Most Popular Sports in The World :10 ऐसे खेल जिन्हें दुनियाभर में सबसे अधिक पसंद किया जाता है

दुनिया में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला खेल | Top 10 Most popular sports in the world hindime | Vishv me sabse adhik kis khel ko pasand kiya jata hai | About most popular sports in the world in hindi | दुनियाभर के सबसे अधिक चर्चित खेल |  Duniya mein sabse adhik prasiddha khel

 Top 10 Most popular Sports in the world In Hindi

दोस्तों, हम सभी कभी न कभी किसी न किसी खेल को खेलने में रूचि जरूर रखते हैं या फिर यूँ कहें कि हम सभी कोई न कोई खेल खेलना या मनोरंजन के लिए देखना जरूर पसंद करते हैं। खासकर बचपन में हमें जिस खेल में रूचि होती थी उस खेल को खेलने के लिए हम हमेशा उतावले रहा करते थे। देखा जाये तो ‘खेल‘ का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है चाहे वह हमारी महत्त्वाकांक्षा की दृष्टी से हो,या सेहत की दृष्टी से हो या फिर मनोरंजन की दृष्टी से हो। यह तो बात हुई अपने पसंदीदा खेल की लेकिन दोस्तों क्या आप उन खेलों के बारे में जानते हैं जिन्हें दुनिया भर में पसंद किया जाता है और जो Most popular sports in the world के रुप में जाने जाते हैं।

इस लेख में ऐसे 10 खेलों की चर्चा की गई है जो दुनिया में सर्वाधिक लोकप्रिय खेल हैं। इन खेलों को, कई तथ्यों और मानदंडों (जैसे- विश्व भर में प्रशंसक और दर्शक, टेलीविजन पर दर्शकों की संख्या,प्रायोजकों के सौदे, बड़ी प्रतिस्पर्धाएं, इन्टरनेट पर लोकप्रियता, पेशेवर खिलाड़ियों की चर्चाएँ व उनकी लोकप्रियता,खेल की लोकप्रियता के आधार पर देशों की संख्या,साल भर में प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन आदि) के आधार पर सुचिबद्ध् किया गया है। तो आइये जानते हैं-

दुनिया में सर्वाधिक लोकप्रिय खेल (Most popular sports in the world in hindi)

#10- रग्बी (Rugby)

Most Popular Sports in The World :10 ऐसे खेल जिन्हें दुनियाभर में सबसे अधिक पसंद किया जाता है

अनुमानित प्रशंसक (Estimated Fans)- 400 मिलियन (40 करोड़)

क्षेत्रीय लोकप्रियता (Regional Popularity)- फ्रांस,इंग्लैंड,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड

Most Popular Sports in the World की सूची में 10 वें नंबर पर रग्बी  खेल हैं। रग्बी खेल का फ्रांस,इंग्लैंड,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड देशों में एक मजबूत प्रशंसक आधार है। इन देशों में प्रशंसकों की संख्या लगभग 400 मिलियन(40 करोड़) है,अन्य देशों में प्रशंसकों की संख्या सीमित है। फ्रांस में यह व्यापक रूप से खेला जाता है; चूँकि इंग्लैंड में यह खेल सैकड़ों वर्ष से लोकप्रिय है इसलिए यह खेल अंग्रेंजों द्वारा 19वीं शताब्दी में ऑस्ट्रेलिया,न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में लाया गया, जिससे यह इन देशों में भी लोकप्रिय खेल बन गया। टीवी पर भी दर्शकों की संख्या रग्बी खेले जाने वाले देशों में अच्छी होती है,वहीं अन्य देशों में न के बराबर है।

रग्बी के खिलाड़ी दुनियाभर के प्रमुख स्पोर्ट्स ब्रांड्स से अच्छे प्रायोजन सौदे प्राप्त करने में सक्षम हैं। इस खेल की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा रग्बी विश्व कप के रूप में होती है,यह हर चार साल बाद आयोजित होता है जिसमें 20 देश शामिल होते हैं। इंटरनेट पर इस खेल के लीग्स और विश्व कप को काफी सर्च किया जाता है,विशेष रूप से भाग लेने वाले देशों में।

#9- बास्केटबाल (Basketball)

Most Popular Sports in The World :10 ऐसे खेल जिन्हें दुनियाभर में सबसे अधिक पसंद किया जाता है

