मीठे पानी के स्रोत वाले टॉप 10 देश | top 10 countries with freshwater resources | ताजे पानी के संसाधन वाले शीर्ष 10 देश
Top 10 Countries with Freshwater Resources : जल या पानी प्रकृति का वह अभिन्न अंग है जिसके बिना जीवन की कल्पना असंभव है। पानी के होने से ही पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व है और इसी के कारण हमारी पृथ्वी सबसे अनोखी ग्रह है। पृथ्वी का एक बड़ा हिस्सा (लगभग तीन चौथाई) जल से घिरा है जिसमें 97% पानी खारा या नमकीन (समुद्र) और बाकी 3% ताजा पानी (प्राकृतिक स्रोत) है। ताजा या मीठा पानी सभी सामाजिक-आर्थिक विकास और स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। जनसंख्या वृद्धि के चलते घरेलू, कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए जल के उपयोगिता की बढ़ती मांग से जल संसाधनों पर दबाव तेज होता जा रहा है।
ताजा पानी या मीठा पानी, समुद्री जल और खारे पानी को छोड़कर कोई भी प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला पानी है। दूसरे शब्दों में, हम कह सकते हैं कि पानी में 500 से कम भाग प्रति मिलियन (PPM) घुले हुए लवण (dissolved salts) होते हैं। जैसे- बर्फ की चादरें, हिमनद, हिमखंड (Glacier), दलदल, तालाब, झीलें, नदियाँ, और भूमिगत जल मीठे पानी के स्रोत हैं। इस लेख में हम आपके बीच मीठे पानी के संसाधन वाले शीर्ष 10 देशों की सूची साझा कर रहे हैं जो संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के आंकड़ों के आधार पर सूचीबद्ध हैं।
मीठे पानी के संसाधन वाले शीर्ष 10 देश (Top 10 Countries with Freshwater Resources)
ताजे पानी के संसाधनों में दुनिया के ये टॉप 10 देश, लोगों के जीवन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्योंकि पूरे ग्रह के प्राकृतिक जल का बड़ा हिस्सा इन देशों से प्राप्त होता है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (the United Nations Environment Programme) के आंकड़ों के आधार पर मीठे पानी के संसाधनों वाले शीर्ष देशों के नाम कुछ इस प्रकार हैं,
10. पेरू (Peru)
मीठे या पीने योग्य पानी का भंडार : 1,913 cubic km
लैटिन अमेरिका का यह देश एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि इस देश के पास दुनिया में मीठे पानी की 10वीं सबसे बड़ी आपूर्ति है। जिसके पास सबसे मीठे पानी का बड़ा भंडार है। अमेज़न वर्षा वनों छोटा हिस्सा इस देश में भी विस्तृत है जहाँ नदी व तालाब जैसे पानी के प्राकृतिक स्रोत व्याप्त हैं।
9. इंडोनेशिया (Indonesia)
मीठे या पीने योग्य पानी का भंडार : 2,019 cubic km
सबसे अधिक द्वीपों वाला देश top 10 countries with freshwater resources की सूची में 9वें स्थान पर है। हालांकि यह देश बढ़ती जनसंख्या और मीठे पानी की आपूर्ति की समस्याओं का सामना कर रहा है, विशेष रूप से जावा और सुमात्रा के द्वीपों पर जहाँ मीठे पानी की माँग सबसे अधिक है। इंडोनेशिया जल संसाधनों का 98% उपयोग करता है या यहाँ मीठे पानी की खपत में कृषि क्षेत्र का वर्चस्व है।
8. यूरोपीय संघ (European Union)
मीठे या पीने योग्य पानी का भंडार : 2,057 cubic km
इसी सूची में यूरोपीय संघ (यूरोप महाद्वीप के 27 देशों का समूह) 8वें स्थान पर है। जिसके मीठे पानी के संसाधनों में लाखों किलोमीटर की नदियां, लाखों छोटी-बड़ी झीलें शामिल हैं। लेकिन दुर्भाग्य से प्रत्येक जल निकाय की अपनी विशेषताएं और विशिष्ट पर्यावरणीय समस्याएं हैं जैसे भूमिगत जल का यूरोपीय शहरों में अत्यधिक दोहन, बढ़ते औद्योगीकरण के कारण सतह के जल निकायों पर प्रदूषण का खतरा, कृषि के लिए अधिक भूमि की उपयोगिता के चलते सिंचाई के लिए भी मीठे पानी की अधिक आपूर्ति।
7. कोलंबिया (Columbia)
मीठे या पीने योग्य पानी का भंडार : 2,132 cubic km
ताजे पानी के संसाधन वाले शीर्ष 10 देश की सूची में एक और लैटिन अमेरिकी देश कोलम्बिया का नाम है जिसका स्थान 7वें नंबर पर है। यहाँ करीब 2132 घन किलोमीटर मीठे पानी का भंडार है।
6. भारत (India)
मीठे या पीने योग्य पानी का भंडार : 2,161 cubic km
top 10 countries with freshwater resources की सूची में 6वें स्थान पर है हमारा देश भारत जहाँ मीठे या पीने योग्य पानी का भंडार करीब 2,161 घन किलोमीटर है जो विश्व के मीठे पानी के संसाधनों का 4 प्रतिशत हैं। यहाँ भूमिगत जल संसाधनों के लगभग हर प्रकार मौजूद हैं जैसे, हिमखंड, झीलें, नदियाँ, भूमिगत जल आदि।
