Current Education Minister of India 2023, भारत के शिक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं ? Bharat Ke Shiksha Mantri Kaun Hai, 1947 से लेकर 2023 तक के सभी शिक्षा मंत्रियों की सूची, List of All Education Ministers of India..
किसी भी देश के विकास में शिक्षा और शिक्षित लोगों की बड़ी भूमिका होती है। हमारे देश में भी वेदों के काल से लेकर वर्तमान काल तक शिक्षा को अधिक महत्व दिया गया है। यही कारण है कि आज के भारत में शिक्षा से जुड़ा मंत्रालय भी चलता है जिसकी नींव आजादी के समय ही रखी गई थी। इस लेख में हम वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री कौन हैं और उनके बारे में जानेंगे साथ ही भारत की स्वतन्त्रता से लेकर अब तक अलग-अलग समय में रहे सभी शिक्षा मंत्रियों का भी जिक्र करेंगे।
भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री कौन हैं (Who is the current Minister of Education) ?
वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री का नाम श्री धर्मेंद्र प्रधान है। उन्होंने अपना यह कार्यभार 7 जुलाई 2021 को शपथ ग्रहण के साथ संभाला था, जब देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुछ फेरबदल किए थे। उसके पहले शिक्षा मंत्री के पद पर डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ मौजूद थे, जब देश की नई शिक्षा नीति के घोषित की गई थी। उनके हटते ही 33वें शिक्षा मंत्री के रूप में यह पदभार धर्मेंद्र प्रधान को सौंपा गया था।
भारत के शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के बारे में
पूरा नाम | श्री धर्मेन्द्र प्रधान |
पद | वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री |
जन्म तिथि और स्थान | 26 जून 1969, तालचेर, उड़ीसा (भारत) |
माता-पिता का नाम | बसंता मंजरी-देबेंद्र प्रधान |
सम्बंधित पार्टी | भारतीय जनता पार्टी (BJP) |
ईमेल आईडी | [email protected] |
धर्मेंद्र प्रधान का एक पॉलीटिशियन, भारत के वर्तमान सत्ता पार्टी ‘BJP’ के सदस्य हैं और वह संसद के राज्यसभा में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले वह बिहार राज्य से भी राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। BJP कार्यकाल में रहते हुए उन्होंने पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस और स्टील मंत्रालय के पद पर भी काम किया है। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय में रहते हुए विस्तृत ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ को सफल बनाने में पीएम द्वारा प्रधान की सराहना की गई थी और उन्हें Ujjwala Man नाम से भी जाना गया।
26 जून 1969 को उड़ीसा राज्य के तालचेर जिले में जन्में धर्मेंद्र प्रधान के पिता देबेंद्र प्रधान भी वाजपेयी सरकार में भारत के शिक्षा मंत्री आरएच चुके हैं। धर्मेंद्र ने भुवनेश्वर शहर के उत्कल महाविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया और अपने कॉलेज के दिनों में ही ये एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता और छात्र संघ के प्रेसिडेंट भी रहे। आगे चलकर उनका जुड़ाव राजनीति से हुआ और 1998 में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के सदस्य बन गए। भाजपा में ही रहते हुए उन्होंने 2004 में बिहार के देवगढ़ लोक सभा सीट से चुनाव जीता था।
सुरों की कोकिला लता मंगेशकर के बारे में जानें यहाँ पर
भारत के सभी शिक्षा मंत्रियों की सूची 1947-2023 (List of All Education Ministers of India)
क्र.सं. | शिक्षा मंत्रियों के नाम | कब से बने | कब तक रहे |
---|---|---|---|
1 | मौलाना अबुल कलाम आज़ाद | 15 अगस्त 1947 | 22 जनवरी 1958 |
2 | डॉ. के. एल. श्रीमली (राज्य मंत्री) | 22 जनवरी 1958 | 31 अगस्त 1963 |
3 | हुमायूं कबीर | 01 सितम्बर 1963 | 21 नवम्बर 1963 |
4 | एम. सी. सी. छागला | 21 नवम्बर 1963 | 13 नवम्बर 1966 |
5 | फखरुद्दीन अली अहमद | 14 नवम्बर 1966 | 13 मार्च 1967 |
6 | डॉ. त्रिगुण सेन | 16 मार्च 1967 | 14 फरवरी 1969 |
7 | डा. वी. के आर. वी. राव | 14 फरवरी 1969 | 18 मार्च 1971 |
8 | सिद्धार्थ शंकर रे | 18 मार्च 1975 | 20 मार्च 1972 |
9 | प्रो. एस. नूरुल हसन (राज्य मंत्री) | 24 मार्च 1972 | 24 मार्च 1977 |
10 | प्रो. प्रताप चंद्र चंदर | 26 मार्च 1977 | 28 जुलाई 1979 |
11 | डॉ. करन सिंह | 30 जुलाई 1979 | 14 जनवरी 1980 |
12 | बी. शंकरंद | 14 जनवरी 1980 | 17 अक्टूबर 1980 |
13 | एस.बी. चव्हाण | 17 अक्टूबर 1980 | 08 अगस्त 1981 |
14 | शीला कौल (राज्य मंत्री) | 10 अगस्त 1981 | 31 दिसम्बर 1984 |
15 | के.सी. पंत | 31 दिसम्बर 1984 | 25 सितम्बर 1985 |
16 | पी. वी. नरसिंह राव (प्रधानमंत्री) | 25 सितम्बर 1985 | 25 जून 1988 |
17 | पी. शिव शंकर | 25 जून 1988 | 02 दिसम्बर 1989 |
18 | वी.पी. सिंह (प्रधानमंत्री) | 02 दिसम्बर 1989 | 10 नवम्बर 1990 |
19 | राजमंगल पांडे | 21 नवम्बर 1990 | 21 जून 1991 |
20 | अर्जुन सिंह | 23 जून 1991 | 24 दिसम्बर 1994 |
21 | पी. वी. नरसिंह राव (प्रधानमंत्री) | 25 दिसम्बर 1994 | 09 फरवरी 1995 |
22 | माधवराव सिंधिया | 10 फरवरी 1995 | 17 जनवरी 1996 |
23 | पी. वी. नरसिंह राव (प्रधानमंत्री) | 17 जनवरी 1996 | 16 मई 1996 |
24 | अटल बिहारी वाजपेयी (प्रधानमंत्री) | 16 मई 1996 | 01 जून 1996 |
25 | एस. आर. बोम्मई | 05 जून 1996 | 19 मार्च 1998 |
26 | डॉ. मुरली मनोहर जोशी | 19 मार्च 1998 | 21 मई 2004 |
27 | अर्जुन सिंह | 22 मई 2004 | 22 मई 2009 |
28 | श्री कपिल सिब्बल | 22 मई 2009 | 28 अक्टूबर 2012 |
29 | एम.एम. पल्लम राजू | 29 अक्टूबर 2012 | 25 मई 2014 |
30 | स्मृति ईरानी | 26 मई 2014 | 05 जुलाई 2016 |
31 | प्रकाश जावडेकर | 05 जुलाई 2016 | 30 मई 2019 |
32 | रमेश पोखरियाल | 30 मई 2019 | 07 जुलाई 2021 |
33 | श्री धर्मेंद्र प्रधान | 07 जुलाई 2021 | वर्तमान में |
Bharat ke Shiksha Mantri Related FAQs
1-) वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री कौन हैं ?
उत्तर : श्री धर्मेंद्र प्रधान, जिन्होंने 07 जुलाई 2021 को वर्तमान प्रधानमंत्री के केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुछ फेरबदल के बाद शपथ लिया था। वह देश के मानव संसाधन विकास मंत्री भी हैं और भारत की नई शिक्षा नीति के मुताबिक देश के मानव संसाधन विकास मंत्री का नाम व्यापक शिक्षा मंत्री होगा।
2-) देश में शिक्षा मंत्री की क्या ज़िम्मेदारी होती है ?
उत्तर : भारत के शिक्षा मंत्री की कुछ विशेष जिम्मेदारियाँ हैं,
– देश की शिक्षा की व्यवस्था देना,
– शिक्षा से जुडी स्कीम को कार्यान्वित करना और उनकी देखरेख करना
– देश के सभी नागरिकों की शिक्षा सुनिश्चित करना और साक्षरता में वृद्धि के प्रयास करना
– देश में शिक्षा को और गुणवत्तावान करने के कार्य/ योजनाएँ लाना,
– सरकार की संक्षिप्त शिक्षा तय करने वाली योजनाएँ बनाना।
3-) भारत देश के पहले शिक्षा मंत्री कौन थे ?
उत्तर : मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (कार्यकाल- 15 अगस्त 1947 से 22 जनवरी 1958 तक)