भारत में महारत्न और नवरत्न कंपनियों की सूची | Maharatna & Navratna Companies in India 2023 Updated Download PDF

भारत में महारत्न और नवरत्न कंपनियों की सूची

भारत में महारत्न कंपनियों की संख्या कितनी है ? वर्तमान में नवरत्न कंपनियों की संख्या कितनी है ? Bhaarat mein Maharatna aur Navratna kampaniyan, भारत में महारत्न और नवरत्न कंपनियों की सूची, Latest Maharatna & …

Read more

Buddha Quotes in Hindi 2023 : बुद्ध के अनमोल विचार | Inspirational & Motivational Budhha

Buddha Quotes in Hindi

बुद्ध के अनमोल वचन | Buddha Quotes in Hindi | गौतम बुद्ध के विचार | Buddha Purnima Quotes | बुद्ध पुर्णिमा पर शुभेक्षाएँ बुद्ध पूर्णिमा क्यों मनाया जाता है? शांति के अग्रदूत और प्रेरणा के …

Read more

Happy Mothers Day Quotes in Hindi 2023 : मातृ दिवस पर अनमोल कथन और सुविचार

Mothers Day quotes 2023

मदर्स डे अनमोल कथन और सुविचार, Mothers Day Quotes in Hindi, मातृ दिवस उद्धरण, Thoughts on Mother’s Day Hindi, मदर्स डे कोट्स ‘माँ’ एक ऐसा शब्द है जो खुद में पूरी दुनिया को समाहित करता …

Read more

Top 10 Happiest Country in the world 2023 : इन देशों में लोग रहते हैं तनाव से दूर

Top 10 Happiest Country in the world

प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को, अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस (International Day of Happiness) के उपलक्ष पर UN Sustainable Development Solutions Network  द्वारा विश्व खुशहाली रिपोर्ट (World Happiness Report) जारी किया जाता है। इस रिपोर्ट ने दुनिया के सबसे खुशहाल देशों को निर्धारित करने के लिए सांख्यिकीय विश्लेषण का उपयोग किया है। अपने 2023 अपडेट में, रिपोर्ट ने निष्कर्ष निकाला कि फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है। साथ ही कई देशों ने अपने पुराने स्थान को खोया तो किसी ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया। दोस्तों, इस लेख में हम विश्व में शीर्ष 10 खुशहाल देश (Top 10 Happiest Country in The World 2023) के बारे में चर्चा करेंगे। साथ में यह भी जानेंगे कि भारत और इसके पड़ोसी देश की स्थिति क्या है?

Top 10 Happiest Country in the world

अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस (International Day of Happiness)

खुशी के अंतर्राष्ट्रीय दिवस की स्थापना वर्ष 2012 में खुशहाली पर, संयुक्त राष्ट्र के पहले सम्मेलन में की गई थी। 20 मार्च 2013 को, पहली बार अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस मनाया गया। इस दिन को स्थापित करने और मनाने के पीछे का विचार यह था कि केवल आर्थिक प्रगति और विकास ही सब कुछ नहीं होता बल्कि सुख और कल्याण को भी समान प्राथमिकता दी जानी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने लोगों को स्वस्थ और बेहतर जीवन जीने में मदद करने के लिए 17 सतत विकास लक्ष्यों को सूचीबद्ध करना शुरू किया और इसी आधार पर वर्ष 2015 से विश्व खुशहाली रिपोर्ट की शुरुआत हुई, जिसमें प्रत्येक वर्ष दुनिया के विभिन्न देशों पर survey कर, उन्हें खुशहाल देशों की सूची में स्थान दिया जाने लगा।

विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2023 (World Happiness Report 2023)

इस वर्ष, विश्व खुशहाली रिपोर्ट (WHR) का 11वाँ संस्करण है। यह रिपोर्ट मुख्य रूप से गैलप वर्ल्ड पोल (Gallup World Poll) के डेटा का उपयोग करती है। दुनिया के सबसे खुशहाल देश का निर्धारण करने के लिए, शोधकर्ताओं ने पिछले तीन वर्षों के लिए 137 देशों के व्यापक गैलप वर्ल्ड पोल का विश्लेषण किया। जिसमें विशेष रूप से छह विशेष श्रेणियों में प्रदर्शन की निगरानी की जाती है-

  • देश के प्रति व्यक्ति की GDP (सकल घरेलू उत्पाद),
  • सामाजिक समर्थन (Social Support),
  • स्वस्थ जीवन की प्रत्याशा (Life Expectancy),
  • अपने स्वयं के जीवन विकल्प बनाने की स्वतंत्रता (Perceived Freedom),
  • सामान्य आबादी की उदारता (Trust) और
  • आंतरिक व बाहरी भ्रष्टाचार के स्तर की धारणा (Corruption)।

इन छह मापदंडों के औसत के आधार पर रिपोर्ट में शामिल देशों को 0 से 10 के बीच अंक प्रदान किया गया है और उन का स्थान निर्धारित किया गया है।

list of Top 10 Happiest Country in The World 2023

पिछले कुछ वर्षों में Corona Virus के चलते बहुत कुछ बदलाव हुए लेकिन विश्व में शीर्ष 10 खुशहाल देश (Top 10 Happiest Country in The World) की सूची में इस वर्ष भी ज़्यादातर वही देश शामिल हैं जो पिछले वर्ष के रिपोर्ट में शामिल थे, इनमें से कुछ देशों के स्थान में अंतर जरूर हुआ है। आइये जानते हैं उन देशों के बारे में-

#10 न्यूज़ीलैंड (New Zealand)

Top 10 Happiest Country in the world 2023 : इन देशों में लोग रहते हैं तनाव से दूर

राजधानी- वेलिंगटन (Wellington) जनसंख्या (2022 अनुमानित)- 48,98,205

खुशहाल अंक(Happiness Score)- 7.095

पिछली बार (2022) का स्थान (rank) – 8वाँ (7.307)

दुनिया के दस सबसे खुशहाल देशों में न्यूज़ीलैंड देश ने इस बार 10वीं रैंक प्राप्त की है। जिसने पिछली बार इस स्थान पर रहे ऑस्ट्रिया के स्थान को हासिल किया (ऑस्ट्रिया इस बार के रिपोर्ट में 11वें स्थान पर खिसक गया है)। इस देश के लिए रिपोर्ट के सभी मापदंड लगभग समान हैं जिससे इसे एक बेहतर स्थान प्राप्त होता है। इस देश की सरकार भी नागरिकों के जीवन को उत्कृष्ट और समृद्ध बनाने के लिए सदैव तत्पर रहती है। यहाँ की सरकार ने नीति निर्माण के इतिहास में पहला वेलबींग बजट लांच किया जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि आवास में सुधार, ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कटौती और गरीबी कम करने जैसे उद्देश्यों पर विचार किया गया।

#9 लक्ज़ेम्बर्ग (Luxembourg)

Top 10 Happiest Country in the world 2023 : इन देशों में लोग रहते हैं तनाव से दूर

राजधानी- लक्ज़ेम्बर्ग सिटी (Luxembourg City) जनसंख्या (2022 अनुमानित)- 6,60,500

खुशहाल अंक(Happiness Score)- 7.097

पिछली बार (2022) का स्थान (rank) – 6वाँ ( 7.400)

यूरोप का एक छोटा सा देश जो दुनिया के सबसे धनी देशों में गिना जाता है, खुशहाल देशों की इस सूची में वह 9वें स्थान पर है। हालांकि पिछली बार यह देश इस इंडेक्स में छठे पायदन पर था।

यह पढ़ें 👉 Top 10 Richest City in India : भारत के ये शहर हैं इकॉनमी के मामले में सबसे आगे

#8 स्विट्ज़रलैंड (Switzerland)

Top 10 Happiest Country in the world 2023 : इन देशों में लोग रहते हैं तनाव से दूर

राजधानी- बर्न (Bern) जनसंख्या (2022 अनुमानित)- 87,73,635

खुशहाल अंक(Happiness Score)- 7.240

पिछली बार (2022) का स्थान (rank) – 4वाँ ( 7.480

पिछली बार की सूची में चौथे स्थान पर रहने वाला देश स्विट्ज़रलैंड वर्तमान में छठे स्थान पर है स्विट्ज़रलैंड अमन और शांति का हमेशा से ही पक्षधर रहा है जो इस देश को और भी समृद्ध व उत्कृष्ट बनाता है यहाँ के लोग स्वस्थ आहार और स्वस्थ शरीर के प्रति संवेदनशील रहते हैं और जिससे इस देश में मोटापे की दर सबसे कम है यही कारण इस देश में स्वस्थ जीवन की प्रत्याशा को अधिक करता है

#7 नॉर्वे (Norway)

Top 10 Happiest Country in The World

राजधानी- ओस्लो (Oslo) जनसंख्या (2022 अनुमानित)- 55,11,370

खुशहाल अंक(Happiness Score)- 7.315

पिछली बार (2022) का स्थान (rank)- तीसरे (7.554)

Top 10 Happiest Country in The World की सूची में नॉर्वे की रैंक चार स्थान नीचे खिसक आई है और अब यह सातवें स्थान पर काबिज है। यहाँ की मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, मुफ्त शिक्षा, उच्च साक्षरता दर उदार बेरोजगारी लाभ और पेंशन लाभ; इसके अलावा लोगों की कम आय पर भी संतुष्टि,न के बराबर लिंग असमानता,अपनी नौकरी से संतुष्ट और चुने हुए अधिकारियों पर भरोसा आदि बातें इस देश को और भी उत्कृष्ट बनाती है। भले ही इस देश के पायदान में उतार चढ़ाव होता रहा हो लेकिन पिछले कई वर्षों से शीर्ष 10 खुशहाल देशों में नॉर्वे का नाम बरकरार है।

#6 स्वीडन (Sweden)

Top 10 Happiest Country in the world 2023 : इन देशों में लोग रहते हैं तनाव से दूर

राजधानी- स्टॉकहोम (Stockholm) जनसंख्या (2022 अनुमानित)- 1,02,18,970

खुशहाल अंक(Happiness Score)- 7.395

पिछली (2022) का स्थान (rank)- छठवाँ (7.343)

इस सूची में स्वीडन देश पिछली बार की ही तरह अपने 6वें स्थान पर बरकरार है। स्वीडन अपनी सम्पन्नता, मजबूत सामाजिक समर्थन नेटवर्क और अपने संस्थानों की कथित ईमानदारी व जवाबदेही के लिए लगातार उच्च स्थान पर है। यह एक ऐसा स्कैंडिनेवियाई देश है जो काम करने योग्य जीवन संतुलन का दावा करता है। हालाँकि यहाँ कर अधिक है, व्यक्तिगत आयकर दर 60% से ऊपर है लेकिन सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल, मुफ्त शिक्षा और सामाजिक कार्यक्रमों की एक बड़ी संख्या के लिए राजकोषीय राजस्व, लोगों को नए कौशल सीखने और रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें 👉 भारत में बिकने वाली 10 सबसे महंगी कारें | 10 Most Expensive Cars in India

#5 नीदरलैंड (Netherlands)

Top 10 Happiest Country in The World

राजधानी- एम्स्टर्डम (Amsterdam) जनसंख्या (2022 अनुमानित)- 1,72,11,445

खुशहाल अंक(Happiness Score)- 7.403

पिछली बार (2022) का स्थान (rank)- पाँचवाँ (7.488)

बीते वर्ष पांचवे स्थान पर रहा नीदरलैंड, इस बार भी 7.403 अंकों के साथ अपने स्थान पर बरकरार है। डच अपने देश के इतिहास में किसी भी बिंदु पर अपना जीवन पसंद बनाने के लिए अधिक संपन्न, शिक्षित और स्वतंत्र है यहाँ हर उम्र के लोग अपने जीवन जीने के तरीके से संतुष्ट रहते हैं, यहाँ के किशोरों में भी यही धारणा है राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सी बी एस )के शोध के अनुसार 12 से 18 वर्ष के 94% युवा अपने जीवन से बहुत ही खुश हैं

#4 इज़राइल (Israel)

Top 10 Happiest Country in the world 2023 : इन देशों में लोग रहते हैं तनाव से दूर

राजधानी- येरूशलम (Jerusalem) जनसंख्या (2022 अनुमानित)- 91,51,000

खुशहाल अंक(Happiness Score)- 7.473

पिछली बार (2022) का स्थान (rank) – 9वाँ (7.360)

Top 10 Happiest Country in the world 2023 की सूची में इज़राइल ने जबर्दस्त छलांग लगाई है। पिछली बार 9वें स्थान पर रहे इस देश ने इस बार चौथा स्थान प्राप्त किया है। पश्चिमी एशिया में स्थित यह देश तकनीकी और सुरक्षा के मामले में अत्यधिक सम्पन्न देश है। और अब इसे दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में गिना जाता है।

इसे भी पढ़ें 👉 History of Israel | इज़राइल का इतिहास

#3 आइसलैंड (Iceland)

Top 10 Happiest Country in the world 2023 : इन देशों में लोग रहते हैं तनाव से दूर

राजधानी- रेक्जाविक (Reykjavik) जनसंख्या (2022 अनुमानित)- 3,45,395

खुशहाल अंक(Happiness Score)- 7.530

पिछली बार (2022) का स्थान (rank)- तीसरा (7.494) 

इस देश में कथित भ्रष्टाचार की मात्रा सबसे कम है। देश की कुल सहायता प्रणाली का सामाजिक समावेश अन्य देशों की तुलना में कुछ अधिक है। आइसलैंड नियमित रूप से जीवन रैंकिंग गुणवत्ता की एक विस्तृत विविधता में सबसे ऊपर है। इस कारण से यह देश Top 10 Happiest Country in The World की सूची में पिछली बार की तरह तीसरे स्थान पर काबिज है।

इसे भी पढ़ें 👉 Happiness Quotes in Hindi

#2 डेनमार्क (Denmark)

Top 10 Happiest Country in the world 2023 : इन देशों में लोग रहते हैं तनाव से दूर

राजधानी- कोपेनहेगन (Copenhagen) जनसंख्या (2022 अनुमानित)- 58,34,950

खुशहाल अंक(Happiness Score)- 7.586

पिछली बार (2022) का स्थान (rank)- दूसरा (7.600)

2012, 2013 व 2016 में पहले स्थान पर रह चुका डेनमार्क देश लगातार पाँचवें वर्ष रनर-अप यानि दूसरे स्थान पर काबिज़ है। इस देश के लगभग सभी मापदंड फ़िनलैंड के समान हैं। दोनों देशों के बीच प्राथमिक अंतर उदारता और अवधारणात्मक भ्रष्टाचार से संबंधित है। डेनमार्क में उदारता की थोड़ी अधिक गणना है और देश के भीतर भ्रष्टाचार की कथित मात्रा के लिए भी यही कहा जाता है।

#1 फ़िनलैंड (Finland)

Top 10 Happiest Country in The World

राजधानी- हेल्सिंकी (Helsinki) जनसंख्या (2022 अनुमानित)- 55,54,960

खुशहाल अंक(Happiness Score)- 7.804

पिछली बार (2022) का स्थान (rank)- पहला (7.769) 

दुनिया के दस सबसे खुशहाल देशों में, पिछली बार की तरह इस बार भी यह देश पहले स्थान पर है। कारण- रिपोर्ट के सभी मापदंडों पर खरा उतरना। इस देश में किसी भी अन्य यूरोपीय देश की तुलना में जीवन जीने के उच्च स्तर,भ्रष्टाचार के न्यूनतम स्तर और प्रतिवर्ग मील अधिक जंगल हैं। इस देश की ईमानदारी और उच्च साक्षरता दर(लगभग 100%) के कारण यहाँ अपराध दर बिलकुल ही न्यूनतम है। फिनलैंड में चुनाव करने की स्वतंत्रता जीवित और अच्छी प्रतीत होती है।

विश्व खुशहाली रिपोर्ट (World Happiness Report) 2023 में कुछ मुख्य बिन्दु- 

  • रिपोर्ट के अनुसार, फिनलैंड लगातार 6वें वर्ष विश्व स्तर पर सबसे खुशहाल देश रहा।
  • एक साल से युद्ध के बीच रूस और यूक्रेन, एक दूसरे के साथ युद्ध में हैं, वे क्रमशः 70वें और 92वें स्थान पर हैं। जबकि इससे पहले के रिपोर्ट में रूस 68वें और यूक्रेन 133वें स्थान पर था।
  • इस रिपोर्ट में सिएरा लीओन (Sierra Leone), लेबनॉन (Lebanon) और अफ़ग़ानिस्तान (Afghanistan) सबसे निचले तीन स्थानों पर हैं।
  • खुशहाल देशों की इस सूची में भारत की स्थिति- भारत (India) की रैंक पिछले कुछ वर्षों में खराब हुई है। 2023 की इस रिपोर्ट में भारत 137 देशों में 126वें स्थान पर है इससे पहले की रिपोर्ट में भारत- 2022 में 136वें, 2021 में 139वें, 2020 में 144वें, 2019 में 140वें, 2018 में 133वें, 2017 में 122वें, 2016 में 118वें और 2015 में 117वें स्थान पर था। हालाँकि रिपोर्ट के ये मापदंड शायद पूर्ण रूप से देश की सटीक दशा न व्यक्त कर सकें लेकिन रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग में इतना अंतर, इस देश के लिए चिंता का विषय जरुर है।
  • WHR 2023 में भारत के पड़ोसी देशों की स्थिति-
    • चीन (China)- 64 (अंक- 5.819),
    • नेपाल (Nepal)- 78 (अंक- 5.360),
    • म्यांमार (Myanmar)- 117 (अंक- 4.372),
    • बंगालदेश (Bangladesh)- 118 (अंक- 4.282),
    • श्रीलंका (Sri Lanka)- 112 (अंक- 4.442),
    • पाकिस्तान (Pakistan)- 108 (अंक- 4.555),
    • अफगानिस्तान (Afghanistan)- 137 (अंक- 1.859)
    • पिछली बार 95वें स्थान पर रहे भूटान की रैकिंग इस बार के रिपोर्ट में नहीं दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें 👇

प्रिय दोस्तों, इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद! जिसके माध्यम से हमने ‘Top 10 Happiest Country in the world 2023’ के विषय में जानकारी साझा की। आशा है कि इससे संबन्धित जानकारी आप तक पहुंची हो। इस पोस्ट को शेयर जरूर करें ताकि अन्य भी इस जानकारी से अवगत हो सकें। और ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए आपके अपने ब्लॉग HindiMain.co.in को subscribe करें। लेख में दी गई जानकारी का मुख्य स्रोत ऑनलाइन माध्यम है और हमारा प्रयास कि आप तक सही जानकारी पहुंचे। इसके अलावा आप किसी भी पुष्टि के लिए जानकारी से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जाएँ। इसके अलावा विस्तृत नियम और अधिक जानकारियों के लिए हमारे ब्लॉग को Facebook, Telegram Channel पर फॉलो करें

Facebook Page से जुड़ें click here
Telegram Channel से जुड़ें click here
HindiMain Home पर जाएं click here

related searches-

दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देश | Duniya Ka Sabse Khushhal Desh Kaun Sa Hai ? Duniya Ke 10 Sabse Khushal Desh | 10 Most Happiest Country In The World |  दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? World Happiness Report | about top 10 Happiest Country in The World 2023 in hindi | about happiest country in the world hindi | India in WHR 2023 | दुनिया के दस सबसे खुशहाल देशों की जानकारी | 2023 में विश्व के शीर्ष 10 खुशहाल देश | duniya ke sabse khush desh

World Environment Day 2023 : विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाते हैं? इतिहास, महत्व एवं विषय

World Environment Day

5 जून को ही क्यों विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है? World Environment Day , World Environment Day – the United Nations in hindi, विश्व पर्यावरण दिवस का विषय (World environment day theme), What is …

Read more

Happy Holi Quotes and Wishes in Hindi | होली उद्धरण, संदेश और शुभेक्षाएँ 2023

Happy Holi Quotes

Happy Holi Quotes, Wishes & Messages in Hindi : त्योहारों का अपना एक अलग ही महत्व होता है, खासकर भारत जैसे विविधताओं वाले देश में। त्योहार निरंतर चल रहे जीवन में एक ठहराव लाते हैं …

Read more

World Water Day 2023 | ’22 मार्च’ विश्व जल दिवस : इतिहास, विषय, महत्व और लक्ष्य

World Water Day

विश्व जल दिवस क्यों मनाया जाता है ? World Water Day 2023 Importance | जल दिवस का विषय जल अथवा पानी एक ऐसा तत्व है जिसके अभाव में जीवन के अस्तित्व की कल्पना करना असंभव है। …

Read more

26 January Quotes in Hindi 2023 | Republic Day Wishes, Messages & Status in Hindi

26 January Quotes in Hindi

भारत में हर वर्ष 26 जनवरी को एक राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है जिसे हम सभी गणतन्त्र दिवस के रूप में जानते हैं। ऐसा इसलिए है क्यूंकि 26 जनवरी, 1950 के दिन ही भारत का …

Read more

April Fool’s Day 2023 | जानिए मूर्ख दिवस क्यों मनाया जाता है ? इतिहास और उत्पत्ति

April Fool's Day

दोस्तों, 1 अप्रैल के दिन यदि आपके प्रियजनों, दोस्तों या अजनबियों में से कोई भी आकर आपके साथ शरारत (prank) करता है तो समझ जाइयेगा कि वह आपके साथ इस दिन को मूर्ख दिवस के …

Read more

Happy Sunday Quotes in Hindi : रविवार के दिन का प्यारा सा संदेश | Sunday Quotes, Wishes, Messages in Hindi

Sunday Quotes in Hindi

रविवार कोट्स | Sunday Quotes | रविवार संदेश | Sunday Quotes in Hindi | रविवार शुभेक्षाएँ | Happy Sunday Quotes in Hindi 2023 रविवार का दिन, एक ऐसा दिन होता है, जो सभी के लिए …

Read more

गणतंत्र दिवस भाषण | Indian Republic & Independence Speech in Hindi | 26 जनवरी पर निबंध और भाषण हिन्दी में

गणतंत्र दिवस भाषण

गणतंत्र दिवस भाषण और निबंध : हर साल 26 जनवरी को भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाता है क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इसे हम सभी राष्ट्रीय पर्व के रुप में मनाते है …

Read more

Top 10 Most Goal Scorer in FIFA World Cup | फुटबॉल विश्वकप में सबसे अधिक गोल मारने वाले खिलाड़ी

Top 10 Most Goal Scorer in FIFA World Cup

फीफा विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ी | Top 10 Most Goal Scorer in FIFA World Cup | FIFA World Cup mein sabse adhik goal karne wale top 10 players फुटबॉल⚽ एक …

Read more

Christmas Quotes in Hindi 2022 | क्रिसमस उद्धरण हिंदी में

Christmas Quotes in Hindi 2022 | क्रिसमस उद्धरण हिंदी में

Merry Christmas Quotes in Hindi | Happy Christmas Day Quotes Hindi | Christmas Day Suvichar दोस्तों, क्रिसमस (Christmas), एक ऐसा उत्सव जो दुनिया भर में उल्लास, शांति और प्रेम का संदेश देता है। इस उत्सव …

Read more

Dr BR Ambedkar Quotes 2023 in Hindi | बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर के 20+ अनमोल वचन

Dr BR Ambedkar Quotes 2022 in Hindi

डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के अनमोल विचार | Ambedkar jayanti quotes | BR Ambedkar Quotes in Hindi 2023 | अंबेडकर जयंती के उपलक्ष पर बाबासाहेब के विचार | Dr Bhimrao Quotes | अम्बेडकर के सामाजिक …

Read more