RRB ALP भर्ती 2025 : रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर! आवेदन शुरू

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now


भारतीय रेलवे जोकि देश की जीवनरेखा के रूप में जानी जाती है, हाल ही में इस विभाग के रिक्रूटमेंट बोर्ड यानि RRB के माध्यम से सहायक लोको पायलट (ALP) के लिए 9 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा जारी की गई है। RRB ALP भर्ती 2025 उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और रेलवे में अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं। यह लेख आपको रेलवे ALP भर्ती 2025 की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी देगा, जिससे आप इस अवसर से वंचित न रह जाएं।

RRB ALP भर्ती 2025 नोटिफिकेशन

RRB ALP भर्ती 2025 क्यों है इतनी खास?

भारतीय रेलवे में सहायक लोको पायलट (Assistant Loco Pilot – ALP) की भूमिका तकनीकी रूप से रोमांचक और सम्मानजनक मानी जाती है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए आदर्श है जो स्थिर सरकारी नौकरी और आकर्षक वेतन की तलाश में हैं। नीचे दिये गए लिस्ट से समझते हैं RRB ALP नौकरी के कुछ विशेष फायदे,

  • स्थिरता और सम्मान: रेलवे में नौकरी आर्थिक स्थिरता और सामाजिक प्रतिष्ठा देती है।
  • आकर्षक वेतन: ₹19,900 से शुरू, अन्य भत्तों के साथ।
  • करियर ग्रोथ: प्रमोशन और उच्च पदों के अवसर।
  • रोमांचक कार्य: ट्रेन संचालन में तकनीकी भूमिका।

RRB Assistant Loco Pilot 2025 Overview

RRB ALP 2025 रिक्रूटमेंट के तहत 9,970 रिक्तियां स्वीकृत की गई हैं, जो इस भर्ती को हाल के वर्षों की सबसे बड़ी रेलवे भर्तियों में से एक बनाती है। इस भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया 12 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और 11 मई 2025 तक चलेगी।

पद का नामसहायक लोको पायलट (ALP)
कुल रिक्तियां9,970
आयु सीमा18 से 30 वर्ष (1 जुलाई 2025 तक)
वेतनमान₹19,900 – ₹63,200 (7वें वेतन आयोग, स्तर-2)
आवेदन शुल्कसामान्य/OBC/EWS : ₹500
SC/ST/महिला/ट्रांसजेंडर/EBC : ₹250
आवेदन शुरू होने की तारीख12 अप्रैल 2025
आवेदन की अंतिम तारीख11 मई 2025
आधिकारिक वेबसाइटindianrailways.gov.in और rrbapply.gov.in

इसे भी चेक करें- संघ लोक सेवा आयोग में रजिस्ट्रेशन (OTR) अब एक ही बार

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट 2025 चयन प्रक्रिया (कैसे मिलेगी यह नौकरी?)

RRB ALP भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं,

प्रारंभिक परीक्षा : कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1)

  • सामान्य ज्ञान, गणित, सामान्य विज्ञान, रीजनिंग से जुड़े कुल 75 प्रश्नों को हल करना होगा। जिसके लिए 60 मिनट की अवधि मिलेगी।

मुख्य परीक्षा : कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 2)

यह परीक्षा दो भागों में पूरी होगी। इसमें कुल प्रश्नों की संख्या 175 और अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी।

  • भाग A : इसमें गणित, रीज़निंग, बेसिक साइंस, इंजीनियरिंग से संबधित सवाल होंगे।
  • भाग B: इसमें ट्रेड-स्पेसिफिक प्रश्न पूछे जाएंगे।

कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)

  • इस चरण में चयन बोर्ड द्वारा उम्मीदवार के मानसिक और तकनीकी क्षमता का आकलन किया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन (DV)

  • इस चरण में सफल हुए उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, और उनके सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

चिकित्सीय परीक्षा (ME)

  • इस चरण में चयनित उम्मीदवारों का फिजिकल और मेडिकल फिटनेस का अवलोकन किया जाएगा।

इन सभी चरणों को पार करने वाले उम्मीदवारों को चयन बोर्ड द्वारा जॉइनिंग लेटर प्रदान किया जाएगा।

RRB ALP भर्ती 2025 पात्रता मानदंड (कौन-कौन से लोग होंगे पात्र?)

रेलवे ALP नोटिफिकेशन 2025 के अनुसार, आवेदन करने से पहले निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को अवश्य जांच लें:

शैक्षिक योग्यता

आवेदक को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और इसके साथ ही निम्नलिखित ट्रेड्स में ITI डिप्लोमा होना चाहिए : फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मोटर व्हीकल मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, आदि। या, मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। या मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में बीटेक (B. Tech)/ बीई (BE)।

आयु सीमा

आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष (1 जुलाई 2025 तक) होनी चाहिए। भर्ती नियमों के अनुसार SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष जबकि OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु में अतिरिक्त छूट मिलेगी। साथ ही Ex-Servicemen और अन्य के लिए रेलवे नियमों के अनुसार ही अन्य छूट मिलेगी। पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

शारीरिक और चिकित्सीय योग्यता

उम्मीदवारों को उनकी दृष्टि और सामान्य स्वास्थ्य के लिए मेडिकल टेस्ट पास करना होगा, क्योंकि ALP की भूमिका में ट्रेन संचालन की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर पढ़ें।

RRB ALP भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया (स्टेप-बाइ-स्टेप गाइड)

कोई भी उम्मीदवार रेलवे सहायक लोको पायलट भर्ती 2025 के लिए आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें,

  • रेलवे भर्ती से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in या rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर दिये गए RRB ALP भर्ती 2025 के नोटिफिकेशन को पढ़ें और इसके नियम और पात्रता को समझें।
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक के लिए “Apply Online” पर क्लिक करें।
  • खुलने वाले डैशबोर्ड में आवेदन पत्र पर सभी व्यक्तिगत जानकारियाँ, शैक्षिक योग्यता इत्यादि को सही-सही भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर व प्रमाणपत्र स्कैन करें और इन जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अपने वर्ग से संबन्धित आएदान शुल्क जमा करें, इसके लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग कर सकते/ सकती हैं।
  • भविष्य के संदर्भ में ऑनलाइन जमा किए हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

इसे पढ़ें – भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है ?

RRB ALP भर्ती 2025 में सफलता कैसे पाएं?

इस भर्ती से संबन्धित परीक्षा में सफल होने के लिए नीचे दिये गए तैयारी के कुछ टिप्स आपके लिए बेहतर साबित हो सकते हैं।

  • CBT 1 और CBT 2 के सिलेबस को ध्यान से पढ़ें और उसे अवलोकन करें। गणित, रीजनिंग, और सामान्य विज्ञान पर विशेष फोकस रखें।
  • परीक्षा पैटर्न समझने के लिए पिछले प्रश्नपत्रों को हल करें।
  • RRB की वेबसाइट पर जाकर, उपलब्ध मॉक टेस्ट दें।
  • करंट अफेयर्स, रेलवे और सामान्य ज्ञान अपडेट्स के लिए समाचार पत्र पढ़ें।
  • ट्रेड-स्पेसिफिक प्रश्न पत्र के लिए भी करें तैयारी। ITI ट्रेड से संबंधित तकनीकी प्रश्नों का अभ्यास करें।
  • समय प्रबंधन की एक बड़ी भूमिका है इसलिए परीक्षा में समय का सही उपयोग करने की प्रैक्टिस करें।
  • महत्वपूर्ण सावधानियाँ : केवल और केवल भर्ती से जुड़ी आधिकारिकक indianrailways.gov.in, rrbapply.gov.in या क्षेत्रीय RRB वेबसाइट्स (जैसे rrbahmedabad.gov.in) पर ही भरोसा करें।
  • नौकरी दिलाने के झूठे वादों से सावधान रहें और ऐसी धोखाधड़ी से बचें।

RRB ALP भर्ती 2025, अपने सपनों को साकार करने का एक शानदार मंच है। 9,970 पदों की यह मेगा भर्ती, भारतीय रेलवे का हिस्सा बनने का अवसर देती है। यदि आप इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं तो पर जाएं, नोटिफिकेशन पढ़ें और आवेदन शुरू करें। अपने आत्मविश्वास के साथ और सही तैयारी से आप सफलता प्राप्त कर सकते/ सकती हैं।

आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

RRB ALP भर्ती 2025 के लिए पात्रता क्या है?

उत्तर : 10वीं पास, ITI डिप्लोमा (फिटर, इलेक्ट्रीशियन, आदि), या इंजीनियरिंग डिप्लोमा। आयु 18-30 वर्ष।

रेलवे एएलपी में आवेदन की अंतिम तिथि कब है?

उत्तर : 11 मई 2025।

RRB ALP 2025 CBT 2 का शेड्यूल कब जारी होगा?

उत्तर : CBT 1 परीक्षा सम्पन्न होने के बाद ही सफल उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा कराई जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

अपना प्रश्न पूछें या सलाह दें