UPSSSC Technical Assistant Group C Online Form 2024 : उ० प्र० अ० से० च० आयोग के अंतर्गत समूह ग के पदों पर निकली बम्पर भर्ती

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

UPSSSC 07-Exam Notification 2024 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से एक और नई भर्ती को लेकर अधिसूचना जारी की गई है जिसमें UPSSSC Technical Assistant Group C Recruitment 2024 के तहत कृषि निदेशक, कृषि विभाग उत्तर प्रदेश के नियंत्रण में प्राविधिक सहायक समूह ‘ग’ के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार इसमें रुचि रखते हैं, वे सभी इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकरियों को यहाँ पढ़ें।

UPSSSC Technical Assistant Group C Recruitment 2024

UP Technical Assistant Group C Recruitment Online Form 2024

जैसा कि UPSSSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कृषि विभाग के अंतर्गत Technical Assistant (Group C) पद के लिए रिक्तियों की घोषणा की है और इसके तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 मई 2024 से शुरू हो चुकी है जो 31 मई 2024 तक जारी रहेगी। इस भर्ती में रुचि रखने वाले और पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

UPSSSC Technical Assistant Recruitment 2024 Overview

भर्ती का नामUP Technical Assistant Group C Recruitment 2024
द्वारा संचालितउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission)
पदों की संख्या3446
Advt. No.07-Exam/2024
आवेदन (कब से कब तक) 01/04/2024 – 31/05/2024
आवेदन शुल्कGEN/ OBC/ EWS वर्ग के लिए 25 रु.
SC/ ST/ PH (दिव्यांग) वर्ग के लिए 25 रु.
*फी पेमेंट के लिए SBI I Collect या E चालान का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
भर्ती प्रक्रियालिखित परीक्षा (Main Exam) : उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित किए गए केन्द्रों पर जाकर लिखित परीक्षा में बैठना होगा।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) : लिखित परीक्षा में पास होकर चयनित उम्मीदवारों को पात्रता की पुष्टि के लिए दस्तावेज सत्यापित करने होंगे।

उ० प्र० प्राविधिक सहायक समूह ग भर्ती 2024 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू : 01/05/2024
  • ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि : 31/05/2024
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 31/05/2024
  • आवेदन फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख : 07 जून 2024
  • एडमिट कार्ड : परीक्षा से पहले
  • परीक्षा की तिथि : अभी घोषित नहीं

नोट – माननीय उच्चतम न्यायलय के आदेश पर लेटरल एंट्री के तहत 2348 प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए TPET रजिस्ट्रेशन करके पंजीकरण संख्या उत्पन्न करने का लिंक सक्रिय किया गया था, जिसके लिए 20 अप्रैल 2024 आखिरी तारीख थी। पूरी जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें..

UPSSSC Technical Assistant Group C Recruitment 2024 Eligibility Criteria

उत्तर प्रदेश प्राविधिक सहायक (कृषि) समूह ग के पदों पर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड हैं..

आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु- 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष
  • UPSSSC Technical Assistant Group C Recruitment 2024 Rules के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट

शैक्षिक योग्यता (Qualification)

  • UPSSSC PET 2023 स्कोर कार्ड
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि (Agriculture)/ बागवानी (Horticulture)/ वानिकी (Forestry) में स्नातक (Bachelor) की डिग्री या Agriculture Engineering से B. Tech

*विस्तृत जानकारी के लिए full notification पढ़ सकते/ सकती हैं। इसके लिए नीचे दिये गए लिंक पर जाएं-

for UPSSSC AGTA Group C Recruitment 2024 notification – Click Here..

RPF SI Syllabus PDF, सब-इंस्पेक्टर परीक्षा में कहाँ से पूछे जाएंगे सवाल ?

UPSSSC Technical Assistant Group C Recruitment 2024 Vacancy Details

इस भर्ती के अंतर्गत पदों की संख्या वर्गों के आधार पर अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं जो कुल मिलाकर 3446 हैं। इसे आप नीचे दिये गए टेबल के जरिये अच्छी तरह से समझ सकते/ सकती हैं,

पद का नामपदों की संख्या
प्राविधिक सहायक समूह ग
(Technical Assistant Group C)
– GEN वर्ग के लिए 1813
– OBC वर्ग के लिए 629
– EWS वर्ग के लिए 344
– SC वर्ग के लिए 509
– ST वर्ग के लिए 151
कुल 3446

यूपी तकनीकी सहायक भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन

UPSSSC Technical Assistant Group C Recruitment 2024 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिये गए निर्देशों को पढ़ें। (*इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस फॉर्म को केवल वही अभ्यर्थी भर सकते हैं जिन्होंने आयोग द्वारा 2023 में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा PET 2023 दिया है उनके पास स्कोर कार्ड है। आवेदन करते समय आपको ये निर्देश दिखाई देंगे)

  • UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Live Advertisements टैब के अंतर्गत Direct Recruitment under Advt. No: 07-EXAM/2024 start from 01/05/2024 लिंक पर जाएं।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आप आवेदन से जुड़े पेज पर आ जाएंगे, जहाँ पर आपको Apply बटन पर जाना है।
  • Apply बटन पर जाते ही आपकी स्क्रीन पर कुछ निर्देशों के साथ Technical Assistant Group C की सूची दिखाई देगी, जिसमें आवेदन हेतु आगे बढ़ें के लिए Submit Application बटन पर जाएं।
  • ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर एक और पेज खुल जाएगा, जिसमें आवेदन से पहले कुछ विशेष निर्देश दिए होंगे। यदि आप दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं तो निर्देशों को पढ़ते हुए नीचे स्क्रॉल करें जहाँ पर सामान्य घोषणा को स्वीकार करते हुए चेक बॉक्स पर टिक करें और I Agree पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने पर एक बार फिर से नया पेज खुले जाएगा जिसमें आपको लॉगिन करने के लिए दो विकल्प दिखाई देंगे अपनी पर्सनल डिटेल्स के साथ जाना चाहें तो Through Personal Details पर टिक करें या फिर OTP के साथ जाना चाहें तो Through OTP पर टिक करें और Clear बटन पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर, आपने जिस भी विकल्प का चयन किया है उसके आधार पर अपना विवरण दर्ज करें और पोर्टल पर लॉगिन हो जाएं।
  • चूंकि आपने PET 2023 में सम्मिलित होकर प्रारंभिक परीक्षा के लिए पहले ही अप्लाई कर रखा है इसलिए आपकी पूरी डिटेल्स खुद ही दिखाई पड़ जाएगी।
  • आप अपनी आवश्यकता अनुसार आवेदन फोरम में नए विवरणों को अपडेट कर सकते हैं या फिर किसी त्रुटि को सुधार सकते हैं और शुल्क भुगतान के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
  • अपने वर्ग के आधार पर निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और यदि दस्तावेज लागू हों तो उन्हें अपलोड करें और फाइनल Submit कर दें।
  • इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। आप चाहें तो भविष्य के संदर्भ में UPSSSC Technical Assistant Group C Recruitment 2024 का आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते/ सकती हैं।

Important Links

UPSSSC की आधिकारिक लिंक पर जाने के लिएयहाँ पर क्लिक/ टैप करें
HindiMain होम पेज पर जाने के लिएयहाँ पर क्लिक/ टैप करें

*UPSSSC Technical Assistant Group C Recruitment 2024 का फॉर्म भरने से पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें। हालांकि नोटिफिकेशन का लिंक हमने इस पोस्ट में भी दे रखा है। आप चाहें तो वहाँ से भी डायरेक्ट जा सकते/ सकती हैं।

“हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं..”

धन्यवाद!

अपना प्रश्न पूछें या सलाह दें