Top Goal Scorers in Football World Cup 2022 : किसके नाम रहा गोल्डेन बूट?

फीफा विश्व कप 2022 में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी | Top Goal Scorers in Football World Cup 2022 | FIFA World Cup 2022 mein sabse adhik goal karne wale khiladi

20 नवंबर से 18 दिसंबर 2022 के बीच कतर देश में चले FIFA World Cup 2022 में शामिल सभी देशों में से अर्जेन्टीना व फ्रांस दो ऐसी टीमें थीं जिन्होंने इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया, जिसमें अर्जेन्टीना ने फ्रांस को हराकर इस संस्करण को अपने नाम कर लिया। फुटबॉल विश्व कप टूर्नामेंट के सबसे बड़े इनामों में से एक गोल्डेन बूट के लिए खिलाड़ियों की होड़ लगी ही रहती है। इस पोस्ट में हम फीफा विश्वकप 2022 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे,

Top Goal Scorers in Football World Cup 2022

Top Goal Scorers in Football World Cup 2022

इस संस्करण में, फ्रांस के किलियन एम्ब्बाप्पे, ने सबसे अधिक गोल (8) किए और गोल्डेन बूट (Golden Boot) का खिताब अपने नाम किया।

  • किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) : फ्रांस के धुरंधर खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे ने 8 गोल कर इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक व्यक्तिगत गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 23 नवंबर 2022 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 1 गोल, 26 नवंबर 2022 को डेनमार्क के खिलाफ खेलते हुए 2 गोल, 4 दिसंबर को Round 16 मैच के दौरान पोलैंड के खिलाफ खेलते हुए 2 गोल किए और उसके बाद 18 दिसंबर 2022 को अर्जेन्टीना के खिलाफ फ़ाइनल मैच में 3 गोल किए।

इस टूर्नामेंट में किलियन के बाद 7 गोल करने वाले अर्जेन्टीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी का नाम दूसरे स्थान पर आता है

  • लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) : फुटबॉल के स्टार खिलाड़ियों में से एक अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी ने 18 दिसंबर 2022 को FIFA World Cup 2022 Final में फ्रांस के खिलाफ खेलते हुए 2 गोल किए और कुल 7 गोलों के साथ Top Goal Scorers in Football World Cup 2022 की सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपना पहला गोल नवंबर 2022 को सऊदी अरब के खिलाफ, दूसरा गोल 27 नवंबर 2022 को मेक्सिको के खिलाफ, तीसरा गोल 4 दिसंबर 2022 को Round 16 मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, चौथा गोल 10 दिसंबर 2022 को क्वार्टर फ़ाइनल मैच में नीदरलैंड के खिलाफ और 14 दिसंबर 2022 को सेमीफाइनल मैच में क्रोएशिया के खिलाफ खेलते हुए 5वां गोल किया था।

वहीं दो खिलाड़ी ओलिवियर जिरौद (फ्रांस) और जूलियन अल्वारेज़ (अर्जेन्टीना) ऐसे हैं जिन्होंने अपने 4-4 गोल के साथ तीसरी  रैंक प्राप्त की।

  • ओलिवियर जिरौद (Olivier Giroud) :  इसी दौड़ में फ्रांस के ओलिवियर जिरौद का नाम भी शामिल है, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 4 गोल किए। उन्होंने 23 नवंबर 2022 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 2 गोल और 4 दिसंबर 2022 को Round 16 मैच के दौरान पोलैंड के खिलाफ खेलते हुए 1 गोल और 11 दिसंबर 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 1 गोल किया था।
  • जूलियन अल्वारेज़ (Julian Alvarez) :  अर्जेन्टीना के जूलियन अल्वारेज़ ने इस टूर्नामेंट में 4 गोल कर किए। उन्होंने अपना 1 गोल, दिसंबर 2022 को पोलैंड के खिलाफ खेलते हुए,  4 दिसंबर 2022 को Round 16 मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 1 गोल और 15 दिसंबर 2022 को क्रोएशिया के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलते हुए 2 गोल किए थे।

3-3 गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में एनर वालेन्सिया (इक्वाडोर), कोडी गैक्पो (नीदरलैंड), मार्कस रैशफोर्ड (इंग्लैंड), अल्वारो मोराटा (स्पेन), बुकायो साका (इंग्लैंड), गॉनकालो रेमोस (पुर्तगाल) और रिचार्लीसन (ब्राज़ील) के नाम शामिल हैं।

  • एनर वालेन्सिया (Enner Valencia) : फीफा विश्वकप 2022 में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की दौड़ में इक्वाडोर के फुटबॉल स्ट्राइकर एनर वालेन्सिया अपने 3 गोलों के साथ पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 20 नवंबर 2022 को कतर के खिलाफ खेलते हुए 2 गोल और 25 नवंबर 2022 को नीदरलैंड के खिलाफ खेलते हुए 1 गोल किया था।
  • कोडी गैक्पो (Cody Gakpo) : वालेन्सिया की बराबरी करते हुए नीदरलैंड के खिलाड़ी कोडी गैक्पो ने भी इस टूर्नामेंट में 3 गोल किए जिसमें से पहला गोल उन्होंने 21 नवंबर 2022 को सेनेगल के खिलाफ खेलते हुए, दूसरा गोल 25 नवंबर 2022 को इक्वाडोर के खिलाफ खेलते हुए और तीसरा गोल 29 नवंबर 2022 को कतर के खिलाफ खेलते हुए किया था।
  • मार्कस रैशफोर्ड (Marcus Rashford) : इंग्लैंड की तरफ से खेलने वाले फुटबॉल स्ट्राइकर मार्कस रैशफोर्ड ने भी तीन गोल के साथ 5वां रैंक प्राप्त किया। उन्होंने अपना पहला गोल 21 नवंबर 2022 को ईरान के खिलाफ खेलते हुए और दूसरा, तीसरा गोल 29 नवंबर 2022 को वेल्स के खिलाफ खेलते हुए किया था।
  • अल्वारो मोराटा (Alvaro Morata) : स्पेन की तरफ से खेलने वाले अल्वारो मोराटा ने भी 3 गोल किए। उन्होंने 23 नवंबर 2022 को कोस्टा रिका के खिलाफ खेलते हुए 1 गोल, 1 गोल 28 नवंबर 2022 को जर्मनी के खिलाफ खेलते हुए और 1 गोल 2 दिसंबर 2022 को जापान के खिलाफ खेलते हुए किया ।
  • बुकायो साका (Bukayo Saka) : Top Goal Scorers in Football World Cup 2022 में 3 गोलों के साथ इंग्लैंड के एक और शानदार खिलाड़ी बुकायो साका का नाम भी है। उन्होंने 21 नवंबर 2022 को ईरान के खिलाफ खेलते हुए 2 गोल और 5 दिसंबर 2022 को Round 16 मैच के दौरान सेनेगल के खिलाफ खेलते हुए 1 गोल किया।
  • रिचार्लीसन (Richarlison) : ब्राज़ील के एक बेहतरीन फुटबॉलर रिचार्लीसन भी 3 गोलों के साथ इस दौड़ में शामिल रहे। उन्होंने अपने दो गोल 25 नवंबर 2022 को सर्बिया के खिलाफ खेलते हुए और 6 दिसंबर 2022 को Round 16 मैच के दौरान  के खिलाफ खेलते हुए 1 गोल किया।
  • गॉनकालो रेमोस (Goncalo Ramos) : पुर्तगाल के गॉनकालो रेमोस ने इस संस्करण के अंतिम Round 16 मैच के दौरान स्विट्ज़रलैंड के खिलाफ खेलते हुए अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया जिसमें उन्होंने एक ही मैच में 3 गोल कर गोल्डेन बूट की दौड़ में 5वां रैंक हासिल किया।

* इसी टूर्नामेंट में 20 खिलाड़ी रहे जिन्होंने 2-2 गोल किए। बाकी, 84 खिलाड़ी ऐसे थे जिन्होंने एक-एक गोल किए। इनमें से 3 गोल ऐसे भी रहे जो गलती से खिलाड़ियों ने अपने ही खेमे में गोल किए थे। जहाँ तक बात कुल गोलों के संख्या की है तो Football World Cup में सभी टीमों से, खिलाड़ियों के द्वारा कुल 171 गोल किए गए।

यह पढ़ें 👉 Most Popular Sports in The World :10 ऐसे खेल जिन्हें दुनियाभर में सबसे अधिक पसंद किया जाता है

List of Top Goal Scorers in Football World Cup 2022

S. No. Players Country Goals Penalties Rank
1. Kylian Mbappe France 8 2 #1
2. Lionel Messi Argentina 7 4 #2
3. Olivier Giroud France 4 0 #3
4. Julian Alvarez Argentina 4 0 #3
5. Enner Valencia Ecuador 3 1 #5
6. Cody Gakpo Netherlands 3 0 #5
7. Marcus Rashford England 3 0 #5
8. Alvaro Morata Spain 3 0 #5
9. Bukayo Saka England 3 0 #5
10. Richarlison Brazil 3 0 #5
11. Goncalo Ramos Portugal 3 0 #5
12. Ferran Torres Spain 2 1 #12
13. Andrej Kramaric Croatia 2 0 #12
14. Mehdi Taremi Iran 2 1 #12
15. Mohammad Kudus Ghana 2 0 #12
16. Cho Gue-sung South Korea 2 0 #12
17. Bruno Fernandes Portugal 2 1 #12
18. Salem Aldawsari Saudi Arabia 2 0 #12
19. Niclas Fullkrug Germany 2 0 #12
20. Kai Havertz Germany 2 0 #12
21. Ritsu Doan Japan 2 0 #12
22. Vincent Aboubakar Cameroon 2 0 #12
23. Giorgian de Arrascaeta Uruguay 2 0 #12
24. Breel Embolo Switzerland 2 0 #12
25. Aleksandar Mitrovic Serbia 2 0 #12
26. Robert Lewandowaski Poland 2 1 #12
27. Rafael Leao Portugal 2 0 #12
28. Neymar Brazil 2 1 #12
29. Wout Weghorst Netherlands 2 0 #12
30. Youssef En-Nesyri Morocco 2 0 #12
31. Harry Kane England 2 1 #12

FIFA World Cup Qatar 2022 Quarter Finals

S. No. Date Teams Winner
1. 9 DEC 2022 Croatia vs Brazil Croatia
2. 10 DEC 2022 Netherlands vs Argentina Argentina
3. 10 DEC 2022 Morocco vs Portugal Morocco
4. 11 DEC 2022 England vs France France

FIFA World Cup Qatar 2022 Semi Finals

S. No. Date Teams Winner
1. 14 DEC 2022 Argentina vs Croatia Argentina
2. 15 DEC 2022 France vs Morocco France

FIFA World Cup Qatar 2022 Final

S. No. Date Teams Winner
1. 18 DEC 2022 Argentina vs France

इसे भी पढ़ें 👉 Top 10 Most Goal Scorer in FIFA World Cup | फुटबॉल विश्वकप में सबसे अधिक गोल मारने वाले खिलाड़ी

ये थे फीफा विश्व कप 2022 में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी। ऐसे ही अन्य जानकारियों के लिए आपके अपने ब्लॉग HindiMain.co.in को सब्सक्राइब करें। लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!

अपना प्रश्न पूछें या सलाह दें

%d bloggers like this: