फीफा विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ी | Top 10 Most Goal Scorer in FIFA World Cup | FIFA World Cup mein sabse adhik goal karne wale top 10 players
फुटबॉल⚽ एक ऐसा खेल जो दुनिया के सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले खेलों में से एक है। यूरोपीय देशों में तो इस खेल का अलग ही जुनून देखने को मिलता है और जब बात फुटबॉल विश्वकप (FIFA World Cup) की हो तब दुनियाभर में इस खेल का उमंग अलग ही रूप ले लेता है। हालांकि भारत में क्रिकेट का उन्माद काफी ज्यादा है लेकिन धीरे-धीरे फुटबॉल की तरफ भी प्रशंसकों का रुझान बढ़ रहा है। ऐसे में FIFA World Cup 2022 जोकि 20 नवंबर से क़तर (Qatar) देश में निर्धारित है, का माहौल रोमचंक रहने वाला है। क्या आपको पता है कि अबतक किस खिलाड़ी ने फुटबॉल विश्वकप में सर्वाधिक गोल किए हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं,
Top 10 Most Goal Scorer in FIFA World Cup
इस लेख में हम बात करने वाले हैं उन दस खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने फुटबॉल विश्व कप में सर्वाधिक गोल किए हैं। इन खिलाड़ियों में जर्मनी के 4, ब्राज़ील के 2 और फ्रांस, हंगरी, इंग्लैंड व अर्जेन्टीना के 1-1 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें पेले, मुलर, रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने अपनी टीम को एक या उससे अधिक बार खिताब भी दिलाया है। फीफा वर्ल्ड कप में अब तक सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों के नाम कुछ इस प्रकार हैं,
10. थॉमस मुलर (Thomas Muller)
गोल किए – 10 | देश से – जर्मनी (Germany) | विश्वकप में शामिल रहे – 2010, 2014, 2018, 2022 |
फीफा वर्ल्ड कप में सबसे अधिक गोल करने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची में दसवें स्थान पर नाम है जर्मनी के चर्चित खिलाड़ी थॉमस मुलर का। उन्होंने विश्वकप में अब तक 17 मैचों के दौरान 10 गोल किए हैं। वर्तमान में चल रहे FIFA World Cup Qatar 2022 में जर्मनी टीम में उनका नाम शामिल रहा, हालांकि जर्मनी अब इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
9. गैरी लाइनेकर (Gary Lineker)
गोल किए – 10 | देश से – इंग्लैंड (England) | विश्वकप में शामिल रहे – 1954, 1958 |
फीफा विश्वकप 1954 और 1958 में खेलकर इंग्लैंड के गैरी लाइनेकर ने भी 10 गोल किए हैं। कई दशकों पीछे उन्होंने दो विश्वकपों में शामिल रहते हुए, 12 मैच खेले थे।
* फीफा विश्वकप में 10 गोल करने वाले कुछ और भी नाम शामिल हैं और वे नाम हैं अर्जेन्टीना के गेब्रियल बतिस्तुता, पोलैंड के ग्रेज़गोर्ज़ लाटो, पेरु के तेओफिलो कुबिल्लास और जर्मनी के एक और दिग्गज खिलाड़ी रहे हेल्मुट राह्न।
यह पढ़ें👉 Highest Score in T20 World Cup : भारत के इस खिलाड़ी का नाम है शामिल..
8. जुर्गन क्लिंसमैन (Jurgen Klinsmann)
गोल किए – 11 | देश से- जर्मनी (Germany) | विश्वकप में शामिल रहे – 1990, 1994, 1998 |
जर्मनी के ही एक और खिलाड़ी जुर्गन क्लिंसमैन का नाम इस सूची में 8वें स्थान पर आता है। उन्होंने तीन विश्वकपों में शामिल रहते हुए, 17 मैच खेले और कुल 11 गोल किए थे।
7. सांडोर कॉक्सिस (Sandor Kocsis)
गोल किए – 11 | देश से – हंगरी (Hungary) | विश्वकप में शामिल रहे- 1954 |
फीफा वर्ल्ड कप में सबसे अधिक गोल करने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची में एक और नाम हंगरी के सांडोर कॉक्सिस का है जिन्होंने केवल एक ही विश्वकप खेला था (1954) और 11 गोल किए थे।
6. पेले (Pele)
गोल किए – 12 | देश से – ब्राजील (Brazil) | विश्वकप में शामिल रहे – 1958, 1962, 1966, 1970 |
इस सूची में छठवें स्थान पर ब्राजील के महान खिलाड़ी रह चुके पेले का नाम आता है, जिन्होंने चार विश्वकप के दौरान 14 मैचों में 12 गोल किए थे, इनमें से तीन विश्वकप (1958, 1962, 1970) को ब्राज़ील ने ही जीता था।
5. लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi)
गोल किए – 13 | देश से – अर्जेंटीना (Argentina) | विश्वकप में शामिल रहे – 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 |
दुनिया के सबसे चहेते और स्टार खिलाड़ियों में से एक, लियोनेल मेस्सी का नाम इस लिस्ट में सबसे नया है, क्योंकि उन्होंने FIFA World Cup 2022 में अपने 7 गोलों के साथ लंबी छलांग लगाई। अर्जेन्टीना की तरफ से खेलते हुए मेस्सी ने कुल 26 विश्वकप मैच खेले हैं और 13 गोल कर फ्रांस के जस्ट फॉन्टेन की बराबरी कर ली। विश्वकप 2006 से लेकर विश्वकप 2022 तक उन्होंने कुल पाँच विश्वकप खेले। इस समय वह अर्जेन्टीना फुटबॉल टीम के कप्तान भी हैं जिनकी अगुवाई में टीम ने FIFA World Cup 2022 Final जीतकर विश्वविजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।
4. जस्ट फॉन्टेन (Just Fontaine)
गोल किए – 13 | देश से – फ्रांस (France) | विश्वकप में शामिल रहे – 1958 |
विश्वकप 1958 में 13 गोल के साथ फ्रांस के जस्ट फॉन्टेन के पास एक ही टूर्नामेंट में सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड है और Top 10 Most Goal Scorer in FIFA World Cup की सूची में उनका नाम चौथे स्थान पर आता है।
इसे भी पढ़ें👉 भारत में होने वाली 10 सबसे कठिन परीक्षाएँ | Top 10 Toughest Exams in India 2022
3. गर्ड मुलर (Gerd Muller)
गोल किए – 14 | देश से – जर्मनी (Germany) | विश्वकप में शामिल रहे – 1970, 1974 |
जर्मनी (एक समय में पश्चिम जर्मनी) के पूर्व स्ट्राइकर गर्ड मुलर 13 मैचों में 14 गोल के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने पहले विश्वकप में golden boot भी जीता और चार साल बाद 1974 में अपनी राष्ट्रीय टीम को ट्रॉफी जीतने में मदद की थी।
2. रोनाल्डो डी लीमा (Ronaldo de Lima)
गोल किए – 15 | देश से – ब्राजील (Brazil) | विश्वकप में शामिल रहे – 1994, 1998, 2002, 2006 |
ब्राज़ील के दिग्गज रह चुके रोनाल्डो इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 19 मैचों में 15 गोल किए हैं। सेलेकाओ सुपरस्टार, जो पाँच बार विश्वकप विजेता रही टीम के दो संस्करण बार में सदस्य रहे और चार टूर्नामेंट में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें 2002 में top goal scorer के रूप में ताज पहनाया गया था। हालांकि उन्होंने अब अपनी टीम से सन्यास ले लिया है, लेकिन आज उनके नाम से एक और खिलाड़ी पुर्तगाली फुटबॉलर रोनाल्डो सबसे मशहूर खिलाड़ियों में शुमार हैं।
1. मिरोस्लाव क्लोज (Miroslav Klose)
गोल किए – 16 | देश से – जर्मनी (Germany) | विश्वकप में शामिल रहे – 2002, 2006, 2010, 2014 |
और अब उनका नाम जो फीफा वर्ल्ड कप में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं यानी जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज। विश्वकप इतिहास में सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है, जिन्होंने 24 मैचों में 16 गोल किए हैं। उन्होंने 2002 और 2014 के बीच लगातार चार टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 2006 के संस्करण में golden boot पुरस्कार भी जीता था।
यह पढ़ें 👉 Top Goal Scorers in Football World Cup 2022
List of Top 10 Most Goal Scorer in FIFA World Cup
S. No. | Player | Country | Goal | World Cup Played | Matches Played in WC |
1 | Miroslav Klose | Germany | 16 | 2002, 2006, 2010, 2014 | 24 |
2 | Ronaldo de Lima | Brazil | 15 | 1994, 1998, 2002, 2006 | 19 |
3 | Gerd Muller | Germany | 14 | 1970, 1974 | 13 |
4 | Just Fontaine | France | 13 | 1958 | 6 |
5 | Lionel Messi | Argentina | 13 | 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 | 26 |
6 | Pele | Brazil | 12 | 1958, 1962, 1966, 1970 | 14 |
7 | Sandor Kocsis | Hungary | 11 | 1954 | 5 |
8 | Jurgen Klinsmann | Germany | 11 | 1990, 1994, 1998 | 17 |
9 | Gary Lineker | England | 10 | 1954, 1958 | 12 |
10 | Thomas Muller | Germany | 10 | 2010, 2014, 2018, 2022 | 17 |
इन्हें भी पढ़ें 👇
- New 7 Wonders of The World : दुनिया के वो सात अजूबे जो धरती को और भी सुंदर बनाते हैं
- दुनिया की 10 सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियाँ, Highest Paid Actresses
- सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की 10 फिल्में | Top 10 Highest Grossing Bollywood Movies
दोस्तों, इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद, जिसके माध्यम से हमने Top 10 Most Goal Scorer in FIFA World Cup के विषय में जानकारी साझा की। आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया हो। इस पोस्ट को शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए आपके अपने ब्लॉग HindiMain.co.in को subscribe करें।