यह पढ़ें👉 टॉप 10 प्राकृतिक गैस भंडार वाले देशों की सूची 2022
5. चीन (China)
मीठे या पीने योग्य पानी का भंडार : 2,840 cubic km
दुनिया की सबसे अधिक आबादी और भारत का पड़ोसी देश चीन दुनिया का पांचवां देश है जिसके पास मीठे पानी का सबसे बड़ा भंडार है। पोयांग झील जो जियांग्शी प्रांत में स्थित है, चीन की ताजे पानी की सबसे बड़ी झील है। यहाँ लगभग 2,840 घन किलोमीटर का जल संसाधन है।
4. कनाडा (Canada)
मीठे या पीने योग्य पानी का भंडार : 2,902 cubic km
कनाडा दुनिया का चौथा देश है जिसके पास मीठे या ताजे पानी का सबसे बड़ा भंडार है। यहाँ की विविध नदी प्रणाली और झीलों में मीठा पानी पाया जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप और दुनिया की कुछ सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों के साथ सीमा साझा करते हैं। वास्तव में कनाडा में 879,800 झीलों के साथ पूरी दुनिया में सबसे अधिक झीलें हैं। ग्रेट बियर झील कनाडा की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है जो पूरी तरह से कनाडा के भीतर है। कनाडा की मीठे पानी की कुछ प्रमुख झीलें इस प्रकार हैं,
लेक सुपीरियर (Lake Superior), लेक ओंटारियो (Lake Ontario), ग्रेट बियर लेक (Great Bear Lake), लेक ह्यूरन (Lake Huron), लेक एरी (Lake Eerie) और लेक विन्निपेग (Lake Winnipeg)।
3. संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America)
मीठे या पीने योग्य पानी का भंडार : 3,069 cubic km
संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया का तीसरा ऐसा देश है जिसके पास मीठे पानी का सबसे बड़ा भंडार है। यहाँ100 से भी अधिक झीलें हैं; जिनमें सुपीरियर झील (Lake Superior), ओंटारियो झील (Lake Ontario), मिशिगन झील (Michigan) और एरी झील (Lake Eerie) यहाँ की प्रमुख झीलें हैं।
2. रूस (Russia)
मीठे या पीने योग्य पानी का भंडार : 4,508 cubic km
क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस top 10 countries with freshwater resources की सूची में दूसरा सबसे बड़ा मीठे पानी के भंडार वाला देश है, जहाँ दुनिया में ताजे पानी के संसाधन का लगभग 1/5 है। उतरी ध्रुव से सटा हुआ यह देश उत्तर में विशाल हिमखंडों, झीलों और नदियों से भरा हुआ है।
1. ब्राजील (Brazil)
मीठे या पीने योग्य पानी का भंडार : 8,233 cubic km
मीठे पानी के स्रोत वाले टॉप 10 देश में ब्राजील दुनिया सबसे बड़ा देश है जहाँ ताजे पानी के संसाधनों का लगभग 12% हिस्सा मौजूद है। यह सिर्फ इसलिए है क्योंकि इस देश में अमेज़ॅन क्षेत्र में कुल मीठे पानी का 70% हिस्सा है। जैसा कि हम सभी जानते हैं अमेज़न क्षेत्र का नदियों से लेकर वर्षावन तक जीवन की विविधताओं से भरा हुआ है जो पूरी पृथ्वी के लिए जीवन दाता है। अमेज़न के वर्षावन इस ग्रह के लिए फेफड़ों की तरह काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें 👉 Top 10 Mobile Games 2022 : भारत में है इन टॉप 10 गेमों का जादू !
मीठे पानी के स्रोत वाले टॉप 10 देशों कि सूची (List of top 10 countries with freshwater resources)
क्र. सं. | देश | मीठे पानी का भंडार (घन किलोमीटर में) |
1 | ब्राज़ील | 8,233 |
2 | रूस | 4,508 |
3 | संयुक्त राज्य अमेरिका | 3,069 |
4 | कनाडा | 2,902 |
5 | चीन | 2,840 |
6 | भारत | 2,161 |
7 | कोलंबिया | 2,132 |
8 | यूरोपीय संघ | 2,057 |
9 | इंडोनेशिया | 2,019 |
10 | पेरु | 1,913 |
Frequently Asked Questions
इन्हें भी पढ़ें 👇
- Top 10 Most Popular Youtubers in India : ऐसे यूट्यूबर्स जिनके हर एक वीडियो पर लाखों में views आते हैं
- भारत में महारत्न और नवरत्न कंपनियों की सूची (Maharatna Companies in india 2022)
- Top 10 Hindi Web Series 2022 : भारत में इस साल की सबसे बेहतरीन वेब सीरीज
इस प्रकार हमने यहाँ मीठे पानी के स्रोत वाले टॉप 10 देश या top 10 countries with freshwater resources के विषय में चर्चा की। इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद! आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया हो। इस पोस्ट को शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए आपके अपने ब्लॉग HindiMain.co.in को subscribe करें।