसे कई जगहों पर इसके कार्यक्रम को एक दिन पहले ही मनाया जाता है।
गणतंत्र दिवस समारोह
हर वर्ष 26 जनवरी को नई दिल्ली के राजपथ में गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम को काफी भव्य रूप से मनाया जाता है। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के दिन किसी विशेष विदेशी अतिथि को आमंत्रित करने की भी प्रथा रही है, कई बार इसके अंतर्गत एक से अधिक अतिथियों को भी आमंत्रित किया जाता है। इस दिन सर्वप्रथम भारत के राष्ट्रपति द्वारा तिरंगा फहराया जाता है और इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग सामूहिक रूप से खड़े होकर राष्ट्रगान गाते हैं।
इसके पश्चात कई तरह की सांस्कृतिक और पारंपरिक झाँकियाँ निकाली जाती हैं, जो कि देखने में काफी मनमोहक होती हैं। इसके साथ ही इस दिन का सबसे विशेष कार्यक्रम परेड का होता है, जिसे देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह होता है। इस परेड का आरंभ प्रधानमंत्री द्वारा राजपथ पर स्थित अमर जवान ज्योति पर पुष्प डालने के पश्चात होता है। इसमें भारतीय सेना के विभिन्न रेजीमेंट, वायुसेना तथा नौसेना द्वारा हिस्सा लिया जाता है।
निष्कर्ष
हमारे देश में हर वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह को बड़ी ही धूम-धाम से पूरे देशवासियों द्वारा बिना किसी भेद-भाव के मनाया जाता है, आयोजन समारोह में हर वर्ष मुख्य अतिथि को भी आमंत्रित किया जाता है, गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधान मंत्री, राष्ट्रपति, नेता व देश के सभी नागरिक दिल्ली के इंडिया गेट में हो रहे आयोजन समारोह को देखने हेतु शामिल होते है, इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा अमर जवान ज्योति पर पुष्प चढ़ाकर देश के सभी वीर सपूतों के बलिदानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है,
जिसके बाद राष्ट्रपति द्वारा तिरंगे को फहराया जाता और सम्हरो की शुरुआत की जाती है, जिसमे देश की तीनो सेनाएँ परेड में भाग लेती, और पूरे जोश के साथ सेना की वीरता का प्रदर्शन करती है, साथ ही परेड में देश के विभ्भिन राज्यों की झाकियाँ भी निकाली जाती है, जिसमे सभी राज्य के कलाकर अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन कर अपने राज्यों की सुंदरता व कौशलता को दर्शाने हेतु लोकगीत, नृत्य व देश के भिन्न-भिन्न राज्यों की संस्कृति का भी प्रदर्शन करते हैं।
प्यारे दोस्तों, आज यदि हम गर्व से अपने देश को पूरी तरह आजाद कह सकते है और देश में खुशी और उल्लास से गणतंत्र दिवस मना रहे है, तो इसके पीछे देश को पूर्णस्वराज दिलवाने वाले महात्मा गाँधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू, भगत सिंह, लाला लाजपत राय जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों को और हमारे देश के वीर जवानो को हमे सदैव याद रखना चाहिए, क्योंकि आज उन्ही के ही संघर्ष और परिश्रम से हम आजादी की जिंदगी जी पा रहें हैं, यदी हम भी अपने वीर सैनानियों की तरह ही देश के प्रति समर्पित होकर देश में एकता को बनाये रखें और उनकी वीर गाथा से प्रेरित होकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझेंगे, तभी हर वर्ष गणतंत्र दिवस मानाना हमे उमंग, जोश और नवीनता का अनुभव करा सकेगा।
इसे भी पढ़ें 👉 26 January Quotes in Hindi 2023 | Republic Day Wishes, Messages & Status in Hindi
Frequently asked question (FAQ)
1- गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है
उत्तर- 26 जनवरी को
2- भारतीय संविधान कितने दिनो मे बनकर तैयार हुआ?
उत्तर- 2 वर्ष 11 महीना 18 दिन मे भारतीय संविधान बनकर तैयार हो गया
3- भारतीय संविधान का लागू किया गया
उत्तर- 26 जनवरी को
4- गणतंत्र दिवस पर सबसे पहले झण्डा कहाँ फहराया जाता है ?
उत्तर- स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण लाल किले पर किया जाता है जबकि 26 जनवरी को झंडा राजपथ पर फहराया जाता है।
5- 15 अगस्त और 26 जनवरी मे क्या अंतर है
उत्तर- 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था जबकि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू किया था
6- राष्ट्रगान कितने समय मे गाया जाता है
उत्तर- 52 सेकेंड मे गाया जाता है
7- भारतीय संविधान कब बनकर तैयार हुआ?
उत्तर- 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हो गया
8- जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है?
उत्तर- क्योंकि 26 जनवरी को भारतीय संविधान को लागू किया गया
9- संविधान सभा ने राष्ट्रिय गान कब अपनाया?
उत्तर- 24 जनवरी 1950 के दिन