India ka best rapper kaun hai : भारत के दस सबसे लोकप्रिय रैपर्स

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

India ka best rapper kaun hai : भारत में संगीत का प्रचलन कई दशकों पुराना रहा है, इस बीच संगीत की कई विधाओं ने श्रोताओं को जोड़ा। बात करें मौजूदा दशक की तो रैप सॉन्ग्स (rap songs) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। इसने ऑडियन्स के एक खास तबके को अपनी तरफ आकर्षित किया है। रैप सॉन्ग्स का गायन करने वाले जिन्हें रैपर कहा जाता है, उनकी आज दुनियाभर में होड़ है और इसमें भारत के भी रैपर्स शामिल हैं। इस लेख के माध्यम से हम बात करने वाले हैं भारत के दस सबसे लोकप्रिय रैपर्स बारे में..

भारत में सबसे प्रसिद्ध रैप सिंगर्स (Top 10 Rappers in India)

रैप संगीत ने कविता, भावना और संगीत उपकरणों के एकीकरण में योगदान दिया है। एक रैपर इस अनोखे गायन में अपनी समस्याओं, भावनाओं, वर्तमान घटनाओं और अतीत को व्यक्त करता है। मिम्बल रैप, रैप मेटल, लिरिकल रैप और देसी हिप-हॉप इस तरह के संगीत में कुछ सबसे प्रमुख शैलियाँ हैं। भारत में इस तरह की शैलियों और भावनाओं को व्यक्त करने के अब बड़ी संख्या में उत्कृष्ट रैपर्स हैं और हम यहाँ उन्हीं में से Top 10 Rappers in India की चर्चा करेंगे,

नैज़ी (Naezy)

Top 10 Rappers in India

नैज़ी द बा (Naezy The Baa), भारतीय हिप-हॉप संगीत में सबसे अग्रणी नाम है और इसलिए भारत के दस सबसे लोकप्रिय रैपर्स की लिस्ट में इन्हें शामिल किया गया है। “Afat!” नैज़ी का पहला वायरल गाना जिसे जनवरी 2014 में रिलीज़ किया गया था और उस दौरान एक मिलियन से अधिक बार देखा गया था। तब से वह भारत के सबसे लोकप्रिय रैपर्स में से एक बन गए। नैज़ी को हिंदी और मराठी में रैप करना पसंद है। उन्होंने हाल ही में अपना एक एल्बम जारी किया है। इसके अलावा उनके चैनल पर Khalnayak, Athanni और Raabta जैसे नए रैप गाने लांच हुए हैं।

नैज़ी का वास्तविक नाम नावेद शेख है, जो मुंबई के धारावी से जुड़े हुए हैं। उनके नावेद शेख से नैज़ी बनने तक सफर काफी संघर्ष भरा रहा है, जिससे प्रेरित होकर बॉलीवुड फिल्म “Gully Boy” बनाई गयी थी। कई लोग उन्हें गली बॉय और डिवाइन के साथ प्रसिद्ध गाने “मेरे गली में” के कारण जानते हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि मुंबई के खालसा कॉलेज में अपनी व्यस्तता के दौरान, वह अपने एक दोस्त के iPad से वीडियो रिकॉर्ड और अपलोड करते थे।

कृष्णा (Krishna)

India ka best rapper kaun hai : भारत के दस सबसे लोकप्रिय रैपर्स

दिल्ली शहर में जन्मे कृष्णा जिनका पूरा नाम कृष्ण कौल है, एक कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। महज 14 साल की उम्र में ही उन्होंने रैप करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली सफलता साल 2010 में “Kaisa Mera Desh” से मिली थी जो Youtube पर अपलोड करते ही रातों रात वायरल हो गया था। इस गाने से उन्हें Prozpekt नाम से भी लोकप्रियता मिली। इसके बाद से इस रैपर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिर उन्होंने अंग्रेजी में भी रैप करना शुरू किया। उन्होंने I Guess, Blowing Up जैसे कई लोकप्रिय गाने गाए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर नया गाना Kaha Tak लांच किया है।

किंग (King)

India ka best rapper kaun hai : भारत के दस सबसे लोकप्रिय रैपर्स

किंग (King Rocco) का असली नाम अर्पण कुमार है, लेकिन वह अपने स्टेज नाम से ज्यादा लोकप्रिय हैं। 8वीं कक्षा से ही उन्होंने रैपर बनने का मन बना लिया था। उनके गानों को Youtube पर दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। अपनी प्रतिभा के लिए उन्हें ‘MTV Hustle नाम के शो से काफी लोकप्रियता मिली। अपने प्रदर्शन के साथ सफलता हासिल करने के बाद, न्यूक्लिया ने उन्हें एक एल्बम की पेशकश की, जिसके इस साल के अंत तक रिलीज़ होने की उम्मीद है। “Maan Meri Jaan”, “Ek Tarfa”, “Tu Aake Dekhle” उनके द्वारा गए गए कुछ प्रसिद्ध रैप सॉन्ग्स में से हैं।

यह पढ़ें 👉 Top 10 Most Popular Youtubers in India : ऐसे यूट्यूबर्स जिनके हर एक वीडियो पर लाखों views 

रफ़्तार (Raftaar)

India ka best rapper kaun hai : भारत के दस सबसे लोकप्रिय रैपर्स

भारत में शीर्ष दस रैपर्स (Top 10 Rappers in India) की लिस्ट में अगला नाम एक प्रतिभावान रैपर रफ़्तार का है। रफ़्तार का असली नाम दिलीन नायर है। संगीत के प्रति उनका रुझान बचपन से ही था क्यूंकी उनके माता पिता माइकल जैक्सन (Michael Jackson) को सुना करते थे। स्कूल के समय में ही उनके पास Link in Park और Eminem जैसे कलकारों के गानों का संग्रह था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रैप की बजाय डांस से की थी। आज वह सामान्य रैप मानसिकता के विपरीत, सामाजिक और प्राकृतिक मुद्दों पर अपना संगीत बनाते हैं।

एमसी स्टैन (MC Stan)

Top 10 Rappers in India

भारत के दस सबसे लोकप्रिय रैपर्स में एक और प्रतिभाशाली रैपर का नाम आता है एमसी स्टैन का। इनका वास्तविक नाम अल्ताफ़ शेख है जो पुणे से ताल्लुक रखते हैं। बहुत से लोग इस रैपर की शैली को तब तक नहीं समझ पाए जब तक कि उन्होंने अल्ताफ़ का गाना “वाता” नहीं सुना, जिसे Youtube पर 15 मिलियन से अधिक बार देखा गया। उनका सबसे लोकप्रिय वीडियो Ek Din Pyaar है। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर Gender गाना लांच किया है। MC Stan ने अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल कर ली है Big Boss 16 का विजेता बन कर

डिनो जेम्स (Dino James)

Top 10 Rappers in India

रैपर्स के संघर्ष की कहानियों में एक नाम डिनो जेम्स का भी है, जो उस बुनियादी समाज से आते हैं जहाँ हर कोई इंजीनियर, डॉक्टर या वकील बनना चाहता है। भोपाल से आकर, वह मुंबई में अपनी पहली पारी में एक साइड एक्टर के रूप में काम कर रहे थे, लेकिन अपने पिता के इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्ट व्यवसाय में काम करने के लिए वापस चले गए। बाद में वह फिर से मुंबई वापस आए। जब उन्होंने “Girl Friend” लिखा, तो उन्होंने रैपर बनने के बारे में भी नहीं सोचा था, बल्कि वह अपनी भावनाओं के बारे में लिखना चाहते थे, जिसने अंततः उन्हें एक रैपर बना दिया। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर WOH नाम से गाना लांच किया है, जिसमें इक्का और बादशाह भी शामिल हैं।

एमिवे बंटाई (Emiway Bantai)

India ka best rapper kaun hai : भारत के दस सबसे लोकप्रिय रैपर्स

भारत में शीर्ष दस रैपर्स (Top 10 Rappers in India) की लिस्ट में एमिवे एक ऐसा नाम है जिसे शुरुआत में अस्वीकारा गया लेकिन वही आज रैपर्स की दुनिया में एक बड़ा नाम बनकर सामने आया। एमिवे का वास्तविक नाम बिलाल शेख है। एक वीडियो में उन्होंने बताया कि एमिवे बंटाई वास्तव में ‘Eminem’ और ‘Lil Wayneका संयोजन है। उन्होंने अपनी 12वीं पूरी करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी, उसके बाद उन्होंने रैप की ओर रुख किया; हालांकि शुरुआत में उन्हें असफलता ही मिली, लेकिन काफी मेहनत के बाद वह आज सफल रैपर बनकर उभरे।

एमिवे ने फिल्म ‘Gully Boy’ के “Asli Hip Hop” गाने में फीचर्ड किए जाने और स्पेशल अपीयरेंस के साथ पहचान हासिल की, लेकिन आज उनके अपलोड गानों को लाखों में व्यूज़ मिलते हैं। Youtube पर उनके 18 मिलियन से भी अधिक सब्सक्राइबर्स हैं, जो किसी भी अन्य रैपर से कहीं ज्यादा है। वह अपने रैप में तीव्रता से गाने के लिए भी जाने जाते हैं। साल 2017 में उन्होंने एक रैप कलाकार के तौर पर पीपुल्स च्वाइस अवार्ड जीता था। हाल ही में उनके यूट्यूब चैनल पर Scene Change नाम का नया रैप गाना लांच हुआ है।

इसे भी पढ़ें 👉 Unknown Facts about Avengers : एवेंजर्स से जुड़े इन तथ्यों के बारे में क्या आपको भी पता है?

