PM किसान eKYC Update क्या है (What is PM Kisan eKYC Update)
PM Kisan ekyc Update, दोस्तों जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि केंद्र सरकार द्वारा PM Kisan Samman nidhi Yojana चलाई जा रही है जिसके माध्यम से भारत के प्रत्येक किसानों को साल में ₹6000 रुपए तीन किस्त में दिए जा रहे हैं। प्रत्येक किस्त ₹2000 का होता है जिसे 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के खातों में DBT के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है। यह योजना भारत सरकार द्वारा चलाए जाने वाले अब तक की सबसे अच्छी योजनाओं में से एक मानी जाती है।
दोस्तों, PM Kisan Samman nidhi Yojana योजना में एक नया अपडेट आया हुआ है कि अब सभी रजिस्टर्ड किसानों को अपना eKYC कराना पड़ेगा। इसके लिए किसी भी किसान को परेशान होने की जरूरत नहीं है यह बहुत आसान प्रक्रिया है। अभी तक जो अपडेट आया है उसके अनुसार भारत के सभी किसान जो पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं उन सभी लोगों को अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर फिंगरप्रिंट से ई केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कराना होगा।
PM Kisan ekyc Update कैसे करें?
e-KYC के बिना नहीं आएगी अगली किस्त:- पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं? 12 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के लिए बड़ी खबर है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में मोदी सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। इस योजना से जुड़ी अगली किस्त का पैसा अब आपको तभी मिलेगा जब आप ईकेवाईसी पूरा करा लेंगे। सरकार ने इस योजना में यह अनिवार्य कर दिया है और इसके बिना आप की किस्त लटक सकती है। योजना की आधिकारिक पोर्टल पर कहा गया है बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम CSC केंद्रों से संपर्क करें। |
PM Kisan ekyc Update: PM किसान eKyc कैसे करें-
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में eKyc करने के 2 तरीके हैं-
1- आधार ओटीपी द्वारा ईकेवाईसी
2- फिंगरप्रिंट द्वारा ईकेवाईसी
PM Kisan ekyc New Update – Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi को लेकर योजना की आधिकारिक वेबसाइट जिस पर यह निर्देश दिया गया है- PMKISAN पंजीकृत किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए कृपया निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क करें। आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण अस्थाई रूप से निलंबित हो चुका है (“eKYC is MANDATORY for PMKISAN Registered Farmers. Pls. contact nearest CSC centres for Biometric authentication. Aadhar based eKYC through OTP Authentication has been temporarily suspended.”)। |
यह भी पढ़ें 👉 FPO क्या है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2021। कार्य क्षेत्र और लाभ
PM Kisan ईकेवाईसी OTP द्वारा कैसे करें –
Pm Kisan ekyc Update प्रक्रिया को पूरा करने के लिए Aadhaar Number के साथ OTP पाने के लिए Aadhaar में Mobile Number Link होना अनिवार्य। डाक्यूमेंट जो Pm Kisan eKYC update के लिए आवश्यक थे।
- आधार कार्ड नंबर (Aadhaar card Number)
- मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो (Mobile Number Linked with UIDAI)
आधार OTP द्वारा ईकेवाईसी करने के लिए सबसे पहले आप को PM Kisan Samman Nidhi पोर्टल पर जाकर क्लिक करना होता था जहाँ पर eKYC का option मिलता।
- अपना आधार कार्ड नंबर और Capture Code डाल कर Search करना होता।
- Next Step में अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद और OTP दर्ज कर Submit करते ही eKYC is Successfully Submitted का Message प्राप्त हो जाता।
इसे भी पढ़ें- What is e-Shram Yojana | ई-श्रम योजना क्या है, कैसे रजिस्ट्रेशन करें?
Biometric ( फिंगरप्रिंट ) द्वारा ईकेवाईसी कैसे करें ? –
बायोमैट्रिक (फिंगरप्रिंट) द्वारा आप स्वयं eKYC नहीं कर सकते हैं इसके लिए आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाएं और वहां अपना ईकेवाईसी कर सकते हैं इसके लिए आपको वहां सिर्फ आधार कार्ड नंबर और अपना Fingerprint देना पड़ेगा जिससे आप का eKYC हो सके।
जन सेवा केंद्र (CSC) संचालक पीएम किसान की केवाईसी कैसे करें
Pm Kisan ekyc Process Through CSC Digital Seva portal
- Digital Seva Portal Login करने के बाद Search बार में PM kissan Search करें –
- या इस यहाँ क्लिक करें
- आधार कार्ड नंबर और Capture Code डाल कर Search करें।
नोट– CSC संचालक ध्यान दें
- PM Kisan Ekyc करने के लिए Mantra Driver Download यहाँ से करें
- PM Kisan Ekyc करने के लिए Marpho Driver Download यहाँ से करें
PM-Kisan Samman Nidhi Highlight
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
लाभार्थी | भारतीय किसान |
कितना लाभ मिलता हैं | 6 हजार प्रति वर्ष ( 2 हजार प्रति चार महीने पर ) |
official Website | https://pmkisan.gov.in/ यहाँ क्लिक करें |
New Ekyc Link | http://exlink.pmkisan.gov.in/ यहाँ क्लिक करें |
Mantra Driver Download | यहाँ क्लिक करें |
Morpho Driver Download | यहाँ क्लिक करें |
Customer Care No. | 155261 / 011-24300606 |
कौन-कौन से लोग PM किसान सम्मान निधि के पात्र नहीं हैं?
1- अगर परिवार में कोई टैक्सपेयर है परिवार का आशय पति पत्नी और अवयस्क बच्चे से है।
2– जो लोग खेती की जमीन का इस्तेमाल कृषि कार्य की जगह दूसरे कामों में कर रहे हैं।
3– बहुत से किसान दूसरों के खेतों पर किसानी का काम करते हैं लेकिन खेत के मालिक नहीं होते।
4- यदि कोई किसान खेती कर रहा है लेकिन खेत उसके नाम नहीं है अगर खेत उसके पिता या दादा के नाम है।
5- अगर कोई खेती की जमीन का मालिक है लेकिन वह सरकारी कर्मचारी या रिटायर्ड हो चुका है मौजूदा या पूर्व सांसद, विधायक, मंत्री, प्रोफेशनल, रजिस्टर्ड डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट या उनके परिवार के लोग।
6- कोई व्यक्ति खेत का मालिक है लेकिन उसे ₹10000 महीने से अधिक पेंशन मिलता है।
इन्हें भी पढ़ें 👇
- प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जाने पूरी जानकारी
- What is NPS Yojana | राष्ट्रीय पेंशन योजना क्या है ?
- UP शौचालय सहायता योजना ऑनलाईन आवेदन 2022
- सुकन्या संबृद्धि योजना 2022 क्या है, Online Apply, Interest Rate, SSY Form
Frequently Asked Questions (FAQ)
1- क्या सबको eKYC करना अनिवार्य है?
उत्तर- हाँ, यह केंद्र सरकार द्वारा सभी रजिस्टर्ड किसानों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।
2- क्या आधार का खाते से लिंक होना जरूरी है?
उत्तर- हाँ यदि कोई भी इस सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं तो उन्हें अपने आधार को अकाउंट से लिंक करा लेना चाहिए नहीं तो योजना का लाभ मिलना बंद हो सकता है।
3-क्या आधार सीडिंग ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरीकों से हो सकती है?
उत्तर- हाँ आधार कार्ड self ऑनलाइन कर सकते है या offline जिस बैंक में आप का अकाउंट है यहाँ जा कर लिंक करा सकते है।
4- कौन से पोर्टल के जरिए होगा e-KYC?
उत्तर- PM किसान सम्मान निधि के Official portal से होगा ।
5-PM Kisan Status कैसे चेक करें?
उत्तर- PM Kisan Status चेक करने के लिए यहाँ क्लिक करें
6- PM KISAN e-KYC के लिए अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर- केंद्र सरकार द्वारा PM KISAN e-KYC के लिए अंतिम तिथि को 31 मार्च 2022 से बढ़ाकर 31 मई 2022 कर दिया गया है।
दोस्तों, हमने इस पोस्ट के माध्यम से PM Kisan ekyc Update: PM किसान ekyc कैसे करें के बारे जानकारी दी। यदि आप को यह लेख अच्छा लगे तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य पोस्ट पढ़ने के लिए आप की अपनी ब्लॉग hindimain.co.in को सब्सक्राइब करें।