अनुमानित प्रशंसक (Estimated Fans)- 420 मिलियन (42 करोड़)

क्षेत्रीय लोकप्रियता (Regional Popularity)-संयुक्त राज्य अमेरिका,कनाडा,जापान,चीन और फिलिपीन्स

बास्केटबाल दुनिया के दस लोकप्रिय खेलों में से एक है जिसके अधिकतर प्रशंसक संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा,जापान,चीन और फिलिपीन्स देशों में केन्द्रित हैं,जिनकी संख्या करीब 420 मिलियन(42 करोड़) है (हालाँकि कुछ के द्वारा यह आंकड़े बिलियन्स में भी बताये गये हैं )। इस खेल का इतिहास संयुक्त राज्य अमेरिका से जुड़ा हुआ है जोकि 19वीं सदी में यहां विकसित हुआ। USA का NBA (National Basketball Association) दुनिया में बहुचर्चित लीग है और इसे, इस देश और देश से बाहर मिलाकर देखने वाले प्रशंसकों की संख्या दस लाख से भी अधिक होती है।

इस खेल की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा बास्केटबाल विश्व कप,और यह ओलम्पिक्स में होने वाले खेलों में से एक है। माइकल जॉर्डन (Michael Jordan), लेब्रोन जेम्स (Lebron James), इस खेल के बड़े खिलाड़ियों के नाम हैं जिनके खुद के प्रशंसकों की संख्या लाखों में है। इसके अलावा इस खेल में महिला खिलाड़ियों की भी सहभागिता पुरुष खिलाड़ियों के बराबर है।

यह पढ़ें 👉  45+ खेल उद्धरण जो सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं

#8- गोल्फ़ (Golf)

Most Popular Sports in The World :10 ऐसे खेल जिन्हें दुनियाभर में सबसे अधिक पसंद किया जाता है

अनुमानित प्रशंसक (Estimated Fans)- 450 मिलियन(45 करोड़)

क्षेत्रीय लोकप्रियता (Regional Popularity)- यूरोप,अमेरिका,कनाडा और एशिया

दुनियाभर में गोल्फ़ के प्रशंसकों की संख्या 425 मिलियन से भी अधिक है। एक बड़े क्षेत्र में खेला जाने वाला यह खेल अधिकतर 35 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। ज्यादातर, शाही मिजाज़ रखने वाले,इस खेल में अधिक रूचि रखते हैं। इन्टरनेट पर इस खेल की लोकप्रियता सीमित है। उच्च वर्गीय अमीर लोगों का पसंदीदा खेल होने के कारण अमेरिका और यूरोप में प्रमुख प्रतियोगिताओं के लिए अच्छे खासे टीवी अधिकार सौदे मिल जाते हैं। एशिया में जल्द के वर्षों से इस खेल की लोकप्रियता कुछ देशों में बढ़ी है। मास्टर्स टूर्नामेंट्स, The US Open, The Open Championship और The PGA चैंपियनशिप गोल्फ़ की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धाएं हैं।

#7- बेसबाल (Baseball)

Most Popular Sports in The World :10 ऐसे खेल जिन्हें दुनियाभर में सबसे अधिक पसंद किया जाता है

अनुमानित प्रशंसक (Estimated Fans)- 500 मिलियन (50 करोड़)

क्षेत्रीय लोकप्रियता (Regional Popularity)- यू एस, कनाडा, क्यूबा और डोमिनिकन रिपब्लिक

बेसबाल यू एस,कनाडा,क्यूबा और डोमिनिकन रिपब्लिक देशों में प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किये जाने वाले खेलों में से एक है। इसके अलावा इस खेल की अच्छी-खासी लोकप्रियता जापान में भी है,इन देशों में प्रशंसकों की संख्या कुल मिलाकर करीब 500 मिलियन(50 करोड़) हो जाती है। बेसबाल बैट और बॉल पर आधारित खेल है जिसमें दो टीमें (प्रत्येक टीम में 9 खिलाड़ी होते हैं) खेलती हैं। इन्टरनेट पर इस खेल की लोकप्रियता सिर्फ उन्हीं देशो तक सीमित हैं जहां इसे पसंद किया जाता है। अमेरिका में बेसबाल टीमों और खिलाड़ियों को प्रयोजन के बेहतर सौदे मिलते हैं। इस खेल के पेशेवर लीग्स भी यहां खासे पसंद किये जाते हैं। बेसबाल वर्ल्ड कप और वर्ल्ड बेसबाल क्लासिक,इस खेल की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धाएं हैं जिसमें प्रमुख देश,जहां इस खेल को खेला जाता है, सम्मिलित होते हैं. 

#6- टेबल टेनिस (Table Tennis)

Most Popular Sports in The World :10 ऐसे खेल जिन्हें दुनियाभर में सबसे अधिक पसंद किया जाता है

अनुमानित प्रशंसक (Estimated Fans)- 850 मिलियन(85 करोड़)

क्षेत्रीय लोकप्रियता (Regional Popularity)- एशिया,अफ्रीका,यूरोप के देश और अमेरिका

टेबल टेनिस,एक इनडोर खेल दुनियाभर के स्कूलों और खेल केन्द्रों में उभरता हुआ खेल है। इस खेल के प्रशंसकों का विस्तार दुनिया के लगभग सभी देशों में है जिनमें प्रमुख रूप से एशियाई, अफ्रीकी, यूरोपीय देशों के साथ अमेरिका के प्रशंसक शामिल हैं। इस तरह टेबल टेनिस के प्रशंसकों की अनुमानित संख्या करीब 850 मिलियन(85 करोड़) है। यद्यपि इस खेल की इन्टरनेट पर लोकप्रियता कम है लेकिन समय-समय पर होने वाली प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन टीवी व सुर्खियों में आते रहते हैं। इस खेल में पुरुष और महिला खिलाड़ियों की सहभागिता समान है।

इस खेल की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा वर्ल्ड टेबल टेनिस चैंपियनशिप है, Table tennis ओलम्पिक्स में होने वाले खेलों में से एक है। Most Popular Sports in the World की सूची में टेबल टेनिस 6 वें नंबर पर आता हैं।

यह पढ़ें 👉 Summer Olympics 2020 Medal Tally

#5- वॉलीबाल (Volleyball)

Most Popular Sports in The World :10 ऐसे खेल जिन्हें दुनियाभर में सबसे अधिक पसंद किया जाता है

अनुमानित प्रशंसक (Estimated Fans)- 900 मिलियन (90 करोड़)

क्षेत्रीय लोकप्रियता (Regional Popularity)- एशिया,यूरोप,अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया

वॉलीबाल के प्रशंसकों की संख्या भी दुनिया के लगभग सभी देशों में है। इनमें प्रमुख रूप से एशिया, यूरोप,अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के प्रशंसक हैं। इस खेल के लिए दुनियाभर से अनुमानित प्रशंसकों की संख्या करीब 900 मिलियन(90 करोड़) है। इस खेल के प्रायोजन सौदे अन्य खेल की अपेक्षा कम होते हैं। कुछ प्रतिष्ठित ब्रांड्स मुख्य प्रतिस्पर्धाओं में अच्छे सौदे प्रदान करते हैं। टीवी पर इस खेल के दर्शकों की संख्या मुख्य प्रतिस्पर्धाओं तक सीमित है। लेकिन समुद्री किनारों पर लोगों द्वारा यह खेल खेलते हुए देखने को मिल जाता है। इस खेल में पुरुष और महिला खिलाड़ियों की सहभागिता समान है। वॉलीबाल वर्ल्ड चैंपियनशिप और ओलम्पिक्स इस खेल की दो बड़ी प्रतिस्पर्धाएं हैं। Most popular sports in the world में वॉलीबाल का पंचवा नंबर आता हैं।

#4- टेनिस (Tennis)

Most Popular Sports in The World :10 ऐसे खेल जिन्हें दुनियाभर में सबसे अधिक पसंद किया जाता है

अनुमानित प्रशंसक (Estimated Fans)- 1 बिलियन (100 करोड़)

क्षेत्रीय लोकप्रियता (Regional Popularity)- यूरोप,अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया और एशिया

टेनिस, प्रशंसकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले खेलों में से एक है जिसे इस सूची में चौथा स्थान प्राप्त है। यद्यपि यह विकसित देशों की अपेक्षा विकासशील देशों में थोड़ा कम लोकप्रिय है। यूरोप, अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया और एशिया में इस खेल की लोकप्रियता अधिक है। दुनियाभर में टेनिस के प्रशंसकों की संख्या करीब 1 बिलियन(100 करोड़) है। इन्टरनेट पर भी इस खेल की लोकप्रियता काफी अच्छी है। अंदाजन, इन्टरनेट पर फुटबॉल और क्रिकेट के बाद तीसरा सबसे लोकप्रिय खेल है। इस खेल में पुरुष और महिला खिलाड़ियों की सहभागिता समान है। महिला और पुरुष खिलाड़ियों के खुद के मिलियन्स में प्रशंसक हैं।

रोजर फेडरर (Roger Federer), राफेल नडाल (Rafael Nadal), सेरेना विलियम्स (Serena Williams) और मारिया शारापोवा (Maria Sharapova) जैसे टेनिस के दिग्गज खिलाड़ियों की चर्चा अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती है। साल में चार ग्रैंड स्लैम्स, टेनिस की मुख्य प्रतिस्पर्धाओं में से हैं,जिसे दुनिया में लगभग 450 मिलियन(45 करोड़) लोग देखते हैं।

#3- हॉकी (Hockey)

most popular sports in the world

अनुमानित प्रशंसक (Estimated Fans)- 2.2 बिलियन (220 करोड़)

क्षेत्रीय लोकप्रियता (Regional Popularity)- एशिया,यूरोप,अफ्रीका,अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया

पूरी दुनिया में लगभग 2.2 बिलियन( 220 करोड़) लोग हॉकी खेल को पसंद करते हैं। इसमें फिल्ड हॉकी और आइस हॉकी दोनों के प्रशंसक जुड़े हुए हैं। इस तरह यह खेल Most popular sports in the world में तीसरे स्थान पर आता है। टीवी पर हॉकी के दर्शकों की संख्या अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग होती है। जहां भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, यूके आदि देशों में ज्यादातर फील्ड हॉकी देखा जाता है। वहीं कनाडा और यूएस में आइस हॉकी देखा जाता है। इन्टरनेट पर हॉकी की लोकप्रियता माध्यम स्तर पर पायी जाती है जोकि अलग-अलग देशों में होने वाले लीग्स या प्रतिस्पर्धाओं पर आधारित होता है।

इस खेल की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा हॉकी वर्ल्ड कप है इसके अलावा फील्ड और आइस हॉकी दोनों,ओलम्पिक्स के मुख्य खेलों में आते हैं। इसमें भी महिला और पुरुष दोनों कि सहभागिता समान होती है।

#2- क्रिकेट(Cricket)

most popular sports in the world

अनुमानित प्रशंसक (Estimated Fans)- 2.5 बिलियन (250 करोड़)

क्षेत्रीय लोकप्रियता (Regional Popularity)- यूके, ऑस्ट्रेलिया, भारत, एशिया आदि

वैसे तो क्रिकेट खेले जाने वाले देशों की संख्या में सीमित है लेकिन इस खेल की पहचान इस बात से है कि यह खेल most popular sports in the world की सूची में दूसरे स्थान पर है। दुनिया में क्रिकेट के करीब 2.5 बिलियन(250करोड़) प्रशंसक हैं। जहां अधिकतर यूरोपीय और अफ्रीकी देश,अमेरिका,चीन आदि देशों की सहभागिता इस खेल में न के बराबर है तो वहीं भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, यूके आदि देशों में यह खेल एक संस्कृति के जैसे है। इन देशों में टीवी पर दर्शकों की संख्या करोड़ों में होती है खासकर प्रतियोगिताओं या पेशेवर लीग्स में। इसके अलावा बड़ी से बड़ी कम्पनियाँ इस खेल का आयोजन समय-समय पर कराती रहती हैं जिसमें खेल के दिग्गज खिलाड़ियों कों करोड़ों का सौदा प्राप्त होता है।

 भारत में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला खेल? – क्रिकेट(Cricket) 

कपिलदेव (Kapil Dev), सर डॉन ब्रेडमैन (Sir Don Bradman), सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) आदि जैसे महान खिलाड़ी इस खेल के आदर्श रहे हैं। क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा ‘ICC World Cup‘ जोकि प्रत्येक चार वर्ष के अन्तराल पर आयोजित की जाती है। इसके अलावा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप और 20 ओवर की लीग्स ने इस खेल की लोकप्रियता को और भी गति प्रदान किया है। साथ ही महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की भी प्रतिस्पर्धाएं समय-समय पर आयोजित की जाती हैं।

भारत में इस खेल की अपनी एक अलग गरिमा है। यहां गावों के खाली मैदानों, मोहल्लों की गलियों और बाग़-बगीचों में अक्सर लोग क्रिकेट खेलते हुए दिख जाते हैं। भारत और इसके पड़ोसी देशों में बच्चों से लेकर बड़ों तक इस खेल को खूब पसंद करते हैं।

दोस्तो ऐसे ही रोचक जानकारियों के लिए हमे Facebook, WhatsApp और Telegram Channel पर फॉलो करें-

Facebook Page से जुड़ें Click Here
WhatsApp से जुड़ें  Click Here ⬅
Telegram Channel से जुड़ें Click Here ⬅
HindiMain Home पर जाएं Click Here

इसे भी पढ़ें 👉 IPL Batsman with Highest Individual Score : आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

#1- फुटबाल(Soccer/Association Football)

most popular sports in the world

अनुमानित प्रशंसक (Estimated Fans)- 3.5 बिलियन (350 करोड़)

क्षेत्रीय लोकप्रियता (Regional Popularity)- दुनिया के लगभग सभी देश

Most popular sports in the world यानि दुनिया में सबसे लोकप्रिय खेलों में, फुटबाल का स्थान पहला है। 90 मिनट के इस खेल में दर्शकों का उत्साह और रोमांच देखते ही बनता है। दुनियाभर में इस खेल के प्रशंसकों की संख्या 3.25 बिलियन से ज्यादा है। यह एक मात्र ऐसा खेल है जो दुनिया के लगभग सभी देशों में लोकप्रिय है। दुनिया में इस खेल की बड़ी प्रतिस्पर्धाओं के अलावा पेशेवर लीग्स की संख्या भी अन्य खेलों की अपेक्षा सबसे अधिक है। इस खेल की प्रतियोगिताओं के आयोजन लिए दुनिया की बड़ी से बड़ी कम्पनियाँ अन्य खेलों की अपेक्षा अधिक धन व्यय करती हैं। इस खेल के उम्दा खिलाड़ियों को प्रायोजकों से अन्य खेल के खिलाड़ियों की अपेक्षा अधिक सौदे मिलते हैं।

इस खेल की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा ‘FIFA WORLD CUP है जोकि प्रत्येक चार वर्ष के अन्तराल पर आयोजित की जाती है। इस खेल की लीग्स और विश्व कप को देखने वालों की संख्या बिलियंस में होती है। फुटबाल से जुड़े दिग्गज खिलाड़ियों जैसे- क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo), लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi), नेय्मार (Neymar) आदि के खुद के प्रशंसकों की संख्या बिलियंस में है। इसके अलावा फुटबाल में महिला खिलाड़ियों की सहभागिता पुरुष खिलाड़ियों के समान है।

* इस लेख में प्रयोग किये आंकड़े, कुछ स्त्रोतों और तथ्यों के आधार पर है जोकि इन खेलों को सूचीबद्ध करने में सहायक हैं।


अन्य पढ़ें 👇

    Frequently Asked Question (FAQs)-  

1- भारत में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला खेल ?

     भारत में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला खेल क्रिकेट (Match) हैं।

2-पूरे वर्ल्ड में सबसे ज्यादा किस खेल को प्रसंद किया जाता हैं।

     पूरे वर्ल्ड में सबसे ज्यादा फूटबाल (football) को प्रसंद किया जाता हैं ।

3 – क्रिकेट का भगवान किसे कहा जाता हैं ?

क्रिकेट का भगवान सचिन तेंदुलकर को कहा जाता हैं।

दोस्तों, ‘most popular sports in the world’ के इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद! आशा है कि खेलों से जुड़ा यह लेख आपको पसंद आया हो। लेख अच्छा लगे तो इसे शेयर जरूर करें और किसी सुझाव या अन्य जानकारी के लिए आप हमें कमेंट कर सकते हैं। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आपकी अपनी ब्लॉग Hindimain.co.in को subscribe करें। इसके अलावा विस्तृत नियम और अधिक जानकारियों के लिए हमारे ब्लॉग को Facebook, Telegram Channel पर फॉलो करें,

1 thought on “Most Popular Sports in The World :10 ऐसे खेल जिन्हें दुनियाभर में सबसे अधिक पसंद किया जाता है”

अपना प्रश्न पूछें या सलाह दें

%d