UP राशन कार्ड की पात्रता,अपात्रता लिस्ट | किस-किस को सरेंडर करना पड़ेगा | Last Date

UP राशन कार्ड की पात्रता लिस्ट | eligibility criteria for UP ration card | UP ration card Recovery | UP Ration Card List | UP Ration Card Ineligibility List | ineligibility Criteria of UP Ration Card | Online Ration Card Surrender | Ration Card New Rule 2022

भारत सरकार द्वारा प्रत्येक राज्य में जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे है उनको एक राशन कार्ड जारी करती हैं जिसमे परिवार के प्रत्येक सदस्य का नाम अंकित होता हैं जो की आधार कार्ड से लिंक होता हैं, इसी कार्ड का इस्तेमाल करके प्रत्येक माह में भारत सरकार के सहयोग से सभी राज्यो में सस्ती गेंहू,चावल आदि खाद्य सामाग्री दी जाती हैं। जिससे गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को कोई दिक्कत न हो और आसानी से जीवन यापन कर लें। लेकिन इस योजना में बहुत सारे अपात्र लोग लाभ ले रहे हैं जिससे गवर्नमेंट को कभी हद तक नुकसान हो रहा है और कुछ पात्र लोग योजना का लाभ लेने से वंचित हो जा रहे हैं।

इस सभी बातों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश (UP) की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सभी अपात्र लोगो की छटनी करना स्टार्ट कर दिया हैं और सभी लोगो ऐसे अपात्र लोगो को अंतिम आवसर दिया की तुम लोग अपने आप से UP राशन कार्ड की पात्रता के अनुसार जो लोग अपात्र है ओ स्वयं अपने राशन कार्ड को सरेंडर कर दे नहीं तो Last Date के बाद जांच होने पर जो अपात्र लोगो का राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा और रिकवरी के साथ-साथ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Table of Contents

UP राशन कार्ड धारको को कितना राशन मिलता हैं –

पात्र गृहस्थी राशन कार्ड

  • UP राशन कार्ड धारको को अभी तक प्रत्येक सदस्य के हिसाब से 5kg प्रति सदस्य दिया जा रहा था जिसमे चावल और गेंहू दिया जा रहा हैं और समय-समय पर तेल, नमक, चना, चीनी, दाल आदि खाद्य सामाग्री दी जा रही हैं।

अन्त्योदय राशन कार्ड

  • प्रत्येक राशन कार्ड पर 35kg राशन दिया जाता हैं जिसे के पास अन्त्योदय कार्ड हैं उन्हे प्रत्येक माह 35kg राशन दिया जाता हैं इसमे परिवार के सदस्यो पर निर्भर नहीं होता हैं सभी को 35Kg मिलता हैं।

UP राशन कार्ड अपात्र लोग जिनके पास ये सब हैं तुरंत सरेंडर कर दें | अपात्रता सूची | इन लोगों को राशन कार्ड का लाभ नहीं मिलेगा | पात्र गृहस्थी राशन कार्ड की पात्रता | Ineligibility Criteria of UP Ration Card –

  • जिस परिवार में कोई भी सदस्य आयकार दाता (Income Tax) हो।
  • ग्रामीण में 2 लाख प्रति वर्ष और शहरो में 3 लाख प्रति वर्ष से अधिक पारिवारिक आय हो ।
  • 5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि न हो
  • सरकारी कर्मचारी को भी सरेंडर करना होगा
  • जिन परिवार के घर में AC लगा हो।
  • जिसके के पास ट्रैक्टर हैं।
  • जिस परिवार में कोई भी चार पहिया वाहन हैं।
  • 5 KVA से ज्यादा छमाता से ज्यादा जनरेटर हो।
  • एक या एक से अधिक हथियार का लइसेंस हैं।
  • 100 वर्ग मीटर (1076.39 वर्ग फिट) का का प्लॉट,फ्लेट या मकान, 80 वर्ग मीटर कॉर्पोरेट एरिया का व्यावसायिक स्थान हैं।

अन्त्योदय राशन कार्ड के लिए पात्रता (Eligibility Criteria of Antoday Ration card ) – 

अन्त्योदय कार्ड उन परिवार के लोगो को दिया जाता हैं जो अत्यंत ही गरीब हैं अभी तक बहुत से अपात्र परिवार भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं लेकिन अब सरकार ने इसके लिए कुछ मानक तय की हैं जो नीचे दी गयी हैं-

  • ऐसे परिवार के पास मोटर साइकिल हैं।
  • जिन परिवार के पास पक्का मकान हैं।
  • कृषि योग्य भूमि हैं।
  • रंगीन T.V.
  • कोई भी निश्चित व्यवसाय हैं।

ऐसे परिवार जिनके पास ऊपर बताएं गए 7 चीजों में से कोई भी हैं तो वह अन्त्योदय राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं हैं अर्थात अपात्र हैं- जिला अधिकारी बांदा (UP)

UP राशन कार्ड की पात्रता,अपात्रता लिस्ट | किस-किस को सरेंडर करना पड़ेगा | Last Date

नोट- जिन लोगो का राशन कार्ड पहले से बना हैं और इसके पात्रता के विषय में कोई जानकारी नहीं हैं कि ओ अपात्र हैं ऐसे लोग तुरंत अपने राशन कार्ड को तहसील या DSO कार्यालय में जा कर सरेंडर कर दें। नहीं तो आप पर वैधानिक कार्यवाही और वसूली की जाएगी। सरेंडर राशन कार्ड सरेंडर करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी —–

इस तरह के खबरों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खंडन किया हैं जिसमे कहा गया हैं कि ऐसा कोई भी आदेश UP सरकार के तरफ से जारी नहीं किया गया हैं और क्या-क्या कहा गया हैं पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

UP राशन कार्ड अपात्र लोगों को कब तक सरेंडर करना हैं-

UP राशन कार्ड अपात्र लोगों को कब तक सरेंडर करना हैं इसका अभी तक कोई भी शासन से आदेश नहीं है लेकिन आप जल्द से जल्द अपने नजदीकी तहसील व DSO कार्यालय में सरेंडर कर दें जिससे बाद में आप को कोई प्रोब्लेम न हो। वैसे भी एक भारतीय सम्मानित नागरिक होने के यदि आप अपात्र है तो गरीबो के लिए उनके हक और उनके उत्थान के लिए राशन कार्ड सरेंडर कर देना चाहिए।

Bihar सरकार ने अपात्र राशन कार्ड धारको के लोगों के लिए जारी की Last Date

PM Kisan ekyc Update : PM किसान eKYC कैसे करें {new update}

UP राशन कार्ड अपात्र लोगों से किस हिसाब से वसूली होगी | रिकवरी रेट –

यदि जांच में कोई अपात्र मिला तो, जिलाधिकारी के अनुसार अपात्रों से गेहूं के लिए -24 रूपये प्रति किलोग्राम और चावल के लिए 32 रूपये प्रति किलोग्राम और नमक, चीनी , तेल व अन्य सामाग्री बाजार के भाव से वसूली जाएगी ।

  राशन कार्ड अपात्र लोगो को जागरूक करने के लिए ये अद्भुत रतिके का विडियो यहाँ से देखें  

UP राशन कार्ड अपात्र लोगों को कैसे सरेंडर करना हैं-

सबसे पहले अपात्र राशन कार्ड धारक एक नोटरी बयान हेल्पफ़ी बनवा कर अपने राशन कार्ड की फोटो कॉपी लगा कर इसे तहसील व DSO में जमा कर दें ।

UP राशन कार्ड अन्त्योदय राशन कार्ड के लिए पात्रता (Eligibility for ration Card)-

नियमनुसार अब अन्त्योदय राशन कार्ड कोई भी नहीं बनवा सकता क्यो की ये कार्ड सिर्फ उन्ही लोगों के लिए है जो परिवार अत्यंत गरीब श्रेणी में आत हैं। भारत सरकार द्वारा 2002 में BPL Survey कराया था और इसी डाटा के अनुसार जो अत्यंत गरीब परिवार के रूप में चिन्हित हुये उन्ही लोगों को अन्त्योदय राशन कार्ड जारी किया गया था।

UP राशन कार्ड की पात्रता लिस्ट 2022 –

यदि आप को अपना नाम राशन कार्ड में चेक करना हैं तो नीचें दिये गए लिंक पर क्लिक करें –

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम(NFSA) की पात्रता सूची ( जिले,ब्लॉक व तहसील के नाम से )यहाँ क्लिक करें

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम(NFSA) की पात्रता सूची ( राशन कार्ड सख्या से )यहाँ क्लिक करें

इसे भी पढ़ें 👉

कौन-कौन लोग UP में राशन कार्ड बनवा सकते हैं ( Eligibility for ration Card )-

  • जिनके समस्त परिवार का वार्षिक आय 2 लाख ग्रामीण और 3 लाख शहरी से कम हो।
  • दैनिक मजदूरी करने वाल
  • भूमहीन मजदूर के परिवार या जिसके पास 5 एकड़ से कम हो
  • जिसके पास चार पहिया वाहन न हो।
  • आर्थिक जन गणना 2011 में चिन्हित गरीब परिवार।
  • भीख मांगने वाला।
  • रिकसा चालक।
  • ड्राईवर, कुली व अन्य मजदूर

भारत के सभी राज्यों से राशन कार्ड का अपडेट-

दोस्तो सभी राज्यों  के मुख्यमंत्री अपने-अपने तरीके से राशन कार्ड का सत्यापन करा रहे हैं। भारत के  कुछ राज्यों में राशन कार्ड का सत्यापन स्टार्ट हो गया हैं किसी में स्टार्ट होने वाला है तो बिहार जैसे राज्य ने अपने प्रदेश वासियो को जो लोग अपात्र है उनके लिए सरेंडर करने का अंतिम दिनांक जारी कर दिया हैं। राज्यों का अपडेट जैसे जैसे मिलेगा आप को इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित किया जाएगा-

उत्तर प्रदेश  से राशन कार्ड का अपडेट-  

बिहार से राशन कार्ड का अपडेट- 

  • बिहार सरकार ने राज्य के अपात्र  राशन कार्ड धारको को 20 मई 2022 तक सरेंडर करने को कहा हैं।
  • बिहार सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम -2013 को धरातल पर उतारने के लिए जिला और अनुमंडल प्रशासन ने राशन कार्डधारियो के लिए कुल 10 बिन्दुओं पर जांच करने का फैसला लिया हैं जिसके लिए 10-20 मई तक गाँव-गाँव जा कर जांच किया जाएगा जो राशन कार्ड धारक अपात्र मिलेगा उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी साथ ही साथ राशन कार्ड जारी होने की तिथि से बाजार मूल्य के समतुल्य राशि वसूली जाएगी। और जाने UP राशन कार्ड की पात्रता,अपात्रता लिस्ट | किस-किस को सरेंडर करना पड़ेगा | Last Date

हिमाचल प्रदेश से राशन कार्ड का अपडेट- 

  • हिमाचल प्रदेश में राशन कार्ड धारको के सभी सदस्यो का e-KYC करना पड़ेगा जो की।
  • यह प्रक्रिया मंडी जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग ने 7 मई से पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर दिया हैं।
  • दिव्यंगों की e-KYC उनके घर पर ही होगी।
  •  डिटेल्स में जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें 

UP राशन कार्ड की पात्रता,अपात्रता लिस्ट | किस-किस को सरेंडर करना पड़ेगा | Last Date

यह भी पढ़ें –

Frequently Asked Question (FAQs)

1-क्या UP राशन कार्ड आवेदन करने के लिए आय प्रमाण आवश्यक हैं ?

जी हाँ नयें राशन कार्ड आवेदन करने के किए आय प्रमाण पत्र अनिवार्य हैं।
2-क्या UP राशन कार्ड आवेदन करने के लिए आय प्रमाण कितना होना चाहिए ?

ग्रामीण के लिए 2 लाख से कम और शहरी के लिए 3 लाख से कम
3-परिवार के 1 सदस्य पर कितना राशन मिलता हैं ?

परिवार के पर सदस्य के 5-5 kg राशन मिलता हैं ।
4- क्या दूसरे ग्राम पंचायत का राशन कार्ड धारक किसी अन्य ग्राम पंचायत मे राशन ले सकता हैं?

हाँ ले सकता हैं उत्तर प्रदेश के किसी भी ग्राम पंचायत में ले सकता हैं।

5 – UP में अब तक कितने लोगो का राशन कार्ड निरस्त हो चुका हैं?

UP में अब तक लगभग 8 लाख लोगो का राशन कार्ड निरस्त हो चुका हैं।

 

दोस्तो मैंने इस पोस्ट के माध्यम से एक बेहतर आर्टिक्ल लिखने का प्रयास किया है यदि आप को यह “UP राशन कार्ड की पात्रता,अपात्रता लिस्ट | किस-किस को सरेंडर करना पड़ेगा | Last Date “ लेख अच्छा लगे तो इसे शेयर जरूर करे और इसी तरह के अन्य पोस्ट पड़ने के लिए आप की अपनी ब्लॉग hindimain.co.in को सब्सक्राइब करे अपना सुझाव अवश्य दे।

अपना प्रश्न पूछें या सलाह दें

%d bloggers like this: