UPSC One Time Registration Online Form 2022 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने One Time Registration (OTR) 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार (महिला/ पुरुष) यूपीएससी द्वारा आयोजित किसी भी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और समय-समय पर ऑनलाइन आवेदन करते हैं, UPSC OTR पंजीकरण की मदद से, उम्मीदवार का 70% समय बचेगा। इस एक बार के पंजीकरण से उम्मीदवारों को अपना पूरा विवरण एक ही बार भरना होगा, जोकि भविष्य में किसी भी भर्ती के लिए तुरंत उपयोग में लाया जा सकेगा, यानि यूपीएससी द्वारा जारी किसी भी भर्ती में बार-बार विवरण भरने की अवश्यकता नहीं होगी।
UPSC One Time Registration Online Form 2022 के लिए आवेदन/ पंजीकरण 18 अगस्त 2022 से शुरू किया गया है। सभी उम्मीदवार जो यूपीएससी द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा जैसे NDA, CDS, सिविल सेवा, CMS, इंजीनियरिंग सेवा, IAS, IFS,आदि के लिए आवेदन करना चाहते हैं, अब उन्हें पहले UPSC OTR के तहत पंजीकरण करना होगा।
UPSC OTR Online Form 2022 Overview
आवेदन का नाम | UPSC One Time Registration Online Form 2022 |
प्राधिकरण का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission – UPSC) |
ऑनलाइन आवेदन की जारी तिथि | 18 अगस्त 2022 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | NA |
आवेदन शुल्क | कोई राशि नहीं |
आधिकारिक वेबसाइट | upsc.gov.in |
Eligibility Criteria for UPSC OTR
- जो भविष्य में यूपीएससी की किसी भी भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन जरूरी है। इस पंजीकरण की मदद से, उम्मीदवार को आवेदन करते समय बहुत समय की बचत होगी, भविष्य में जारी किसी भी यूपीएससी भर्ती में पूर्ण रूप से ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
- UPSC OTR पंजीकरण में कोई आयु सीमा नहीं।
How to fill UPSC One Time Registration Online Form 2022
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) दिनांक 18/08/2022 से एकमुश्त पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर रहा है। ऑनलाइन पंजीकृत करने के लिए नीचे दिये गए चरणों का पालन।
- चरण 1 : उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट upsconline.nic.in या इस लेख में दिये गए direct link पर जाएं।
- चरण 2 : New Registration टैब पर क्लिक करें।
- चरण 3 : अपना आवश्यक विवरण भरें : नाम, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और हाईस्कूल (class 10) रोल नंबर।
- चरण 4 : अपना OTR प्रोफाइल विवरण सत्यापित करें और पंजीकरण जमा करें।
- चरण 5: उम्मीदवार के पंजीकृत email और पंजीकृत mobile no. पर एक OTP प्राप्त होगा, उसे दर्ज करना होगा।
- चरण 6 : पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, उम्मीदवार को स्क्रीन पर OTR ID दिखाई देगी। भविष्य के लिए आप इसका प्रिंट और स्क्रीन शॉट ले सकते हैं।
- चरण 7 : अब उम्मीदवार को LOGIN करना होगा, जिसके लिए उम्मीदवार को अपना मोबाइल नंबर / ईमेल या OTR ID दर्ज करना होगा, साथ ही एक OTP भी दर्ज करना होगा जो पंजीकृत ईमेल और मोबाइल पर प्राप्त होगा।
- चरण 8: UPSC OTR ID Password बदलें।
इस प्रकार उम्मीदवार की यूपीएससी ओटीआर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। अब जो भी कोई नया आवेदन आता है, उम्मीदवार (महिला/ पुरुष) उसी से आवेदन कर सकेंगे, उसी से पुराने भरने वाले आवेदन का History भी प्राप्त कर सकता है। इसके आलवा अधिक जानकारी के लिए UPSC OTR से जुड़ी अधिसूचना पढ़ सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
Some Important Links
ऑनलाइन आवेदन | CLICK HERE ⬅ |
Download Notification | CLICK HERE ⬅ |
UPSC Official Website | CLICK HERE ⬅ |
HindiMain Home पर जाएं | CLICK HERE ⬅ |
नोट – सरकारी जॉब, प्राइवेट जॉब, आउट सोर्सिंग जॉब, सरकारी रिज़ल्ट, एडमिट कार्ड व अन्य जॉब से संबन्धित सभी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए नीचे दिये गए WhatsApp Group, Telegram Group, Facebook Page से जुड़ें
Facebook Page से जुड़ें | CLICK HERE ⬅ |
WhatsApp Group से जुड़ें | CLICK HERE ⬅ |
Telegram Channel से जुड़ें | CLICK HERE ⬅ |
Other Latest Jobs/ Exams
UPSC One Time Registration FAQs
1- UPSC One Time Registration किन लोगों के लिए आवश्यक है?
उत्तर- जो भी उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा भर्ती परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे हैं, और इसके लिए आवेदन करते हैं।
2- UPSC OTR प्रक्रिया के क्या लाभ हैं?
उत्तर- UPSC OTR पंजीकरण की मदद से, उम्मीदवार का 70% समय बचेगा, इस एक बार के पंजीकरण में दिया गया विवरण UPSC द्वारा भविष्य में जारी किसी भी भर्ती के लिए उपयोगी हो होगा। चूंकि हर भर्ती में अपना पूरा विवरण भरना पड़ता है।
3- UPSC One Time Registration कैसे करें?
उत्तर- ऊपर दिये गए निर्देशों का पालन करें।
अन्य पढ़ें 👇
- श्रुति शर्मा का जीवन परिचय | Biography of Shruti Sharma in Hindi | UPSC Topper 2021
- Top 10 Most Popular Youtubers in India : ऐसे यूट्यूबर्स जिनके हर एक वीडियो पर लाखों में views आते हैं
- Technology Facts in Hindi : तकनीकी या प्रौद्योगिकी से जुड़े रोचक तथ्य
प्रिय दोस्तों, इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद! जिसके माध्यम से हमने ‘UPSC One Time Registration Online Form 2022’ के विषय में जानकारी साझा की। आशा है कि इससे संबन्धित जानकारी आप तक पहुंची हो। इस पोस्ट को शेयर जरूर करें ताकि अन्य भी इस जानकारी से अवगत हो सकें। और ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए आपके अपने ब्लॉग HindiMain.co.in को subscribe करें। लेख में दी गई जानकारी का मुख्य स्रोत ऑनलाइन माध्यम है और हमारा प्रयास कि आप तक सही जानकारी पहुंचे। आप किसी भी पुष्टि के लिए जानकारी से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जाएं ।
हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं!