यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 : हो जाएं तैयार, जारी हो गया है 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

UP Board Result Out today : जिन छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है, उन सभी के लिए घबराहट का काउंटडाउन शुरू हो गया है क्यूंकि कई न्यूज़ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आज (20 अप्रैल 2024), यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी हो रहा है। जैसा कि रिजल्ट जारी होते ही आपकी पहली प्रतिक्रिया जल्दी से परिणाम जानने की होगी, और उसके लिए आपको इन्टरनेट पर वेब सर्चिंग की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे आसान से स्टेप से बताने जा रहे हैं जिनके जरिये आप जल्दी से अपने परीक्षा परिणाम तक पहुँच पाएंगे/ पाएंगी।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024

22 फरवरी से 9 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गईं थी परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश मध्यमिक परीक्षा परिषद द्वारा (UPMSP) पूरे प्रदेश भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की गईं थीं। बोर्ड के अंतर्गत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी विषयों की परीक्षाएँ दो पालियों में सम्पन्न की गईं थी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से सुबह 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक थी।

also read – SSC ने 12वीं पास वालो के लिए 3712 पदों पर निकली बम्पर भर्ती, जल्दी से करें ऑनलाइन आवेदन

इस साल 55.25 लाख से भी अधिक परीक्षार्थियों ने किया है अपना नामांकन

इस वर्ष कुल 29,47,311 छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के लिए और कुल 25,77,997 छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए अपना नामांकन किया है। दोनों ही कक्षाओं को जोड़ लिया जाए तो कुल मिलाकर 55,25,308 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

आज ही हो रहा है यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर कई विशेष मीडिया रिपोर्ट्स ने यह स्पष्ट किया है कि आज (20 अप्रैल 2024 दिन शनिवार) दोपहर 2 बजे के आसपास यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 घोषित किया जा रहा है। ऐसे में परिणाम घोषित होते ही यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे बोर्ड से संबन्धित ऑफिसियल वेबसाइटों पर उपलब्ध हो जाएंगे। इस घोषणा के साथ ही यूपी बोर्ड के अधिकारियों द्वारा पास किए हुए छात्र-छात्राओं के प्रतिशत, शीर्ष प्रदर्शन करने वालों की सूची और अन्य जानकारयों को भी जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2023-24 में शामिल स्टूडेंट्स अपने हाईस्कूल या इंटरमीडिएट अपने पास रखें जिसके जरिये ही वे अपने परिणाम तक पहुँच पाएंगे।

इन आसान तरीकों से देखें अपना UPMSP Result 2024

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होते ही लोग अपने परिणामों को देखने के लिए तेजी से अलग-अलग साइटों पर जाकर वेब सर्चिंग करते हैं जिस वजह से कई बार वे सर्वर लोड या अन्य कारणों से अपना रिजल्ट नहीं देख पाते। ऐसे में उन सभी के लिए यहाँ पर कुछ आसान से स्टेप फॉलो करने की सलाह दी जाती है। जिन में उन वेबसाइटों के लिंक शामिल हैं जो उन्हें आधिकारिक वेबसाइट तक लेकर जाएंगे और उन्हें जल्द से जल्द परिणाम तक पहुँचने में आसानी होगी। ये स्टेप्स कुछ इस प्रकार हैं,

  • चरण 1: यूपी रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
  • चरण 2: यूपी बोर्ड परिणाम 2024 प्राप्त करने के लिए कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं लिंक का चयन करें।
  • चरण 3: एक नया पेज खुलने पर, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
  • चरण 4: एक बार जब आप “Submit” पर क्लिक करेंगे/ करेंगी, तो आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
  • चरण 5: परिणाम जांचने के बाद पेज डाउनलोड करें।
  • चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए, इसकी एक भौतिक प्रति अपने पास रखें।
UP Board 10th Result Server I
UP Board 10th Result Server II
UP Board 10th Result Server III
UP Board 10th Result Server IV
UP Board 12th Result Server I
UP Board 12th Result Server II
UP Board 12th Result Server III
UP Board 12th Result Server IV

अपना प्रश्न पूछें या सलाह दें