उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राजस्व लेखपाल भर्ती 2022 | UPSSSC Rajasva Lekhpal Recruitment 2022 | UP lekhpal vacancy | उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती अधिसूचना 2022 | UP Rajasva Lekhpal Bharti Notification 2022 | कब होगी लेखपाल की मुख्य परीक्षा ? Uttar Pradesh lekhpal bharti adhisuchana | UP lekhpal eligibility | UP lekhpal exam date 2022 | UP lekhpal ki mukhya pariksha kab hogi ? Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission Rajasva Lekhpal | UP lekhpal Mains Exam Date 2022
UP Rajasva Lekhpal Bharti Notification 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग (UPRD) में 8085 पदों पर भर्ती को लेकर एक नई अधिसूचना को जारी किया है। जिसके अंतर्गत, उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2022 के तहत राज्य में लेखापाल/ पटवारी की खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। इससे राज्य में लेखपाल पदों के लिए तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों को रोजगार के रूप में बड़ी राहत मिलेगी, जोकि एक लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। लेखपाल पदों के लिए आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 07 जनवरी 2022 से 28 जनवरी 2022 के बीच पूरी की थी। इस भर्ती से सम्बंधित जानकारी नीचे उपलब्ध हैं,
UP Rajasva Lekhpal Bharti Overview
परीक्षा पद का नाम | UP Rajasva Lekhpal Bharti |
आयोग द्वारा जारी | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
पद के लिए | लेखपाल |
कुल पद | 8085 |
परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन |
भाषा | हिंदी / अंग्रेजी |
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC Rajasva Lekhpal की महत्वपूर्ण तिथियाँ
आयोग ने 7 जनवरी को लेखपाल भर्ती के लिए UP Rajasva Lekhpal Bharti Notification जारी की थी। इसके साथ ही यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के लिए योग्य एवं इच्छुक महिला पुरुष उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑफिशल वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन का विकल्प भी जारी हुआ। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी 2022 तक चली। इसके बाद भर्ती से जुड़ी सभी प्रक्रियाएँ कई चरणों में की गईं, जिनमें से कुछ अभी बाकी हैं, जैसे मुख्य परीक्षा शुल्क भुगतान, मुख्य परीक्षा आदि।
ऑनलाइन आवेदन तिथि | 07/01/2022 |
पंजीकरण की अंतिम तिथि | 28/01/2022 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 28/01/2022 |
कटऑफ (cutoff) रिज़ल्ट की तिथि | 05/05/2022 |
मुख्य परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 24/07/2022 |
मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र उपलब्ध | 25/07/2022 |
लिखित परीक्षा तिथि (UP Rajasva Lekhpal mains exam) | 31/07/2022 |
UP Rajasva Lekhpal Bharti Notification 2022
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी नवीनतम अपडेट के अनुसार, जिसमें लेखापाल के मुख्य परीक्षा के शुल्क भुगतान की प्रक्रिया संबंधी विषय की चर्चा है; आयोग जल्द ही मुख्य परीक्षा का आयोजन कर सकती है। अपनी अधिसूचना में आयोग ने उम्मीदवारों को सूचित किया है की उनकी मुख्य परीक्षा के शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि को 19 जून से बढ़ा दिया गया है।
मुख्य परीक्षा आवेदन शुल्क
GEN/ OBC/ EWS – 200 रूपए | SC/ ST – 80 रुपए | PH (द्वियांग) – 80 रुपए |
पद विवरण
UP Rajasva Lekhpal Bharti के लिए उत्सुक उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली उम्मीदवार UP Revenue Department द्वारा जारी, अधिसूचना के Uttar Pradesh Rajasva Lekhpal पद विवरण नीचे दी गई तालिका से जांच सकते हैं।
पद का नाम | कुल पद | समान्य वर्ग (GEN) | आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग (EWS) | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | अनुसूचित जाति (SC) | अनुसूचित जनजाति
(ST) |
राजस्व लेखपाल | 8085 | 3271 | 798 | 2174 | 1690 | 152 |
पात्रता
- UPSSSC PET EXAM 2021 में उपस्थित होना चाहिए।
- भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड में 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास।
यह पढ़ें 👉 CTET 2022 Notification : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 | ऑनलाइन आवेदन, Exam date
UP Rajasva Lekhpal Bharti चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा उम्मीदवारों के चयन हेतु नीचे दिये गए चरणों के आधार पर किया जाएगा जिसमें सभी अभ्यार्थियों को सफलता प्राप्त करना अनिवार्य है-
1- लिखित परीक्षा, 2- मेडिकल टेस्ट, 3- दस्तावेज सत्यापन
इससे पहले प्रारम्भिक परीक्षा के रूप में जिन उम्मीदवारों ने UPSSSC PET 2021 की परीक्षा दी थी, उन उम्मीदवारों में से 5 मई 2022 को जारी cutoff के तहत PET 2021 normalized स्कोर के आधार पर, लिखित परीक्षा के लिए shortlisted किया गया था। जिन उम्मीदवारों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं केवल वही इस लिखित परीक्षा को देने के लिए प्रवेश प्राप्त कर पाएंगे। आरक्षित वर्गों के लिए कटऑफ जो आयोग द्वारा निर्धारित थे-
लम्बवत आरक्षण
क्रम संख्या | श्रेणी | कटऑफ (PET-2021 normalized स्कोर) |
1. | समान्य वर्ग (GEN) | 62.96 |
2. | आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग (EWS) | 62.96 |
3. | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 62.96 |
4. | अनुसूचित जाति (SC) | 61.80 |
5. | अनुसूचित जनजाति (ST) | 44.71 |
क्षैतिज आरक्षण
क्रम संख्या | श्रेणी | कटऑफ (PET-2021 normalized स्कोर) |
1. | स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी आश्रित | 49.84 |
2. | विकलांगजन | 51.12 |
3. | महिला | 64.74 |
4. | सैन्य वियोजित/ भूतपूर्व सैनिक | 00.91 |
UP Rajasva Lekhpal Bharti Mains Exam Date 2022
आयोग द्वारा UP Lekhpal Mains Exam Admit Card जारी किए जाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा तिथि (UP lekhpal Mains Exam Date 2022) भी घोषित की गई है। आयोग के सबसे नवीनतम अपडेट में, मुख्य परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को भुगतान शुल्क और मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र से संबधित सूचना दी गई है जिसमें शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक थी जिसके बाद ही आयोग द्वारा योगी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिये गए। UP Rajasva Lekhpal Bharti के लिए मुख्य परीक्षा तिथि 31 जुलाई 2022 के दिन निर्धारित है।
UPSSSC राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क भुगतान
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेब साइट पर जाएँ।
- इसमें उम्मीदवार को अपनी विवरण के साथ लॉग इन करना होगा, जैसे- PET पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, लिंग और श्रेणी।
- विवरणों को भरने के बाद click Here to Proceed पर क्लिक करें।
- इसके बाद यदि आप परीक्षा देने के लिए योग्य हैं तो अगला पेज खुलने पर आपके status में ‘You are ELIGIBLE for the main Examination under advertisement 01-EXAM/2022‘ लिखा हुआ प्रदर्शित होगा।
- इसके बाद आप click here to pay main examination fee पर क्लिक करें।
- अब खुलने वाले पेज में आप अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क को, भुगतान के विभिन्न माध्यमों में से सुविधानुसार किसी एक को चुनकर proceed to pay पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आपका उत्तर प्रदेश लेखपाल की मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क भुगतान प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी, जिसका विवरण रसीद आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा।
नोट- उम्मीदवार के लिए ध्यान देने वाली बात यह है कि यह शुल्क उन्हें केवल एक ही बार दिया जाना है।
Some Important Links
Main Exam Admit Card | Click Here ⬅ |
Admit Card Notice | Click Here ⬅ |
UPSSSC Official Website | Click Here ⬅ |
HindiMain Home पर जाएं | Click Here ⬅ |
नोट – सरकारी जॉब, प्राइवेट जॉब, आउट सोर्सिंग जॉब, सरकारी रिज़ल्ट, एडमिट कार्ड व अन्य जॉब से संबन्धित सभी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए नीचे दिये गए WhatsApp Group, Telegram Group, Facebook Page से जुड़ें
Facebook Page से जुड़ें | Click Here ⬅ |
WhatsApp Group से जुड़ें | Click Here ⬅ |
Telegram Channel से जुड़ें | Click Here ⬅ |
Other Latest Jobs/ Exams/ Admit Cards
UP Rajasva Lekhpal Bharti 2022 FAQs
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल कुछ इस प्रकार हैं?
1- UP Rajasva Lekhpal Bharti 2022 की मुख्य परीक्षा के लिए कौन लोग योग्य हैं?
उत्तर– केवल वे लोग जो UPSSSC PET-2021 के कटऑफ में शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।
2- उत्तर प्रदेश के राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा में किन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे?
उत्तर- 1- सामान्य हिन्दी, 2- सामान्य ज्ञान, 3- गणित, 4- ग्रामीण समाज एवं ग्रामीण विकास
3- उत्तर प्रदेश के राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर- 18 से 40 वर्ष।
4- लेखपाल का वेतन कितना होता है (UP Lekhpal Salary)?
उत्तर- लेखपाल पद के लिए वेतनमान ₹(5,200 – 20,200) + ग्रेड पे ₹ 2,000 प्रति माह के तौर पर निर्धारित की गयी है।
इन्हें भी पढ़ें 👇
- श्रुति शर्मा का जीवन परिचय | UPSC Topper 2021
- साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 | list of Sahitya Akademi Award 2021 winners
- Nexa IIFA Award 2022 : विजेताओं के नाम, पंकज से लेकर जुबिन तक हैं शामिल
- EPF New Rate of Interest 2021-22 | नया ब्याज दर | EPF Passbook Login
- Online teaching से पैसे कैसे कमाएं : how to earn money by online teaching
प्रिय दोस्तों, इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद! जिसके माध्यम से हमने ‘UP Rajasva Lekhpal Bharti Notification 2022’ के विषय में जानकारी साझा की। आशा है कि इससे संबन्धित जानकारी आप तक पहुंची हो। इस पोस्ट को शेयर जरूर करें ताकि अन्य भी इस जानकारी से अवगत हो सकें। और ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए आपके अपने ब्लॉग HindiMain.co.in को subscribe करें। लेख में दी गई जानकारी का मुख्य स्रोत ऑनलाइन माध्यम है और हमारा प्रयास कि आप तक सही जानकारी पहुंचे।