Top 10 GDP countries in Hindi : GDP (Gross Domestic Product) यानि सकल घरेलू उत्पाद जो किसी दिए गए वर्ष के दौरान किसी देश में उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य को संदर्भित करता है। जिस देश की जितनी ऊंची (high) होती है उस देश को आर्थिक रूप से उतना ही मजबूत और स्थिर दर से बढ़ता हुआ माना जाता है। World GDP Ranking 2023 List के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जापान जैसे कई देश शीर्ष में आते हैं। खास बात यह है कि इनमें अपना भारत देश भी शामिल है। इस लेख में हम बात करेंगे जारी रिपोर्ट के अनुसार टॉप 10 जीडीपी वाले देश के बारे में,
टॉप 10 जीडीपी वाले देश (Top 10 GDP countries in the World)
जीडीपी के आधार पर देशों की नवीनतम सूची नीचे दी गई है, जिसमें टॉप 10 जीडीपी वाले देश को शामिल किया गया है। ये टॉप 10 देश 2023 में प्रत्येक देश की आर्थिक गतिविधि के अनुसार क्रमबद्ध किए गए हैं। यूनाइटेड स्टेट की एक वित्तीय एजेंसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) जिसके द्वारा दुनिया के देशों के लिए जीडीपी आंकड़ों को जारी किया जाता है और उसी आधार पर देशों की रैंकिंग की जाती है। किसी देश की जितनी अधिक जीडीपी होगी वह देश आर्थिक रूप से उतना ही सशक्त होगा। प्रत्येक देश की अपनी विशिष्ट विशेषताएं और क्षेत्रीय ताकतें हैं जो उसके समग्र आर्थिक विकास में योगदान करती हैं।
जीडीपी के अनुसार टॉप 10 देशों की सूची में संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे आगे है, जिसे नाम मात्र GDP द्वारा मापा जाता है, इसके बाद चीन, जो लगातार वार्षिक वृद्धि के साथ दुनिया का दूसरा स्थान रखता है। इसके बाद जापान, जर्मनी और जर्मनी जैसे देशों के नाम आते हैं और इसी लिस्ट में भारत भी अपना दमखम रखता है। आइए जानते हैं कि टॉप 10 जीडीपी वाले देश की सूची में किन-किन के हैं नाम।
ब्राज़ील (Brazil)
- स्थान (Rank) : 10
- जीडीपी (GDP in 2023) : 2.06 ट्रिलियन USD
- जनसंख्या (Population) : 58.8 मिलियन
कनाडा (Canada)
- स्थान (Rank) : 9
- जीडीपी (GDP in 2023) : 2.08 ट्रिलियन USD
- जनसंख्या (Population) : 38.7 मिलियन
इटली (Italy)
- स्थान (Rank) : 8
- जीडीपी (GDP in 2023) : 2.1 ट्रिलियन USD
- जनसंख्या (Population) : 144.4 मिलियन
फ्रांस (France)
- स्थान (Rank) : 7
- जीडीपी (GDP in 2023) : 2.9 ट्रिलियन USD
- जनसंख्या (Population) : 64.7 मिलियन
यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom)
- स्थान (Rank) : 6
- जीडीपी (GDP in 2023) : 3.1 ट्रिलियन USD
- जनसंख्या (Population) : 67.7 मिलियन
भारत (India)
- स्थान (Rank) : 5
- जीडीपी (GDP in 2023) : 3.7 ट्रिलियन USD
- जनसंख्या (Population) : 1.43 बिलियन
जर्मनी (Germany)
- स्थान (Rank) : 4
- जीडीपी (GDP in 2023) : 4.3 ट्रिलियन USD
- जनसंख्या (Population) : 83.2 मिलियन
जापान (Japan)
- स्थान (Rank) : 3
- जीडीपी (GDP in 2023) : 4.4 ट्रिलियन USD
- जनसंख्या (Population) : 112.7 मिलियन
चीन (China)
- स्थान (Rank) : 2
- जीडीपी (GDP in 2023) : 19.3 ट्रिलियन USD
- जनसंख्या (Population) : 1.42 बिलियन
संयुक्त राज्य अमेरिका (United States Of America)
- स्थान (Rank) : 1