डिवाइन (Divine)

Top 10 Rappers in India

गली बॉय (Gully Boy)‘ फिल्म से पहचान पाने वाले डिवाइन (वास्तविक नाम विवियन फर्नांडीज़), किसी प्रशंसक के लिए आज कोई अपरिचित चेहरा नहीं हैं। कम उम्र में शुरुआत करते हुए, उनकी कहानी अब के रैपर्स से अलग नहीं है। उनके संगीत की शैली वैसी ही है जैसी पश्चिम के कलर रैपर्स करते हैं, यानी अपने अतीत पर गाने लिखना। डिवाइन उन चुनिन्दा रैपर में से हैं जो अपने गानों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें वह दिखाते हैं कि भारत का एक आम जीवन कैसा है इसके अलावा वह अपने जीवन को भी दर्शाते हैं।

डिवाइन भारतीय हिप-हॉप के किसी कोहिनूर से कम नहीं हैं, उनके अभिनय में एक अलग ही ऊर्जा होती है। उनकी रूखी और सख्त आवाज उन्हें नरम रैपर्स से अलग बनाती है। उनके द्वारा गाये गए “Game Changer”, “Gully Gang”, “Kaam 25” जैसे गाने प्रशंसकों को खूब पसंद आते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर Baazigar feat Armani White वीडियो लांच हुआ है।

यो यो हनी सिंह (YO YO Honey Singh)

Top 10 Rappers in India

यो यो हनी सिंह वो नाम है जिसने भारत में रैप की क्रांति लाई, यहाँ तक कि रैप क्या होता है इसकी पहचान भी हनी सिंह के आने से हुई। एक दौर में उनके द्वारा गाए गए “Brown Rang”, “Breakup Party”, “Angreji Beat”, “High Heels” जैसे शानदार गाने युवाओं के जुबान पर गुन गुनाया करते थे। एक समय जब उनका करियर कई ऊंचाइयों को छु रहा था तब वह कुछ साल तक इंडस्ट्री से गायब हो गए, जिसका कारण उनका डिप्रेशन बताया गया। बाद में अपने Makhna गाने से उन्होंने फिर से वापसी की। भारत के दस सबसे लोकप्रिय रैपर्स में उनका नाम काफी ऊपर आता है। हाल ही में लांच, उनका नया गाना ‘Tujh pe Pyaar | Honey 3.0’ रिलीज़ हुआ है, जिसे 13 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।

पंजाब की मिट्टी से जुड़े हनी सिंह का वास्तविक नाम हिरदेश सिंह है। वह एक भारतीय संगीत निर्माता, इंडी-पॉप गायक और फिल्म अभिनेता हैं। वह एक ऐसे पॉप हिप-हॉप कलाकार हैं, जो हिप-हॉप के साथ पॉप संगीत का मिश्रण करते हैं। उनका कोई भी गाना Youtube पर अपलोड होते ही हिट हो जाता है। अपने गानों के लिए किसी भी अन्य संगीतकार की तुलना में मोटी फीस लेते हैं। वह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले म्यूजिकल रैपर में से एक हैं। यही कारण है कि उनके पास कई लक्जरी कारों का संग्रह है।

बादशाह (Badshah)

Top 10 Rappers in India

India ka best rapper kaun hai : भारत के दस सबसे लोकप्रिय रैपर्स की लिस्ट में शीर्ष पर बादशाह का नाम है जोकि कोई आश्चर्य कि बात नहीं। बादशाह उन गायकों में से हैं जो किसी भी लिरिक्स को हिट करने में सक्षम हैं। उनकी उपलब्धि इस बात से है कि वह दस साल से भी ज्यादा समय से एक प्रोफेशनल सिंगर के रूप में काम कर रहे हैं (जिनमें उनके रैप भी शामिल हैं), उनके गाने तब भी हिट जाते थे और आज भी हिट जाते हैं। बात यदि कॉमर्शियल इंडस्ट्री की हो तो बादशाह जैसा कोई नहीं है। बॉलीवूड में उनका स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण बन चुका है। आज की बॉलीवुड फिल्मों में आप उन्हें लगभग हर दूसरी या तीसरी फिल्मों में गाने गाते हुए देख सकते हैं।

बादशाह अपने हिंदी, हरियाणवी और पंजाबी गानों के लिए जाने जाते हैं, उनका असल नाम अदित्य प्रतीक सिंह सीसोदिया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यो यो हनी सिंह के साथ की थी, उस दौरान हनी सिंह के लाइमलाइट में कुछ समय के लिए वह धुंध जरूर हुए लेकिन हनी सिंह के इंडस्ट्री से गायब होते ही उनका परचम लहराता गया। आज वह हर मायनों में सबसे सफल रैपर माने जाते हैं। उनके “पानी पानी, “डीजे वाले बाबू” , “गेंदा फूल”, “सैटर डे” जैसे कई सुपर हिट गाने आज भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में लांच, उनका नया गाना Players ट्रेंडिंग में है।

इन्हें भी पढ़ें 👇

India ka best rapper kaun hai : भारत के दस सबसे लोकप्रिय रैपर्स , हालांकि ऐसे और भी रैपर्स हैं जो इस लिस्ट में शामिल किए जा सकते हैं। आप इनमें और किसे शामिल करना चाहते/ चाहती हैं कमेन्ट कर बताएं। आशा है कि आपको यह लेख पसंद आया हो, ऐसी ही ढेर सारी रोचक जानकारियों के लिए आपके अपने ब्लॉग HindiMain.co.in को सब्सक्राइब करें। धन्यवाद!

अपना प्रश्न पूछें या सलाह दें