Wimbledon Winner 2022 : Novak Djokovic & Elena Rybakina | एक ने पहली तो दूसरे ने सातवीं बार मारी बाजी, Latest Update

Wimbledon Championship 2022 का विजेता कौन है ? Wimbledon Winner 2022 Men’s Single | Wimbledon Winner 2022 Women’s Single | kisne jeeta Wimbledon Championship 2022 ka khitaab

Wimbledon Winner 2022

Wimbledon Winner 2022 : 10/07/2022 को Wimbledon Men’s Single Final मुकाबले के साथ, साल के तीसरे Tennis Grand Slam का समापन हो गया। रविवार, 10 जुलाई को खेले गए विंबलडन पुरुष एकल फाइनल मैच में सर्बिया के नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस (Nick Kyrgios) को हराकर अपना 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। उन्होंने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (Roger Federer) के 20 ग्रैंड स्लैम खिताबों को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही यह नोवाक का 7वां विंबलडन खिताब बन गया।

बात करें Wimbledon Women’s Single Final की तो यह मैच 09/07/2022 को खेला गया था। शनिवार,9 जुलाई को खेले गए विंबलडन महिला एकल फाइनल मैच में जिसमें कज़ाकिस्तान की एलेना रयबकिना (Elena Rybakina) ने ट्यूनीशिया की ओन्स जाबेउर (Ons Jabeur) को हराकर अपने देश के लिए पहला ग्रैंड स्लैम जीता।

what is Wimbledon Championship ?

विंबलडन चैंपियनशिप, हर साल टेनिस की प्र्तियोगताओं में चार प्रमुख Grand Slam (tennis)Tournaments में से एक है। तीन अन्य जिनका नाम है – US Open, Australian Open और French Open। Wimbledon एकमात्र ऐसा टेनिस टूर्नामेंट है जो पारंपरिक घास के मैदानों में खेला जाता है जबकि अन्य तीन कठोर और मिट्टी की सतहों पर होते हैं। इस चैंपियनशिप का आयोजन प्रत्येक वर्ष लंदन, यूनाइटेड किंगडम (London, United Kingdom ) में किया जाता है।

विम्बलडन का इतिहास (History of Wimbledon Championship)

यह दुनिया का सबसे पुराना ग्रैंड स्लैम इवेंट है। यह एक सदी पहले (1877 में) All England Crochet और Lawn Tennis Club (LTC) में स्थापित किया गया था। यह घास पर खेला जाने वाला एकमात्र ग्रैंड स्लैम है। court (खेल मैदान) 100% बारहमासी राईग्रास (ryegrass) के साथ बोए जाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि फ्रेंच ओपन (French Open) को छोड़कर सभी ग्रैंड स्लैम इवेंट कभी घास पर खेले जाते थे। बाद में धीरे-धीरे यूएस ओपन (US Open) और ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) मिट्टी और कठोर सतहों में स्थानांतरित कर दिये गए।

Wimbledon Winner 2022 Men’s Single

10 जुलाई को हुए विम्बलडन पुरुष एकल फाइनल मैच में Novak Djokovic ने अपने ऑस्ट्रेलियाई प्र्तिद्वंदी Nick Kyrgios को 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 (3) के अंतर से हराया। किर्गियोस द्वारा सेंटर कोर्ट पर पहला सेट लेने के बाद, जोकोविच ने बाद में अपनी लय वापस पाई। किर्गियोस के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद, जोकोविच ने दूसरे और तीसरे सेट के महत्वपूर्ण क्षणों में अपने प्रतिद्वंद्वी से बेहतर प्रदर्शन किया।

इस जीत के साथ नोवाक ने लगातार चौथा खिताब अपने नाम किया, इससे पहले उन्होंने 2021, 2019 और 2018 विम्बलडन का अपने नाम रखा है। इसके अलावा यह उनका सातवाँ विंबलडन खिताब है। उन्होंने ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब (All England Lawn Tennis Club) में अमेरिकी दिग्गज पीट सम्प्रास (Pete Sampras) की एकल ट्राफियों की जीत के साथ बराबरी कर ली। 35 वर्षीय सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवक अब रोजर फेडरर की आठ विंबलडन खिताब जीत और राफेल नडाल (Rafael Nadal) के 22 प्रमुख खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी करने से एक ग्रैंड स्लैम खिताब की दूरी पर हैं।

Wimbledon Winner 2022 Women’s Single

9 जुलाई को हुए विम्बलडन महिला एकल फाइनल मैच में Elena Rybakina ने अपने ट्यूनीशियाई प्रतिद्वंदी Ons Jabeur को 3-6, 6-2, 6-2 के अंतर से शिकस्त दी। विम्बलडन महिला एकल का यह मैच काफी अचंभित करने वाला रहा क्यूंकी इस मैच की दोनों ही finalist ने उन सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया जिनसे जीत पाना अपने आप में एक चुनौती थी।

  • 23 वर्षीय की रयबकिना, जिननका जन्म और पालन-पोषण मास्को में हुआ था। 2018 में उन्हें कजाकिस्तान  की राष्ट्रीयता मिली, जिसके बाद उन्हें अपने टेनिस करियर को आगे बढ़ाने के लिए और अधिक वित्तीय सहायता की पेशकश मिली। इस टूर्नामेंट में दूसरी सबसे कम रैंकिंग (23वीं) वाली रयबाकिना ने Wimbledon Winner 2022 बनकर सभी को आश्चर्य में डाल दिया।
  • वहीं बात करें उनके प्रतिद्वंदी यानि विम्बलडन महिला एकल की दूसरी finalist जबेउर की तो उन्होंने open era में एक प्रमुख फाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी महिला, और पहली अरब या उत्तरी अफ्रीकी पुरुष / महिला बनकर इतिहास रच दिया।

इन्हें भी पढ़ें 👇

अपना प्रश्न पूछें या सलाह दें

%d bloggers like this: