UPSSSC Mandi Parishad Sachiv Online Form 2024 : उ० प्र० मंडी परिषद सचिव ग्रेड 2 के लिए निकली भर्ती

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

UP Mandi Parishad Secretary Job Notification 2024 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से एक और नई भर्ती को लेकर अधिसूचना जारी की गई है जिसमें UPSSSC Mandi Parishad Sachiv Class 3 Grade II के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में रुचि रखते हैं और पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, वे सभी इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकरियों को यहाँ पढ़ें।

UPSSSC Mandi Parishad Sachiv

UP Mandi Parishad Secretary Grade II Recruitment Online Form 2024

चूंकि UPSSSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए मंडी परिषद के अंतर्गत सचिव पद (ग्रेड 2) के लिए रिक्तियों की घोषणा कर दी है, इसलिए भर्ती के तहत निर्धारित तिथि 24 अप्रैल 2024 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 24 मई 2024 तक जारी रहेगी। इस भर्ती में रुचि रखने वाले और पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

UPSSSC Mandi Parishad Sachiv Recruitment 2024 Overview

भर्ती का नामU.P. Mandi Parishad Secretary Class – III Grade – II (Sachiv Grade 2) Recruitment 2024
द्वारा संचालितउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission)
पदों की संख्या134
Advt. No.06-Exam/2024
आवेदन (कब से कब तक) 24/04/2024 – 24/05/2024
आवेदन शुल्कGEN/ OBC/ EWS वर्ग के लिए 25 रु.
SC/ ST/ PH (दिव्यांग) वर्ग के लिए 25 रु.
*फी पेमेंट के लिए SBI I Collect या E चालान का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
सैलरी/ Pay Scale9300 रु. से 34800 रु. प्रतिमाह

भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा के लिए निकली वैकेंसी

यूपी मंडी परिषद सचिव ग्रेड 2 भर्ती 2024 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू : 24/04/2024
  • ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि : 24/05/2024
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 24/05/2024
  • आवेदन फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख : 31 मई 2024
  • एडमिट कार्ड : परीक्षा से पहले
  • परीक्षा की तिथि : अभी घोषित नहीं

UP Mandi Parishad Secretary Grade II Recruitment 2024 Eligibility Criteria

उत्तर प्रदेश मंडी परिषद सचिव ग्रेड 2 के पदों पर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड हैं..

आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु- 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष
  • UPSSSC Mandi Parishad Sachiv Grade II Recruitment 2024 Rules के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट

शैक्षिक योग्यता (Qualification)

  • UPSSSC PET 2023 स्कोर कार्ड।
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर, एग्रीकल्चरल मार्केटिंग, साइंस, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स या एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स में बैचलर की डिग्री।

*विस्तृत जानकारी के लिए full notification पढ़ सकते/ सकती हैं। इसके लिए नीचे दिये गए लिंक पर जाएं-

for UPSSSC UP Mandi Parishad Grade – II Recruitment 2024 notification – Click Here..

UPSSSC Mandi Parishad Sachiv Grade II 2024 Vacancy Details

इस भर्ती के अंतर्गत पदों की संख्या वर्गों के आधार पर अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं जो कुल मिलाकर 134 हैं। इसे आप नीचे दिये टेबल के जरिये अच्छी तरह से समझ सकते/ सकती हैं,

पद का नामपदों की संख्या
मंडी परिषद सचिव ग्रेड 2
(Mandi Parishad Secretary Grade II)
– GEN वर्ग के लिए 54
– OBC वर्ग के लिए 37
– SC वर्ग के लिए 28
– EWS वर्ग के लिए 13
– ST वर्ग के लिए 02

12वीं पास के लिए SSC में 3712 पदों पर निकली भर्ती, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश मंडी परिषद सचिव ग्रेड 2 भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन

UPSSSC Mandi Parishad Sachiv के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिये गए निर्देशों को पढ़ें। (*इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस फॉर्म को केवल वही अभ्यर्थी भर सकते हैं जिन्होंने आयोग द्वारा 2023 में आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा – PET 2023 दिया है, उनके पास स्कोर कार्ड है। आवेदन करते समय आपको ये निर्देश दिखाई देंगे)

  • UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Live Advertisements टैब के अंतर्गत Direct Recruitment under Advt. No: 06-EXAM/2024 start from 24/04/2024 लिंक पर जाएं।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आप आवेदन से जुड़े पेज पर आ जाएंगे, जहाँ पर आपको Apply बटन पर जाना है।
  • Apply बटन पर जाते ही आपकी स्क्रीन पर कुछ निर्देशों के साथ UPSSSC Mandi Parishad Secretary Grade II Recruitment की सूची दिखाई देगी, जिसमें आवेदन हेतु आगे बढ़ें के लिए Submit Application बटन पर जाएं।
  • ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर एक और पेज खुल जाएगा, जिसमें आवेदन से पहले कुछ विशेष निर्देश दिए होंगे। यदि आप दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं तो निर्देशों को पढ़ते हुए नीचे स्क्रॉल करें जहाँ पर सामान्य घोषणा को स्वीकार करते हुए चेक बॉक्स पर टिक करें और I Agree पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने पर एक बार फिर से नया पेज खुले जाएगा जिसमें आपको लॉगिन करने के लिए दो विकल्प दिखाई देंगे अपनी पर्सनल डिटेल्स के साथ जाना चाहें तो Through Personal Details पर टिक करें या फिर OTP के साथ जाना चाहें तो Through OTP पर टिक करें और Clear बटन पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर, आपने जिस भी विकल्प का चयन किया है उसके आधार पर अपना विवरण दर्ज करें और पोर्टल पर लॉगिन हो जाएं।
  • चूंकि आपने PET 2023 में सम्मिलित होकर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए पहले ही अप्लाई कर रखा है इसलिए आपकी पूरी डिटेल्स खुद ही दिखाई पड़ जाएगी।
  • आप अपनी आवश्यकता अनुसार आवेदन फॉर्म में नए विवरणों को अपडेट कर सकते हैं या फिर किसी त्रुटि को सुधार सकते हैं और शुल्क भुगतान के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
  • अपने वर्ग के आधार पर निर्धारित शुल्क का भुगतान (proceed to pay) करें और यदि दस्तावेज लागू हों तो उन्हें अपलोड करें और फाइनल Submit कर दें।
  • इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। आप चाहें तो भविष्य के संदर्भ में UP Mandi Parishad Sachiv 2024 का आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते/ सकती हैं।

also read-

*UPSSSC Mandi Parishad Sachiv Bharti2024 का फॉर्म भरने से पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें। हालांकि नोटिफिकेशन का लिंक हमने इस पोस्ट में भी दे रखा है। आप चाहें तो वहाँ से भी डायरेक्ट जा सकते/ सकती हैं।

धन्यवाद!

अपना प्रश्न पूछें या सलाह दें