Duniya Ki Sabse Unchi Building | दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है 2024

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Duniya Ki Sabse Unchi Building : 21वीं सदी के इस युग में मनुष्य ने अतुलनीय तरक्की की है, जिसे हम विज्ञान, तकनीकी, स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि क्षेत्रों में देख सकतें हैं। इसी के साथ प्रत्येक क्षेत्र किसी न किसी उदाहरण के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। निर्माण के क्षेत्र में मनुष्य की सफलता उल्लेखनीय है जिससे संबंधित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है और इस विषय की चर्चा करेंगे।

दुनिया में ऐसी इमारतों का निर्माण हुआ है जिनकी विशेषता उनकी ऊंचाई से प्रदर्शित होती है। ये इमारतें अलग-अलग देशों में स्थित हैं और पर्यटकों का भी आकर्षण बनती हैं। आइये जानते हैं दुनिया में उन दस सबसे ऊँची इमारतों को-

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत की सूची 2024

10- चीन ज़ून (China Zun)

top 10 Highest Buildings in The World-China Zun

स्थान – बीजिंग, चीन (Beijing, China)

CITIC Tower या Chin Zun, चीन के बीजिंग शहर में स्थित एक गगनचुम्बी इमारत है। 109 मंजिला, 528 मीटर (1,732 फीट) ऊँची यह इमारत इस शहर में सबसे ऊँची है। इसका निर्माण वर्ष 2011 में शुरू हुआ और वर्ष 2018 में पूरा हुआ। चीन ज़ून टॉवर एक मिश्रित उपयोग वाली इमारत है, जिसमें कार्यालय की जगह, लक्जरी अपार्टमेंट, रेस्तरां और कमरे आदि हैं। 

9- तियांजिन सीटीएफ फाइनेंस सेंटर (Tianjin CTF Finance Center)

top 10 Highest Buildings in The World-Tianjin CTF Finance Center

स्थान – तियांजिन, चीन (Tianjin, China)

Tianjin CTF Finance Center, गुआंगझाउ चाउ ताई फ़ूक फाइनेंस सेंटर के समान ऊंचाई वाली नौवीं सबसे बड़ी इमारत है। यह चीन के तियांजिन शहर में स्थित है। ऊंचाई 503 मीटर (1,739 फीट) और 97 मंजिलें हैं। निर्माण कार्य वर्ष 2011 में शुरू हुआ और वर्ष 2018 में पूरा हुआ। 100 से कम मंजिलों में यह सबसे ऊँची इमारत है। यह तियानजिन के आर्थिक-तकनीकी विकास क्षेत्र के बाहरी जिले में स्थित है।

   10 ऐसे खेल जिन्हें दुनियाभर में सबसे अधिक पसंद किया जाता है   

8- गुआंगझाउ सीटीएफ फाइनेंस सेंटर (Guangzhou CTF Finance Center)

top 10 Highest Buildings in The World-Guangzhou CTF Finance Center

स्थान – गुआंगझाउ, चीन (Guangzhou, China)

Guangzhou CTF Finance Center (एक नाम ‘East Tower’ भी), चीन के गुआंगझाउ शहर में स्थित है। इस शहर की यह तीसरी सबसे ऊँची इमारत है। 111 मंजिला यह इमारत 503 मीटर (1,739 फीट) ऊँची है। इस इमारत में दुनिया की सबसे तेज चलने वाली लिफ्ट (रफ्तार 21 किमी/ घंटा) लगी है। इमारत का निर्माण वर्ष 2009 में शुरू हुआ और वर्ष 2016 में पूरा हुआ।

7- वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (One World Trade Center)

top 7 Highest Buildings in The World -Guangzhou CTF Finance Center

स्थान – न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका (New York City, USA)

One World Trade Center, (इसे वन वर्ल्ड ट्रेड, ONE WTC या फ्रीडम टॉवर के रूप में भी जाना जाता है) का मुख्य भवन संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क, लोअर मैनहटन शहर में है। One WTC संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे ऊँची, पश्चिमी गोलार्ध की सबसे ऊँची और दुनिया की सातवीं सबसे ऊँची इमारत है। इस संरचना का नाम मूल रूप से उत्तरी टॉवर, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के नाम पर है, जिसे 11 सितम्बर, 2001 के आतंकवादी हमले में नष्ट हो गया था। अप्रैल, 2006 में नई इमारत के लिए जमीन उपयोगिता स्थानान्तरण, फुटिंग और नींव का निर्माण शुरू हुआ। मई, 2013 में शिखर का अंतिम घटक स्थापित हुआ और इमारत के पूर्ण निर्माण के साथ नवम्बर, 2014 को जनता के लिए खोला गया। इसकी ऊंचाई  541.3 मीटर (1,776 फीट) और इसमें 104 (मानक) मंजिलें हैं। इसके निर्माण की लागत 4 बिलियन युएस डॉलर के करीब थी।

यह पढ़ें 👉 Top 10 longest rivers of the world | दुनिया की 10 सबसे लम्बी नदियाँ जो पृथ्वी के लिए हैं वरदान

6- लोटे वर्ल्ड टॉवर (Lotte World Tower)

top 10 Highest Buildings in The World-Lotte World Tower

स्थान – सियोल, दक्षिण कोरिया (Seoul, South Korea)

Lotte World Tower, दक्षिण कोरिया के सियोल में स्थित, एक 556 मीटर (1,824 फीट ) ऊँची, 123 मंजिला गगनचुंबी इमारत है। वर्ष 2011 में इसका निर्माण शुरू हुआ जो वर्ष 2016 पूरा हुआ। अप्रैल 2017 में यह लोगों के लिए खोल दिया गया। वर्तमान में यह दक्षिण कोरिया की सबसे ऊँची और दुनिया की छठवीं सबसे ऊँची इमारत है।

  दुनियाँ के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची 2023  

5- पिंग ऐन इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर (Ping An International Finance Center)

 Highest Buildings in The World-Lotte World Tower

स्थान – शेन्ज़ेन, चीन (Shenzhen, China)

Ping An International Finance Center, जिसे पिंग ऐन IFC के रूप में भी जाना जाता है। यह चीन के शेन्ज़ेन में स्थित, 115 मंजिला, 599 मीटर (1,965 फीट) का सुपर स्काईस्क्रेपर है। इमारत का निर्माण वर्ष 2010 में शुरू हुआ और वर्ष 2017 में पूरा हुआ। इसी के साथ यह शेन्ज़ेन में सबसे ऊँची, चीन की दूसरी सबसे ऊँची और दुनिया की पाँचवीं सबसे ऊंची इमारत बन गई। इसने 562.2 मीटर (1,844 फीट) की इमारत में उच्चतम अवलोकन डेक होने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इसके निर्माण की लागत लगभग 1.5 बिलियन युएस डॉलर आंकी गई।

4- अब्राज़ अल-बैत क्लॉक टावर (Abraj Al-Bait Clock Tower)

 Highest Buildings in The World - Abraj Al-Bait Clock Tower

स्थान – मक्का, सऊदी अरब (Mecca, Saudi Arabia)

Abraj Al-Bait Clock Tower, सऊदी अरब के मक्का में स्थित, सात गगनचुंबी इमारतों के समूह में सबसे ऊँची, दुनिया की चौथी सबसे ऊँची इमारत है। इसकी ऊंचाई 601 मीटर (1,971 फीट) है जिसमें 120 मंजिलें हैं। 15 बिलियन युएस डॉलर की निर्माण लागत के साथ यह दुनिया की दूसरी सबसे महंगी और क्लॉक फेस के साथ यह दुनिया की सबसे ऊँची इमारत है। इसका निर्माण 2004 में शुरू हुआ और 2012 में पूरा हुआ।

3- शंघाई टावर (Shanghai Tower)

 Highest Buildings in The World - Shanghai Tower

स्थान – शंघाई, चीन (Shanghai, China)

Shanghai Tower, चीन के शंघाई शहर में स्थित है। Top 10 Highest Buildings in The World की सूची में यह तीसरी इमारत है। इसकी ऊंचाई 632 मीटर (2,073 फीट) है जिसमें 128 मंजिलें हैं। इसे वर्ष 2015 में सूची का दूसरा दर्जा मिला था। इस इमारत का निर्माण वर्ष 2008 में शुरू हुआ और वर्ष 2014 में पूरा हुआ। Merdeka 118 के बनने से पहले तक दूसरे नंबर की ऊंची इमारत का दर्जा इसी को मिला हुआ था। दुनिया की घुमावदार इमारत में इसका पहला स्थान है। इसके निर्माण की लागत 15.7 बिलियन चाइनीज युआन आंकी गई।

2- मेर्डेका 118 (Merdeka 118)

top 10 Highest Buildings in The World -Merdeka 118

स्थान – क्वालालमपुर, मलेशिया (Kuala Lumpur, Malaysia)

Merdeka 118, मलेशिया देश की राजधानी क्वालालमपुर में स्थित, दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत है, जिसका निर्माण इसी साल (2022) पूरा किया जाना है। इसके निर्माण का आखिरी चरण लगभग समाप्त होने की ओर है। इस इमारत की ऊंचाई 678.9 मीटर (2,227 फीट) है जिसमें 118 मंजिलें हैं। इसका निर्माण जुलाई 2014 में शुरू किया गया था। करीब 20 एकड़ में फैले इस इमारत का बजट 1.21 बिलियन अमरीकी डॉलर आँका गया है।

1- बुर्ज़ ख़लीफ़ा (Burj Khalifa)

Duniya Ki Sabse Unchi Building | दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है 2024

स्थान – दुबई, यूनाइटेड अरब अमीरात (Dubai, UAE)

Burj Khalifa, यूनाइटेड अरब अमीरात के दुबई शहर में स्थित, दुनिया की सबसे ऊँची इमारत है। इसकी ऊंचाई 828 मीटर (2,717 फीट) है जिसमें 163 मंजिलें हैं। इसे जनवरी, सन् 2010 में सबसे ऊँची इमारत का दर्जा मिला। इसके निर्माण में आठ अरब डॉलर की लागत आंकी गई है। वर्ष 2004 में इसका निर्माण शुरू हुआ और छह साल में पूरा हुआ। इस इमारत में तैराकी का स्थान, खरीदारी की व्यवस्था, दफ़्तर, ठहरने की व्यवस्था, सिनेमा घर सहित सारी सुविधाएँ मौजूद हैं। इसे लगभग 16 किलोमीटर दूर से भी साफ़-साफ़ देखा जा सकता है।

Duniya Ki Sabse Unchi Building | दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है

बुर्ज़ ख़लीफ़ा (Burj Khalifa) Duniya Ki Sabse Unchi Building है जो यूनाइटेड अरब अमीरात के दुबई शहर में स्थित हैं और इसकी ऊंचाई 828 मीटर (2,717 फीट) है। इसका निर्माण 2004 से स्टार्ट हुआ था और 2010 मे पूरा हो गया था। इस इमारत मे कुल 163 मंजिलें हैं।

इन्हें भी पढ़ें  👇

FAQs: Duniya Ki Sabse Unchi Building

  1. 1- दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है?

    दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे ऊंची मेर्डेका 118 हैं।

  2. 2-अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है ?

    अमेरिका की सबसे ऊंची वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर है।

  3. 3- दुनिया के सबसे ऊंची इमारत की ऊंचाई कितनी है?

    828 मीटर (बुर्ज खलीफा)

  4. 4- भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग

    भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग पैलेस रॉयल हैं जो यह मुंबई शहर में स्थित है, इसकी कुल ऊंचाई 320 मीटर है।

दोस्तों, इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद! यदि Duniya Ki Sabse Unchi Building | दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है का यह पोस्ट आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें। आपको कौन सी इमारत अधिक रोचक लगती है? आप हमें कमेन्ट कर बता सकते हैं। ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए आपके अपने ब्लॉग Hindimain.co.in को करें।

अपना प्रश्न पूछें या सलाह दें