- जीडीपी (GDP in 2023) : 26.8 ट्रिलियन USD
- जनसंख्या (Population) : 340.9 मिलियन
* USD यानी United States Dollar
Top 10 Happiest Country in the world 2023, इन देशों में लोग रहते हैं तनाव से दूर
टॉप 10 जीडीपी वाले देशों में भारत का स्थान
जीडीपी वाले शीर्ष दस देशों में आज भारत 5 वें स्थान पर है। करीब 10 वर्ष पहले 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें पायदान पर थी। कुछ साल बीतने के बाद, 2019 में अप्रैल माह तक भारत की कुल नॉमिनल GDP IMF के अनुसार 2.972 अरब डॉलर पहुँच गई थी। दो साल बाद अक्टूबर से दिसम्बर 2021 के बीच देश की GDP Growth 5.4% थी। जून साल 2022 की जून तिमाही में भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ रेट 13.5 फीसदी हो गई थी। वर्तमान में देश की जीडीपी 3.7 ट्रिलियन अमेरिकन डॉलर की है।
List of Top Top 10 GDP Countries
Sr. No. | Countries | Nominal GDP (in trillions) |
---|---|---|
1. | United States Of America | $26.8 |
2. | China | $19.3 |
3. | Japan | $4.4 |
4. | Germany | $4.3 |
5. | India | $3.7 |
6. | United Kingdom | $3.1 |
7. | France | $2.9 |
8. | Italy | $2.1 |
9. | Canada | $2.08 |
10. | Brazil | $2.06 |
🔥 WhatsApp Group से जुड़ें | Click Here ⬅ |
🔥 Telegram Channel से जुड़ें | Click Here ⬅ |
इन्हें भी पढ़ें 👇
- भारत में महारत्न और नवरत्न कंपनियों की सूची
- ऐसे यूट्यूबर्स जिनके हर एक वीडियो पर लाखों में views आते हैं
- भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म (Top 5)
Top 10 GDP countries FAQs
1- जीडीपी क्या होता है ?
उत्तर : GDP ( gross domestic product ) यानी जीडीपी ( सकल घरेलू उत्पाद ) किसी देश में प्रत्येक वर्ष उत्पादित होने वाले सभी अंतिम उत्पाद और सेवाओं का मूल्य होता है। इन उत्पादों में स्मार्ट फ़ोन ,कार ,कॉलेज की पढाई जैसी सभी चीज़ों की कीमतों को मिलाकर जीडीपी वैल्यू बनता है। अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) जो की यूनाइटेड स्टेट की एक वित्तीय एजेंसी है
2- टॉप 10 जीडीपी वाले देश में एशिया के कौन-कौन से देश शामिल हैं ?
उत्तर : चीन, जापान और भारत
3- किसी देश की जीडीपी कैसे निकाली जाती है ?
उत्तर : GDP की गणना केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा की जाती है। यह गणना एक फॉर्मूले की सहायता से निकली जाती है।
GDP निकालने का सूत्र – सकल घरेलू उत्पाद = निजी खपत + सकल निवेश + सरकारी निवेश + सरकारी खर्च + (निर्यात-आयात), GDP = C + I + G + (X − M) है।
4- GDP (Gross Domestic Products) शब्द को सबसे पहले कब प्रयोग में लाया गया था ?
उत्तर : वर्ष 1935-44 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) शब्द को प्रयोग में लाया गया था।
5- टॉप 10 जीडीपी वाले देश में एशिया का कौन सा देश शीर्ष पर है ?
उत्तर : चीन, जो दुनिया में दूसरे स्थान पर है और आज यह संयुक्त राज्य अमेरिका को सबसे कड़ी टक्कर दे रहा है। ऐसा अंदाजा है कि अपनी इसी रफ्तार से यह बहुत जल्द ही, USA को पीछे छोड़ते हुए, शीर्ष स्थान प्राप्त कर सकता है। हालांकि इसे बढ़ती जनसंख्या, पर्यावरण क्षरण और वुहान वायरस जैसी कुछ महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।